एक्सप्लोरर

महंगी हुई Honda Elevate .... खरीदने का इरादा है तो, जेब का बजट इतना और बढ़ा लीजिये! 

घरेलू बाजार में होंडा एलिवेट की टक्कर हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टॉस के साथ साथ, ब्रेजा, तिगुआन जैसी गाड़ियों से भी होती है.

Honda Elevate SUV: होंडा कार्स इंडिया ने, अपनी मोस्ट अवेटेड एसयूवी एलिवेट को सितंबर 2023 में 10.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. जिसकी कीमत में अब पहली बार 58,000 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. यानि अब इसकी शुरुआती कीमत अब 11.57 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होगी. एलिवेट को चार वेरिएंट्स (SV, V, VX और ZX) में खरीदा जा सकता है. वहीं इसकी कीमत में हुई बढ़ोतरी, सभी वेरिएंट पर सामान रूप से लागू होगी. 

डिजाइन 

होंडा एलिवेट के फ्रंट में एक बड़ी पियानो-ब्लैक ग्रिल देखने को मिलती है, जिसके दोनों साइड आकर्षक एलईडी हेडलैंप हैं. साथ ही एक मोटी क्रोम पट्टी भी मौजूद है. जो विदेश में बिक्री की जाने वाली होंडा की बाकी एसयूवी के बोनट पर देखने को मिलती है. इसके अलावा एलिवेट में 17 इंच के मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील दिए गए हैं. वहीं इसके रियर साइड की बात करे, तो एलिवेट में थोड़ी रेक्ड विंडस्क्रीन के साथ उल्टे L-साइज की एलईडी टेल लाइटें दी गयीं हैं. इसके अलावा दो रिफ्लेक्टर और स्किड प्लेट्स भी हैं.

डायमेंशन 

एलिवेट की लंबाई 4,312 mm, चौड़ाई 1,790 mm, ऊंचाई 1,650 mm और व्हीलबेस 2,650 mm है. इसके अलावा इसमें 458 लीटर का बूट स्पेस और 220 mm ग्राउंड क्लीयरेंस भी है. एलिवेट को सिंगल इंजन के साथ पेश किया गया है, जो 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है जिसका पावर आउटपुट 119bhp और 145Nm है. इसे 6-स्पीड मैनुअल या CVT ऑटोमेटिक के साथ जोड़ा गया है. 

फीचर्स 

एलिवेट में मौजूद फीचर्स की बात करें तो, इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, सेमी-डिजिटल क्लस्टर, सिंगल पेन सनरूफ, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 8 स्पीकर, ब्राउन लेदरेट अपहोल्स्ट्री, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, साइड और कर्टेन एयरबैग और कई ADAS फीचर्स मौजूद हैं. जिसमें कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, रोड डिपार्चर मिटिगेशन, लेन कीपिंग असिस्ट सिस्टम, लीड कार डिपार्चर नोटिफिकेशन सिस्टम और ऑटो हाई-बीम असिस्ट भी है. 

इनसे होता है मुकाबला 

घरेलू बाजार में होंडा एलिवेट की टक्कर हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टॉस के साथ साथ, ब्रेजा, तिगुआन जैसी गाड़ियों से भी होती है. 

यह भी पढ़ें- लॉन्च हुई नयी Renault Triber 2024, क्या कुछ हुआ बदलाव? यहां जान लीजिये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget