एक्सप्लोरर

Mahindra Thar को मिला नया कलर वेरिएंट, Deep Forest कलर में आया नया मॉडल

Mahindra Thar in Deep Forest Color: महिंद्रा थार मोस्ट पॉपुलर एसयूवी में से एक है. महिंद्रा ने अपने इस मॉडल में के नए कलर वेरिएंट को मार्केट में उतारा है. डीप फॉरेस्ट कलर में भी अब ये कार मौजूद है.

Mahindra Thar New Color Variant: महिंद्रा थार के खरीदार के लिए एक और ऑप्शन मार्केट में आ गया है. कंपनी ने नए कलर वेरिएंट को भारतीय बाजार में उतारा है. अब आप डीप फॉरेस्ट कलर में भी महिंद्रा थार खरीद सकते हैं. महिंद्रा थार में ये छठा कलर वेरिएंट आया है. महिंद्रा थार पहले पांच कलर वेरिएंट में मार्केट में मौजूद थी. वहीं अब एक और नया कलर इसमें जुड़ गया है.

महिंद्रा थार के कलर वेरिएंट

महिंद्रा थार एक मोस्ट पॉपुलर एसयूवी में से एक है. ये कार 6 रंगों में भारतीय बाजार में मौजूद है. इसका स्टील्थ ब्लैक (Stealth Black) कलर कार को क्लासी लुक देता है. वहीं रेड रेज (Red Rage) कलर में भी महिंद्रा थार आती है. इसके अलावा डीप ग्रे (Deep Grey), एवरेस्ट व्हाइट (Everest White) और डेसर्ट फ्यूरी (Desert Fury) कलर में भी ये कार मौजूद है. अब इन रंगों के साथ डीप फॉरेस्ट (Deep Forest) कलर भी शामिल हो गया है.


Mahindra Thar को मिला नया कलर वेरिएंट, Deep Forest कलर में आया नया मॉडल

महिंद्रा थार का डिजाइन

महिंद्रा थार ने अपने आइकॉनिक फ्रंट-एंड को कायम रखा है. इस एसयूवी में फ्रंट ग्रिल के दोनों तरफ राउंड हेडलैम्प्स लगी हैं, जो कि कार को क्लासिक लुक देती हैं. इस कार के फ्रंट में एलईडी डे-टाइम रनिंग लैम्प्स को भी लगाया गया है. महिंद्रा थार में 45.72 सेंटीमीटर के sinister सिल्वर R18 अलॉय व्हील्स लगे हैं. इस कार के बड़े टायर भी इस कार की पहचान हैं. रात के अंधेरे या फॉग होने पर भी बेहतर रोशनी के लिए गाड़ी में फॉग लैम्प्स को लगाया गया है.

महिंद्रा थार का पावरट्रेन

महिंद्रा थार में 2.0-लीटर mStallion TGDi पेट्रोल इंजन लगा है. इस कार में 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का फीचर भी दिया गया है, जिससे 5000 rpm पर 112 kW की पावर मिलती है और 1250-3000 rpm पर 300 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है. इस कार की फ्यूल टैंक कैपिसिटी 57 लीटर है. इस कार में mHawk 130 CRDe  डीजल इंजन का ऑप्शन भी दिया गया है, जिससे 3750 rpm पर 97 kW की पावर मिलती है और 1600-2800 rpm पर 300 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है.

महिंद्रा थार की कीमत

महिंद्रा थार कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस एसयूवी है. इस कार को आप अपनी स्मार्टवॉच या फोन से भी कनेक्ट कर सकते हैं. ब्लू सेंस एप की मदद से आप अपनी कार के दूर होने पर भी कनेक्टेड रह सकते हैं. इस कार में लोगों के कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए स्पोर्टी फ्रंट के साथ बॉडी-हगिंग कंटूर्स सीट का इस्तेमाल किया गया है. महिंद्रा थार को एक बजट-फ्रेंडली कार कहा जा सकता है. थार की एक्स-शोरूम प्राइस 11.35 लाख रुपये से शुरू है और इसकी कीमत 17.60 लाख रुपये तक जाती है.

ये भी पढ़ें

Thar Armada: महिंद्रा 5-डोर थार हुई स्पॉट, स्कॉर्पियो N से होगी ज्यादा महंगी?

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
625 KM की Claimed Range और 456bhp Power, Volvo EX90 जल्द होगी लॉन्च
625 KM की Claimed Range और 456bhp Power, Volvo EX90 जल्द होगी लॉन्च

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget