एक्सप्लोरर

Grand Vitara vs Brezza: हाइब्रिड कारों में तगड़ा कंप्टीशन, मारुति सुजुकी ब्रेजा और ग्रैंड विटारा में कौन बेहतर?

Maruti Suzuki Grand Vitara vs Brezza: हाइब्रिड कारें बेहतर पावर और फ्यूल एफिशियंसी के लिए जानी जाती हैं. मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा और ब्रेज़ा इसी लिस्ट में शामिल हैं.

Hybrid Cars in India: भारतीय बाजार में कई हाइब्रिड कारें मौजूद हैं. इन कारों में डुअल-पावर इंजन लगा मिलता है, जो कार की पावर को और भी बढ़ा देता है. भारतीय बाजार में कई ऐसी कारें मौजूद हैं, जो दमदार पावर तो देती ही हैं. साथ ही लोगों की रेंज में भी ये कार आती हैं. इन कारों में मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा और ब्रेज़ा को शामिल किया जा सकता है.

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा एक शानदार कार है. इस कार में स्ट्रांग हाइब्रिड टेक्नोलोजी का इस्तेमाल किया गया है. इससे इस कार को बैटरी पावर से चलाया जा सकता है. इसके साथ ही जीरो एमिशन मोड पर भी ये कार चल सकती है. स्ट्रांग हाइब्रिड टेक्नोलोजी की वजह से इस कार को प्योर इलेक्ट्रिक, पेट्रोल मोड और दोनों इंजन की पावर एक साथ में चलाने वाले मोड में आसानी से बदला जा सकता है. ये सभी मोड में बदलाव ड्राइविंग कंडीशन के अनुसार किया जाता है.

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा एक ऐसी बजट-फ्रेंडली हाइब्रिड कार है, जिसमें लेटेस्ट टेक्नोलोजी का इस्तेमाल किया गया है. इस कार में डुअल इंटर-डिपेंडेंट इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट्स (ECU) और एक इंटेलीजेंट इंजेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है. इससे सुपीरियर परफॉर्मेंस और बेहतर फ्यूल एफिशियंसी मिलती है.

ग्रैंड विटारा और ब्रेज़ा के पावरट्रेन

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया गया है. इसके स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन के साथ e-CVT गियर बॉक्स जुड़ा है. इस कार में 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दोनों का फीचर दिया गया है. कार के अंदर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम (AWD) का फीचर भी दिया गया है. ये हाइब्रिड टेक्नोलोजी से कार 27.97 kmpl का माइलेज देती है.

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा में 1.5-लीटर एडवांस्ड K सीरीज डुअल जेट डुअल-VVT इंजन का प्रयोग किया गया है. ब्रेज़ा में 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन को भी जोड़ा गया है. इस कार LXI और VXI वेरिएंट 17.38 kmpl की माइलेज देता है. ZXI और ZXI+MT वेरिएंट 19.89 kmpl का माइलेज देता है. इस कार में सबसे ज्यादा 25.51 km/kg का माइलेज LXI, VXI और ZXI CNG MT वेरिएंट देते हैं.

हाइब्रिड कारों में शामिल हैं जबरदस्त फीचर्स

मारुति सुजुकी की ये हाइब्रिज कार पावर के साथ ही कई सारे फीचर्स से लैस हैं. दोनों हाइब्रिड कार में सनरूफ लगा है. ब्रेज़ा और ग्रैंड विटारा में स्मार्ट प्ले प्रो प्लस का इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है. अपनी कार को आप अपने मोबाइल फोन से भी कनेक्ट कर सकते हैं.

क्या है ब्रेज़ा और ग्रैंड विटारा की कीमत?

मारुति सुजुकी की हाइब्रिड कारों की कीमत की बात करें, तो ब्रेज़ा की एक्स-शोरूम प्राइस 8.34 लाख रुपये से शुरू है और 14.14 लाख रुपये तक जाती है. वहीं ग्रैंड विटारा की एक्स-शोरूम प्राइस 10.99 लाख रुपये से शुरू है और इसके टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 20.09 लाख रुपये तक जाती है.

ये भी पढ़ें

Electric Cars: हुंडई-किआ लोगों को दे रही सौगात, बजट में आएगी लॉन्ग-रेंज इलेक्ट्रिक कार

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
Tyre Identification: टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
Speed Limit Expressway Rule: कार लेकर एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम
कार लेकर एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget