एक्सप्लोरर

Royal Enfield Shotgun 650: लॉन्चिंग से पहले टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650, इन खूबियों से होगी लैस

Royal Enfield Shotgun 650 Rival: लॉन्चिग के बाद रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 का मुकाबला कावासाकी Z650RS और बेनेली लियोनसिनो 500 जैसी बाइक से होगा.

Royal Enfield New Bike: रॉयल एनफील्ड हर साल चार अपनी मोटरसाइकिलों को बाजार में उतारने की रणनीति को ध्यान में रखते हुए कई मॉडल्स की टेस्टिंग कर रही है. जिसमें नई बुलेट 350, हिमालयन 450, स्क्रैम्बलर 450, हिमालयन 650, स्क्रैम 650, रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 आदि शामिल है. इस साल की शुरुआत में सुपर मेटियर 650, नई इंटरसेप्टर 650 और 650 जीटी लॉन्च करने के बाद, रॉयल एनफील्ड अपने 650cc पोर्टफोलियो में एक और नए मॉडल को शामिल करने वाली है. हाल ही में शॉटगन 650 को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. जल्द ही इसके लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है.  

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 

कंपनी ने शॉटगन 650 को पहली बार EICMA 2021 में एक कॉन्सेप्ट के रूप में प्रदर्शित किया था और तब से इस बाइक के बाजार में आने की उम्मीद की जा रही है. यह बाइक फास्ट एंड फ्यूरियस फेम सुंग कांग सहित कई मशहूर हस्तियों से लेकर आम लोगों तक को खूब पसंद आ रही है. हाल ही में स्पॉट हुए मॉडल में कॉन्सेप्ट के लुक को बरकरार रखा गया है. यह मोटरसाइकिल हर तरफ मस्कुलर दिखती है, जो कि हाल ही में लॉन्च हुई सुपर मेटियर से काफी  मिलता जुलता है. इसमें फ्रंट यूएसडी फोर्क्स, रियर ट्विन शॉक्स, हेडलाइट्स, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे कंपोनेंट दिए जा सकते हैं. 

लुक और डिजाइन

शॉटगन 650 में एक अलग हेडलाइट हाउसिंग मिलती है, जो स्क्रैमब्लर 411 की तरह मेकेनिस्ट एल्यूमीनियम से बनी है. टेल लाइट हाउसिंग सुपर मेटियर के समान होने की उम्मीद है, लेकिन शॉटगन 650 के टेस्टिंग स्पॉट तस्वीरों से पता चलता है कि इसके टर्न इंडिकेटर्स सुपर मेटियर की तुलना में टेल लाइट के नजदीक हैं. इसमें सिंगल सीट के साथ अलॉय व्हील दिए गए हैं. 

इंजन और फीचर्स 

शॉटगन 650 में 648cc एयर/ऑयल कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा, जो 47 bhp की पावर और 52 Nm का टार्क प्रोड्यूस करता है. इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच से जोड़ा जाएगा.  

इसमें फीचर्स के तौर पर फोन चार्जिंग के लिए  यूएसबी सॉकेट के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और जीपीएस मिल सकता है, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को सपोर्ट करेगा. इस बाइक की कीमत 4 लाख रुपये के आसपास हो सकती है. 

किससे होगा मुकाबला

लॉन्चिग के बाद रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 का मुकाबला कावासाकी Z650RS और बेनेली लियोनसिनो 500 जैसी बाइक से होगा. Z650RS में एक 649 सीसी का इंजन मिलता है जो 68 पीएस की पॉवर जेनरेट करता है. इसकी शुरुआती कीमत 6.92 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- भारत में इन कारों के सीएनजी वर्जन का हो रहा है लंबे समय से इंतजार, देखिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget