एक्सप्लोरर

Hero ने सिर्फ 1 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च की नई Xtreme 125R, जानिए बाइक के फीचर्स

New Hero Xtreme 125R: हीरो की इस बाइक में 124.7cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो कि नई ग्लेमर X 125 में भी मिलता है. ये इंजन 8,250 rpm की पावर पर 11.4 bhp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है.

हीरो मोटोकॉर्प ने Hero Xtreme 125R का नया सिंगल-सीट वैरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है. दिल्ली में इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 1 लाख रुपये रखी गई है. यह वैरिएंट कंपनी की टॉप-एंड-स्पिल्ट-सीट ABS मॉडल से 2 हजार रुपये सस्ता है. आइए विस्तार से इसकी डिटेल्स जान लेते हैं. 

Hero Xtreme 125R सिंगल-सीट की कीमत 1 लाख रुपये है. वहीं स्पिल्ट-सीट IBS वैरिएंट की कीमत 98 हजार 425 रुपये है. इसके अलावा स्पिल्ट-सीट ABS वैरिएंट की कीमत 1 लाख 2 हजार रुपये है. यह सभी कीमतें दिल्ली एक्स-शोरूम हैं. हीरो की इस बाइक के वैरिएंट में सिर्फ सीट का डिजाइन बदला गया है. बाकी इंजन और फीचर्स बिल्कुल वही है. इसके सिंगल-सीट डिजाइन से राइडर और पिलियन दोनों को बेहतर कंफर्ट मिलेगा. 

हीरो एक्सट्रीम 125R की पावर 

Hero Xtreme 125R में 124.7cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो कि नई हीर ग्लेमर X 125 में भी मिलता है. ये इंजन 8,250 rpm की पावर पर 11.4 bhp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है. ये 6,000rpm पर 10.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. यह इंजन शहर और हाईवे दोनों के लिए बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देने में सक्षम है. 

इसके अलावा हाल ही मेंं हीरो मोटोकॉर्प ने Hero Glamour X 125 लॉन्च की थी. इसकी शुरुआती कीमत 90,000 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो ड्रम वेरिएंट के लिए है. वहीं, इसका डिस्क वेरिएंट 1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध होगा. इस तरह यह अपने सेगमेंट की सबसे एडवांस और वैल्यू-फॉर-मनी बाइक साबित हो सकती है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

इस मोटरसाइकिल का सबसे बड़ा हाइलाइट क्रूज कंट्रोल है, जो अब तक केवल KTM 390 Duke और TVS Apache RTR 310 जैसी प्रीमियम बाइक्स में देखने को मिलता था. इसके साथ ही बाइक में राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और तीन राइडिंग मोड (Eco, Road, Power) दिए गए हैं, जो राइडिंग स्टाइल और जरूरत के हिसाब से परफॉर्मेंस बदलने की सुविधा देते हैं. फीचर्स की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला अडैप्टिव LCD डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और फुल-LED लाइटिंग जैसे एडवांस फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.

यह भी पढ़ें:-

GST कम करने के बाद कितनी सस्ती मिलेगी Maruti Dzire? यहां जान लीजिए पूरी डिटेल 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget