एक्सप्लोरर

GST कम होने के बाद कितनी सस्ती मिलेगी Maruti Alto? यहां जानिए डिटेल्स और कीमत

GST Reforms 2025: मारुति सुजुकी ऑल्टो की मौजूदा शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.23 लाख रुपये है. आइए जानते हैं कि जीएसटी रिफॉर्म के बाद आपको ये गाड़ी कितनी सस्ती मिलेगी?

इस दिवाली सरकार कई चीजों पर जीएसटी घटाने की योजना कर रही है. ऐसे में कारों पर लगने वाली जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी तक की जा सकती है, यानी सीधे तौर पर लोगों को 10 फीसदी जीएसटी में राहत मिलने की उम्मीद है. अगर आप आने वाले समय में मारुति ऑल्टो खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जीएसटी कम होने के बाद गाड़ी की संभावित कीमत क्या हो सकती है. यह आपके लिए जानना जरूरी है. आइए आपको बताते हैं. 

Maruti Suzuki Alto K10 की मौजूदा शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.23 लाख रुपए है. अभी इसमें 29% टैक्स यानी 1.22 लाख रुपए जुड़ते हैं. अगर GST घटकर 18% हो जाए तो टैक्स सिर्फ 80,000 रुपए लगेगा. यानी ग्राहकों को Maruti Alto पर करीब 42,000 रुपए तक की बचत मिलेगी.

Maruti Alto K10 की पावर

मारुति ऑल्टो K10 को कंपनी ने अपने नए और मजबूत Heartect प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है. इस कार में K-Series 1.0 लीटर ड्यूल जेट और ड्यूल VVT इंजन दिया गया है, जो 66.62 PS की ताकत और 89 Nm का टॉर्क देता है. इसका ऑटोमैटिक वैरिएंट प्रति लीटर 24.90 किलोमीटर का माइलेज देता है, वहीं मैनुअल वैरिएंट 24.39 किलोमीटर प्रति लीटर तक चलता है. CNG वैरिएंट की बात करें तो यह प्रति किलो 33.85 किलोमीटर का माइलेज देता है. 

Maruti Alto K10 के फीचर्स

मारुति ने ऑल्टो K10 में कई मॉडर्न फीचर्स शामिल किए हैं जो इसे पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित बनाते हैं. इस कार में अब 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं, जो इस रेंज की कारों में एक बड़ा बदलाव है. कार में 7 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है.

इसके अलावा यूएसबी, ब्लूटूथ और ऑक्स जैसे इनपुट विकल्प भी मिलते हैं. इसमें नया मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसमें माउंटेड कंट्रोल्स लगे हुए हैं, जिससे ड्राइविंग और भी आसान हो जाती है. ये सभी फीचर्स पहले S-Presso, Celerio और WagonR जैसी कारों में मिलते थे, लेकिन अब यह ऑल्टो K10 में भी उपलब्ध हैं.

मारुति ऑल्टो K10 के सेफ्टी फीचर्स

मारुति ने ऑल्टो K10 में सेफ्टी को लेकर खास ध्यान दिया है. इसमें कई जरूरी और एडवांस सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं. कार में ABS यानी एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और EBD यानी इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन जैसे फीचर्स मिलते हैं.

यह भी पढ़ें:-

Hero ने सिर्फ 1 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च की नई Xtreme 125R, जानिए बाइक के फीचर्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल
Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल
नई Pulsar RS200 की Display ने खींचा ध्यान, क्या है इसमें खास?
नई Pulsar RS200 की Display ने खींचा ध्यान, क्या है इसमें खास?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
Embed widget