एक्सप्लोरर

Kia Carnival: किआ ने शुरू की अपनी नई कार्निवल फेसलिफ्ट एमपीवी की टेस्टिंग, 2024 में हो सकती है ग्लोबल मार्केट में एंट्री 

भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद इस कार का मुकाबला टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस से हो सकता है, जो एक पेट्रोल इंजन के साथ मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस है.

Kia Carnival Facelift: भारत में अभी थर्ड जनरेशन किआ कार्निवल की ही बिक्री होती है, जबकि ग्लोबल मार्केट में इसके फोर्थ जनरेशन मॉडल की बिक्री होती है. फिर भी कंपनी ने इस कार के फेसलिफ्ट वर्जन टेस्टिंग साउथ कोरिया में शुरू कर दी है. इस एमपीवी में नए डिजाइन के साथ एक हाइब्रिड पावरट्रेन देखने को मिलेगा. 

कैसा है कार्निवल फेसलिफ्ट का डिजाइन

स्पाई तस्वीरों से जानकारी मिलती है कि फेसलिफ़्टेड कार्निवल में Kia EV9 एसयूवी जैसा नया वर्टिकली स्टैक्ड हेडलैम्प डिज़ाइन दिया गया है. साथ ही इसमें एलईडी डीआरएल के लिए एक नया लेआउट और अधिक कट्स और क्रीज़ के साथ नए डिजाइन वाला बोनट भी देखने को मिलेगा. इसका डिजाइन मौजूदा मॉडल से काफी हद तक मिलता जुलता है. इसके अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी मौजूदा मॉडल जैसा ही है. रियर प्रोफाइल में अपडेटेड  टेल-लैंप के साथ सेल्टोस फेसलिफ्ट जैसा लुक मिलता है. 

किआ कार्निवल फेसलिफ्ट का पावरट्रेन

अभी नए कार्निवल फेसलिफ्ट के पावरट्रेन के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद की जा रही है. इसमें एक 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर को भी जोड़ा जाएगा. इसके पॉवर आउटपुट की डिटेल्स सामने नहीं आई है. अभी मौजूदा कार्निवल में दो इंजनों का विकल्प मिलता है, जिसमें एक 2.2-लीटर डीजल और एक 3.5-लीटर पेट्रोल इंजन शामिल हैं, जो क्रमशः 201hp और 296hp की पॉवर जेनरेट करते हैं. इन दोनों इंजनों को 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. 

कब होगी लॉन्च 

नई कार्निवल फेसलिफ्ट ग्लोबल मार्केट में अगले साल जनवरी तक आ सकती है. कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी मौजूदा फोर्थ जेनरेशन कार्निवल को केए4 एमपीवी के रूप शोकेस किया था. जिसकी लॉन्चिंग इस साल के अंत तक होने की उम्मीद है. हालांकि किआ के भारत में फेसलिफ्टेड कार्निवल को लॉन्च करने की स्थिति के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. भारत में लॉन्च होने के बाद Kia KA4 की कीमत करीब 50 लाख रुपये होने की संभावना है.

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस से होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद इस कार का मुकाबला टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस से हो सकता है, जो एक पेट्रोल इंजन के साथ मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस है.

यह भी पढ़ें :- मात्र 1.3 लाख रुपये में घर ले जा सकते हैं नई होंडा सिटी, जानें फाइनेंस और ईएमआई से जुड़ी पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget