एक्सप्लोरर

बीच रास्ते में पंचर हो गई गाड़ी? घबराएं नहीं, अपनाएं ये आसान स्टेप्स और मिनटों में पाएं समाधान

Punctured Car Tyre Fix Tips: कार का टायर पंचर हो गया है? घबराएं नहीं! आइए जानें कैसे आसान स्टेप्स से घर पर टायर पंचर ठीक करें और किन जरूरी सावधानियों का ध्यान रखें.

Punctured Car Tyre Fix Tips: कार का टायर पंचर होना एक आम बात है, लेकिन परेशान करने वाली स्थिति है. अगर यह समस्या सफर के दौरान सामने आ जाए, तो घबराहट होना स्वाभाविक है, लेकिन अच्छी बात ये है कि इस समस्या को आप घर पर या रास्ते में भी खुद ही हल कर सकते हैं, बस कुछ जरूरी उपकरण और थोड़ी जानकारी होनी चाहिए. आइए कुछ आसान Tips जानते हैं, जिससे पंचर ठीक कर मिनटों में समाधान पाया जा सकता है.

कार को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें

टायर पंचर होने की स्थिति में सबसे पहले आपको अपनी कार को एक सुरक्षित और समतल स्थान पर ले जाना चाहिए, जो ट्रैफिक से दूर हो. वहां पहुंचकर हैंडब्रेक लगाएं और हजार्ड लाइट्स चालू कर दें ताकि अन्य वाहन चालकों को चेतावनी मिल सके. यदि संभव हो, तो गाड़ी के आस-पास सावधानी का संकेत देने वाले साइन बोर्ड भी लगा दें. जैक का उपयोग करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वह कार के मजबूत चेसिस पॉइंट के नीचे लगाया गया है.

पंचर ठीक करने के लिए जरूरी टूल्स

पंक्चर ठीक करने के लिए आपको कुछ जरूरी उपकरणों की आवश्यकता होगी, जैसे कार जैक, लग रिंच (जिससे नट्स खोले जा सकें), एक स्पेयर टायर, और टायर रिपेयर किट जिसमें रबर पैच, गोंद या सीमेंट, और ट्यूबलेस टायर के लिए रबर स्ट्रिप शामिल हो. साथ ही, टायर प्रेशर गेज और टायर इन्फ्लेटर (हवा भरने वाला पंप) भी होना चाहिए. ये सभी उपकरण एक छोटे बैग में कार में हमेशा साथ रखने चाहिए ताकि आपात स्थिति में इनका तुरंत इस्तेमाल किया जा सके.

टायर हटाएं और पंचर ढूंढें

टायर हटाने के लिए पहले जैक की मदद से कार को सावधानीपूर्वक ऊपर उठाएं. फिर लग रिंच से टायर के नट्स खोलें और टायर को निकाल लें. इसके बाद टायर को पानी में डुबोकर या उस पर साबुन का पानी छिड़ककर पंक्चर की जगह ढूंढें. जहां से बुलबुले निकलते हैं, वहीं पंक्चर का स्थान होता है. उस स्थान को मार्कर या चॉक से चिह्नित कर लें.

पंक्चर की मरम्मत करें

अब पंक्चर की मरम्मत करें. सबसे पहले चिह्नित स्थान को अच्छी तरह से साफ और सुखा लें. फिर सैंडपेपर से उस स्थान को थोड़ा रगड़ें ताकि पैच अच्छे से चिपके. अब उस स्थान पर रबर सीमेंट या गोंद लगाएं और उस पर रबर पैच को मजबूती से चिपका दें. पैच को कुछ मिनट तक सूखने दें. अगर टायर ट्यूबलेस है, तो रबर स्ट्रिप को छेद में डालें और उसे फिक्स कर दें. थोड़ी सी प्रैक्टिस के साथ यह प्रक्रिया बेहद आसान हो जाती है और कुछ ही मिनटों में टायर फिर से उपयोग के योग्य बन जाता है. 

टायर को वापस लगाएं और जांच करें

मरम्मत पूरी हो जाने के बाद टायर को वापस रिम पर लगाएं, नट्स को अच्छे से कसें और फिर जैक को हटाकर कार को नीचे उतारें. इसके बाद टायर प्रेशर गेज से हवा का दबाव जांचें और अगर आवश्यकता हो, तो टायर पंप से हवा भरें. इसके बाद कार को थोड़ी दूरी तक चलाएं और यह सुनिश्चित करें कि टायर से कहीं से भी हवा नहीं निकल रही है.

बता दें कि आप हमेशा अपनी कार में एक स्पेयर टायर और जरूरी उपकरण रखें ताकि आपातकालीन स्थिति में बिना किसी परेशानी के काम किया जा सके. यदि आपको टायर पंचर जोड़ने का अनुभव नहीं है, तो नजदीकी मैकेनिक या टायर शॉप से मदद लें और खासकर रात के समय या हाईवे पर टायर पंचर हो जाए, तो अतिरिक्त सावधानी जरूर बरतें और टॉर्च या फ्लैशलाइट साथ रखें.

ये भी पढ़ें: फुल टैंक में देती है 1000 KM तक की ड्राइव रेंज! ये SUV बन रही है मिड-सेगमेंट कस्टमर्स की पहली पसंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget