एक्सप्लोरर

बगल से गुजरते ही आपके कपड़ों जैसा रंग बदल लेती है ये कार, गाड़ी के फीचर्स ने सबको किया हैरान

Porsche Car viral video: सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोर्श की रंग बदलने वाली कार ने सबको चौंका दिया है. आइए जानें Porsche Celestial Jade कैसे काम करती है और इसकी कीमत कितनी है.

Porsche Color Changing car: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जा रहे हैं. दरअसल, वीडियो में एक पोर्श की इलेक्ट्रिक कार दिख रही है, जो किसी व्यक्ति के पास से गुजरते ही उसके कपड़ों के रंग के अनुसार रंग बदल लेती है. इस अनोखे वीडियो को शीतल यादव नाम की महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "X" पर शेयर किया है.

वीडियो में देखा गया कि जैसे ही कोई व्यक्ति इस कार के पास से गुजरता है, कार का रंग उसके पहनावे के रंग के अनुसार बदल जाता है. देखने में ऐसा लगता है मानो कार ने व्यक्ति के रंग को “कॉपी” कर लिया हो. यह नजारा लोगों को किसी जादू से कम नहीं लग रहा, और सोशल मीडिया यूजर्स इसे “आठवां अजूबा” कह रहे हैं.

Porsche की यह कार क्यों है इतनी खास?

पोर्श की यह कार असल में एक "Porsche Taycan Turbo S Celestial Jade" है, जिसे Porsche Asia Pacific और Porsche Exclusive Manufaktur ने मिलकर तैयार किया है. इस मॉडल को Sonderwunsch प्रोग्राम के तहत बनाया गया है.

कई रंगों में चमकती है कार

इस पोर्श कार की सबसे खास बात इसका Chromaflair पेंट है, जो अलग-अलग रोशनी और देखने के कोण के अनुसार अपना रंग बदलता है. इस अनोखे पेंट को कार पर लगाने में करीब 80 घंटे का Human labor लगा है. पेंट में बेहद बारीक फ्लेक्स होते हैं, जो एल्यूमिनियम की कोर परत पर आधारित होते हैं और उन्हें ग्लास जैसी पारदर्शी लेयर से ढंका गया है. इसी टेक्नोलॉजी के कारण यह कार हरे, पीले, सुनहरे, भूरे, काले और नीले जैसे कई रंगों में चमकती नजर आती है.

यह कार सिर्फ बाहर से ही नहीं, अंदर से भी बेहद शानदार है. इसके इंटीरियर में Slate Grey और English Green रंग के लेदर का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है. कार के अंदर मौजूद कार्बन कंपोनेंट्स को Varnish Carbon टेक्सचर के साथ डिजाइन किया गया है. इतना ही नहीं, कार के साथ उसके रंग के अनुसार मैच किया गया की-फॉब (Remote Key) भी मिलता है.

दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कारों में नाम

तकनीकी रूप से देखें तो यह एक हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) है. इसमें डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है जो शानदार पावर और परफॉर्मेंस देता है. इस कार की अधिकतम पावर 939 हॉर्सपावर (700kW / 952PS) है और यह 1,110Nm का टॉर्क जनरेट करती है. यह सुपरकार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज 2.4 सेकंड में पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 260 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो इसे दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कारों में शामिल करती है.

ये भी पढ़ें: Tata Tiago EV: ये ईवी बचा लेगी आपके सालभर का खर्च! रोजाना ऑफिस जाने के लिए बेस्ट ऑप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget