एक्सप्लोरर

Hyundai Cars Update: हुंडई करने वाली है अपनी इन 3 कारों में बड़े बदलाव, अगले साल होंगी लॉन्च 

हुंडई वेन्यू सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के सेकेंड जेनरेशन मॉडल 2025 में लॉन्च किया जाएगा. इस मॉडल को महाराष्ट्र में हुंडई की नई तालेगांव फैसिलिटी से पहले मॉडल के तौर पर तैयार किया जाएगा.

Upcoming Hyundai Cars: हाल ही में हुंडई मोटर इंडिया ने अगले 10 वर्षों में 2.45 बिलियन डॉलर के निवेश के साथ अपने बिजनेस एक्सटेंशन की योजनाओं का खुलासा किया है. कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) लाइनअप को बढ़ावा देने का लक्ष्य लेकर चल रही है और इसके लिए हुंडई ने तमिलनाडु सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. जिसके लिए निर्माण क्षमताओं को बढ़ाने, ईवी बैटरियों को असेंबल करने और चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए धन आवंटित किया जाएगा. अपने ईवी प्रोजेक्ट के साथ यह दक्षिण कोरियाई कंपनी अपने सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल्स, क्रेटा एसयूवी, आई20 प्रीमियम हैचबैक और वेन्यू सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को अपडेट करने की तैयारी कर रही है. आइए जानते हैं इन कारों में क्या बदलाव मिलने वाला है. 

2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट

2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट में डिजाइन और फीचर्स के मामले में कई बड़े अपडेट मिलने वाले हैं. इसमें एडीएएस तकनीक के साथ लेन फॉलोइंग असिस्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक कोलिशन मेटिगेशन, ब्लाइंड स्पॉट कोलिशन मेटिगेशन एसिस्ट, फ्रंट कोलिशन अलर्ट और एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल होंगे. नई क्रेटा में अपडेटेड एडवांस इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक एचडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा, एडवांस ब्लूलिंक कनेक्टिविटी और एक नया डैशबोर्ड मिलेगा. अपडेटेड क्रेटा में 160bhp पॉवर वाला 1.5L टर्बो पेट्रोल, 113bhp पॉवर वाला 1.5L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और एक 1.5L डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा.

हुंडई आई 20 फेसलिफ्ट

हुंडई i20 फेसलिफ्ट की ऑफिशियल तस्वीरें जुलाई 2023 को पेश की गई थीं. फिलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है. हालाँकि भारत में इसके लॉन्च की समयसीमा तय नहीं की गई है. लेकिन इसके 2024 में लॉन्च होने की उम्मीद है. इसमें बाहरी और आंतरिक तौर पर मामूली बदलावों के साथ पेश किया जाएगा. 2024 हुंडई i20 में एक नई ग्रिल, अपडेटेड फ्रंट बम्पर, रिपोजिशन के साथ एलईडी डीआरएल, नए हेडलैंप और जेड-आकार के एलईडी इंसर्ट के साथ नए टेललैंप देखने को मिलेंगे. इंटीरियर में एक नई थीम और अपहोल्स्ट्री, एक डैशकैम, एंबियंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 6 एयरबैग मिलेंगे. इंजन को मौजूदा मॉडल के समान रखा जाएगा. इसका मुकाबला टाटा अल्ट्रोज और मारुति सुजुकी बलेनो जैसी कारों से होता है. 

न्यू जेनरेशन हुंडई वेन्यू 

हुंडई वेन्यू सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के सेकेंड जेनरेशन मॉडल 2025 में लॉन्च किया जाएगा. इस मॉडल को महाराष्ट्र में हुंडई की नई तालेगांव फैसिलिटी से पहले मॉडल के तौर पर तैयार किया जाएगा. इसके कोडनेम Q2Xi दिया गया है. इसमें कई एडवांस फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है. इसका मुकाबला अपने सेगमेंट में टाटा नेक्सन, किआ सोनेट, मारुति सुजुकी ब्रेज़ा और महिंद्रा एक्सयूवी300 जैसी कारों से होगा.

यह भी पढ़ें :- जल्द बाजार में आने वाली हैं ये 4 नई 7-सीटर कारें, आपको किसका है इंतजार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फुल चार्ज पर चलती है 600 KM, Tata की इस EV की इतनी है कीमत
फुल चार्ज पर चलती है 600 KM, Tata की इस EV की इतनी है कीमत
E20 के दौर में पुरानी Car खरीद रहे, पहले Check करें ये चीज
E20 के दौर में पुरानी Car खरीद रहे, पहले Check करें ये चीज
फुल टैंक कराने पर कितना चलेगी Classic 350? खरीदने से पहले जानें
फुल टैंक कराने पर कितना चलेगी Classic 350? खरीदने से पहले जानें
पेट्रोल छोड़ अब इन गाड़ियों की ओर रुख कर रहे लोग, सामने आए ये आंकड़े
पेट्रोल छोड़ अब इन गाड़ियों की ओर रुख कर रहे लोग, सामने आए ये आंकड़े

वीडियोज

SWATANTRA की फिजिकल पेशी क्यों नहीं? वकील ने उठाए सवाल, परिवार को अनहोनी का शक! |ABPLIVE
WORLD MAP CHANGED: दुनिया का नया नक्शा जारी! भड़का अमेरिका, भारत के लिए क्या बदला? |ABPLIVE
SAHARANPUR MOSQUE ROW: 115 साल पुरानी मस्जिद के दावे से लेकर बुलडोजर एक्शन तक, समझिए पूरा विवाद!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
अनंत सिंह को JDU कार्यालय बुलाया गया, अनुज सिंह का किया था समर्थन
अनंत सिंह को JDU कार्यालय बुलाया गया, अनुज सिंह का किया था समर्थन
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
ODI सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का एलान, स्टार ऑलराउंडर की वापसी
ODI सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का एलान, स्टार ऑलराउंडर की वापसी
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'जबरन रूसी आर्मी में भेज रही है...' पत्नी ने मदद के लिए इंडिया भेजा मैसेज
'जबरन रूसी आर्मी में भेज रही है...' पत्नी ने मदद के लिए इंडिया भेजा मैसेज
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
Embed widget