एक्सप्लोरर

लॉन्च से पहले ब्लैक कलर में स्पॉट हुई Maruti e-Vitara, 500 किमी रेंज और मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

Maruti Suzuki e-Vitara: अगर आप एक स्टाइलिश और रेंज-पैक्ड इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं, तो मारुति सुजुकी ई-विटाराआपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. आइए गाड़ी की लॉन्चिंग के बारे में जानते हैं.

Maruti Suzuki e-Vitara Launch Date: मारुति सुजुकी आने वाले महीनों में अपनी मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक एसयूवी e-Vitara को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस मॉडल को कंपनी ने जनवरी 2025 में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के दौरान पहली बार पेश किया था. अब लॉन्च से पहले e-Vitara का ब्लैक एक्सटीरियर वर्जन बिना किसी कवर के देखा गया है.

न्यूज वेबसाइट Rushlane की रिपोर्ट के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक SUV मारुति के गुड़गांव कैंपस के बाहर नजर आई है. यह इस बात का संकेत है कि लॉन्च की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है.

कैसा है डिजाइन?

मारुति सुजुकी ई विटारा का डिजाइन पूरी तरह से मॉडर्न और अग्रेसिव है. इसमें ग्लॉसी ब्लैक एक्सटीरियर, कनेक्टेड LED टेललैंप्स, शार्प बम्पर कट्स, डुअल-टोन एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स, C-पिलर पर इंटीग्रेटेड डोर हैंडल और मारुति का सिग्नेचर स्टाइल शामिल हैं. इसकी बोल्ड व्हील आर्च और स्कल्प्टेड साइड प्रोफाइल इसे एक मस्कुलर और ग्लोबल लुक देती है, जो भारतीय और इंटरनेशनल ग्राहकों को अट्रैक्ट करने के लिए तैयार किया गया है.

बैटरी और रेंज

बैटरी और रेंज की बात करें तो ई विटारा में दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए जाएंगे- पहला 48.8 kWh वाला स्टैंडर्ड पैक जो लगभग 450 किमी की रेंज देगा, और दूसरा 61.1 kWh वाला लॉन्ग रेंज,पैक जो एक बार चार्ज में 500+ किमी तक की दूरी तय कर सकता है. यह कार सिंगल मोटर सेटअप के साथ आएगी और अपनी एफिशिएंसी के चलते Hyundai Creta EV और Tata Harrier EV जैसी कारों को कड़ी टक्कर देगी.

फीचर्स और इंटीरियर

फीचर्स और इंटीरियर के मामले में ई विटारा एक टेक्नोलॉजी और लग्जरी से भरपूर फील देगी. इसमें फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और लेवल-2 ADAS (जैसे लेन कीप असिस्ट और ऑटोमैटिक ब्रेकिंग) जैसे एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे. यह कार Delta, Zeta और Alpha वेरिएंट्स में आएगी, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार वेरिएंट चुन सकेंगे.

भारत में इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट लगातार विस्तार कर रहा है और ई विटारा का मुकाबला प्रमुख मॉडलों से होगा. Hyundai Creta EV से इसका मुकाबला डिजाइन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होगा, Tata Harrier EV से रेंज और सेफ्टी में, Mahindra XUV 9e से परफॉर्मेंस में और MG ZS EV से वैल्यू फॉर मनी में कंपटीशन होगी. कीमत और लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो ई विटारा को नवंबर-दिसंबर 2025 में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी शुरुआती कीमत लगभग 17 लाख (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है. बुकिंग की प्रक्रिया लॉन्च से पहले शुरू हो सकती है.

ये भी पढ़ें: खरीदनी है नई कार तो बजट रखिए तैयार, जल्द आ रही हैं तीन नई कॉम्पैक्ट SUV! जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च

वीडियोज

बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
मक्खी पर हथौड़ा...विरोध रुकेगा थोड़ा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget