एक्सप्लोरर

Upcoming RE Bullet 350: 1 सितंबर को लॉन्च होगी नई रॉयल एनफील्ड बुलेट, जान लीजिये क्या हो सकता है बदलाव

रॉयल एनफील्ड की बाइक्स से मुकाबला करने वाली बाइक्स में यामाहा आर15 वी4, यामाहा एमटी 15 वी2, जावा42, होंडा हनेस सीबी 350 जैसी बाइक हैं.

Upcoming Royal Enfield Bullet 350: रॉयल एनफील्ड आने वाली 1 सितंबर, 2023 को भारत में अपनी नई बुलेट 350 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. आरई बुलेट 350 अपने शानदार लुक, डिजाइन और आरामदायक सवारी के चलते कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में से एक है. जैसे-जैसे लॉन्च करीब आ रही है, इसके शौकीनों में दिलचस्पी बढ़ रही है. कि इसमें क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है.

डिजाइन

2023 रॉयल एनफील्ड बुलेट को मोडिफाइड स्टाइल मिलेगा, साथ ही स्विचगियर, इंस्ट्रूमेंट कंसोल, यूएसबी पोर्ट जैसी कई नई चीजों के दिए की संभावना है. इसके साथ-साथ, इसमें नया हेडलैंप-टेल लैंप और नए टर्न इंडिकेटर्स भी देखने को मिलेंगे. क्लासिक 350 की तरह नई रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 को भी डबल-क्रैडल चेसिस से लैस किया जायेगा.

इंजन

वहीं इसके इंजन की बात करें तो, इसमें नई बुलेट 350 को क्लासिक 350, हंटर 350 और मीटिओर 350 की तरह 349 CC, SOHC जे-सीरीज़ इंजन दिए जाने की संभावना है, जो 6,100 rpm पर 20 hp की मैक्सिमम पावर और 4,000 rpm पर 27 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. जिसे 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जा सकता है.

सस्पेंशन यूनिट

2023 रॉयल एनफील्ड बुलेट में एक ऑप्शनल नई सस्पेंशन यूनिट, चौड़े टायर और डुअल-चैनल ABS देखने को मिल सकता है. साथ ही इसकी स्टाइलिंग में भी बदलाव किया जा सकता है. हालांकि, इसका मूल रूप बरकरार रहेगा.

कीमत

वहीं इसकी कीमत की बात करें तो, नई बुलेट 350 अपने पिछले मॉडल की तुलना में थोड़ी महंगी होगी, जिसकी मौजूदा कीमत 1.51 लाख रुपये एक्स-शोरूम है.

इनसे होगा मुकाबला

रॉयल एनफील्ड की बाइक्स से मुकाबला करने वाली बाइक्स में यामाहा आर15 वी4, यामाहा एमटी 15 वी2, जावा42, होंडा हनेस सीबी 350 जैसी बाइक हैं.

यह भी पढ़ें- High Safety Rating Cars: केवल अच्छी सेफ्टी रेटिंग के भरोसे गाड़ी चला रहे हैं, तो मत चलाइये! वजह आपके होश उड़ा देगी

Things to Remember: कार मोडिफाई करवाने से पहले इन बातों का रखना ध्यान, नहीं तो आप अपने 'पैर पर मार सकते हैं कुल्हाड़ी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget