एक्सप्लोरर

Renault की इस सस्ती 7-सीटर ने गाड़ दिए झंडे, लाइन लगाकर खरीद रहे लोग, माइलेज भी दमदार

Best Selling Car in October 2024: रेनॉल्ट ट्राइबर की कीमत की बात की जाए तो यह 5 लाख 99 हजार रुपये से शुरू होती है. कम बजट में आने वाली यह 7 सीटर कार बेहतरीन फीचर्स रखती है.

Renault Triber Best Selling Car in October 2024: फैमिली के लिए हमेशा से ही 7-सीटर कारों को खूब पसंद किया जाता है. इंडियन मार्केट में इन दिनों एक 7-सीटर कार ऐसी है, जिसने बिक्री के मामले में धूम मचा दी है. यह कार कोई और नहीं बल्कि रेनॉल्ट ट्राइबर है.

बीते महीने यानी अक्टूबर में इस कार की कुल 2 हजार 111 यूनिट बिकीं. पिछले साल की बात करें तो इसी टाइम के दौरान ट्राइबर को कुल 2 हजार 80 नए ग्राहक मिले थे. सालाना आधार पर देखा जाए तो इसकी बिक्री में 1.49 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिली है. 

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर रेनॉल्ट किगर रही. इस कार ने कुल 1 हजार 53 यूनिट कार की बिक्री की. ठीक 1 साल पहले रेनॉल्ट किगर को कुल 912 नए ग्राहक मिले थे. बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर रेनॉल्ट क्विड रही. क्विड ने  18.76 फीसदी की सालाना गिरावट के साथ कुल 706 यूनिट कार की बिक्री की. 

रेनॉल्ट ट्राइबर की कीमत और फीचर्स

Renault Triber की कीमत की बात की जाए तो यह 5 लाख 99 हजार रुपये से शुरू होती है. कम बजट में आने वाली यह 7 सीटर कार बेहतरीन फीचर्स रखती है. यह कार 1.0-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है जो कि 72 PS की पावर और 96 Nm टॉर्क जनरेट कर सकता है. इस कार में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है.

ट्राइबर में 14-इंच फ्लेक्स व्हील देखने को मिलता है. इसमें डुअल-टोन डैशबोर्ड विथ पियानो ब्लैक फिनिश, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के सपोर्ट वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुल डिजिटल व्हाइट LED इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नई स्टाइलिश फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, के साथ HVAC नॉब्स विथ क्रोम रिंग, ब्लैक इनर डोर हैंडल जिसे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं.

कार कितना देती है माइलेज? 

इसके अलावा ट्राइबर कार में पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, सिक्स-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, LED DRLs के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप स्टीयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. कार के मैनुअल वैरिएंट से 19 kmpl तक की माइलेज हासिल की जा सकती है.

यह एमपीवी कार कुल 10 वेरिएंट्स में बाजार में उपलब्ध है. यह कार 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. कार में 84 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसे थर्ड रो सील्ड फोल्ड करके 625 लीटर तक बढ़ा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:-

Sub-Compact SUV खरीदना चाहते हैं? Kia Sonet-Tata Nexon समेत यहां हैं कई ऑप्शन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget