एक्सप्लोरर

नए अवतार में आई Royal Enfield की 350cc बाइक, फीचर्स हैं दमदार

बाइक को 3 नए कलर्स में उपलब्ध कराया गया है. वहीं रॉयल एनफील्ड ने इस मौके का फायदा उठाते हुए कीमत को भी संशोधित किया है. आइए जानतें नए कलर ऑप्शन और कीमत की जानकारी

Royal Enfield ने अपनी पॉपुलर 350सीसी बाइक Meteor 350 को नए कलर्स में पेश किया है. बाइक को 3 नए कलर्स में उपलब्ध कराया गया है. कंपनी ने इसके Fireball वेरिएंट में दो नए रंग- Fireball Blue और Fireball Matt Green जोड़े हैं. इसके अलावा सुपरनोवा वेरिएंट में Supernova Red कलर जोड़ा गया है. वहीं, रॉयल एनफील्ड ने इस मौके का फायदा उठाते हुए कीमत को भी संशोधित किया है.

इसके साथ, रॉयल एनफील्ड मीटियर 350 कुल दस कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो गई है. जहां एंट्री-लेवल फायरबॉल वर्जन अब फायरबॉल ब्लू, फायरबॉल मैट ग्रीन, फायरबॉल रेड और फायरबॉल येलो में आता है. वहीं टॉप-स्पेक सुपरनोवा वर्जन तीन कलर्स- सुपरनोवा रेड, सुपरनोवा ब्लू और सुपरनोवा ब्राउन में मिलेगा. इसी तरह मिड-स्पेक स्टेलर वर्जन स्टेलर रेड, स्टेलर ब्लू और स्टेलर ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन में मिलता रहेगा. 

Meteor 350 की नई कीमत
रॉयल एनफील्ड ने बाइक के तीनों वर्जन की कीमत भी थोड़ी बढ़ा दी है. फायरबॉल वर्जन की कीमत अब 2,05,844 रुपये है, स्टेलर वर्जन की कीमत 2,11,924 रुपये , जबकि सुपरनोवा वर्जन की कीमत 2,22,061 रुपये है. इससे पहले बाइक की कीमत 2.01 लाख रुपये से शुरू होकर 2.17 लाख रुपये तक जाती थी.

इंजन और पावर
Royal Enfield Meteor 350 के सभी वेरिएंट्स में 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, 349cc J-Series इंजन आता है. यह इंजन 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा जेनरेट करता है. यह रॉयल एनफील्ड की पहली ऐसी मोटरसाइकिल थी जिसे ब्लूटूथ-इनेबल ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम दिया गया था. इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: पुरानी कार खरीदने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान, बाद में नहीं होगी कोई परेशानी

यह भी पढ़ें: पुरानी कारों का मेंटेनेंस खर्च क्यों बढ़ जाता है? यहां जानें कारण और इसे कम करने के टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार में AC चलने के बाद भी लग रही गर्मी, हर बार गैस नहीं होती वजह
कार में AC चलने के बाद भी लग रही गर्मी, हर बार गैस नहीं होती वजह
सितंबर में खूब बिके ट्रक-बस, टाटा ने सबको पछाड़ा
सितंबर में खूब बिके ट्रक-बस, टाटा ने सबको पछाड़ा
छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
कम फ्यूल में ज्यादा माइलेज वाली कारें बनाएंगी कंपनियां, सरकार लाने जा रही नियम
कम फ्यूल में ज्यादा माइलेज वाली कारें बनाएंगी कंपनियां, सरकार लाने जा रही नियम

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget