एक्सप्लोरर

Fortuner को टक्कर देने आई Volkswagen Tayron R-Line, कई हाई-टेक फीचर्स से है लैस, जानें कीमत

Volkswagen Tayron R Line भारत में लॉन्च हो गई है. ये 7-सीटर SUV 2.0 लीटर TSI इंजन के साथ आती है. इसमें 7स्पीड DSG गियरबॉक्स और 4MOTION AWD सिस्टम दिया गया है. आइए इसके सेफ्टी फीचर्स पर नजर डालते हैं.

भारतीय बाजार में लंबे इंतजार के बाद फॉक्सवैगन ने अपनी नई 7 सीटर एसयूवी Volkswagen Tayron R-Line को लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 46.99 लाख रुपये रखी गई है. इस लॉन्च के साथ कंपनी ने तीन रो वाली एसयूवी सेगमेंट में एंट्री कर ली है, जहां पहले से टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियां मौजूद हैं. अगर आप इस नई जर्मन एसयूवी को खरीदना चाहते हैं तो इसे 51 हजार रुपये की टोकन राशि देकर बुक किया जा सकता है. आइए विस्तार से जानते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

Volkswagen Tayron R-Line को भारत में असेंबल किया जाएगा. यह MQB EVO प्लेटफॉर्म पर बनी है. इसमें 2.0 लीटर TSI पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 204 हॉर्स पावर और 320 न्यूटन मीटर टॉर्क पैदा करता है. इसके साथ 7 स्पीड DSG गियरबॉक्स और 4MOTION ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है.कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी केवल 7.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 224 किलोमीटर प्रति घंटे बताई गई है. यानी यह गाड़ी ताकत और रफ्तार दोनों में मजबूत है.

 प्रीमियम जर्मन डिजाइन वाला एक्सटीरियर

Tayron R-Line का बाहरी डिजाइन काफी अट्रैक्टिव और मॉडर्न है. इसमें IQ लाइट एचडी मैट्रिक्स हेडलाइट्स दी गई हैं, जो बेहतर रोशनी देती हैं. साथ ही R-Line डिजाइन एलिमेंट्स इसे स्पोर्टी लुक देते हैं. इसमें 19 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं. गाड़ी के आगे और पीछे दोनों तरफ फॉक्सवैगन का लोगो दिया गया है. कंपनी का कहना है कि यह एसयूवी प्रीमियम जर्मन डिजाइन का शानदार उदाहरण है, जो सड़क पर अलग पहचान बनाती है.

लग्जरी इंटीरियर और बड़ी सनरूफ

इस एसयूवी के इंटीरियर को काफी खास बनाया गया है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ दी गई है, जिससे केबिन और खुला और रोशन महसूस होता है. डैशबोर्ड पर 15 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल कॉकपिट दिया गया है. इसके साथ एआर हेड-अप डिस्प्ले भी मिलता है. फ्रंट सीटों में 12 तरह की इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, वेंटिलेशन, मसाज और मेमोरी फंक्शन दिया गया है. साथ ही 30 रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग के विकल्प मिलते हैं. 700 वॉट का हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम भी इसमें दिया गया है.

सेफ्टी और एडवांस फीचर्स

सेफ्टी के लिए Tayron R-Line में 9 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल एसेंट और डिसेंट असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसमें लेवल 2 ADAS के साथ 14 असिस्टेंस फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा 3 जोन क्लाइमेट कंट्रोल, जेस्चर कंट्रोल टेलगेट, वायरलेस चार्जिंग और डुअल USB-C पोर्ट भी मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: Fortuner या MG Majestor: साइज और पावर में कौन-सी SUV है ज्यादा दमदार? खरीदने से पहले जानें अंतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अब और भी दमदार होगी Pulsar! NS400Z का 350cc वर्जन जल्द होगा लॉन्च! जानें क्या होगा नया और खास
अब और भी दमदार होगी Pulsar! NS400Z का 350cc वर्जन जल्द होगा लॉन्च! जानें क्या होगा नया और खास
Suzuki Maxi Scooter: दमदार फीचर्स के साथ Suzuki का स्टाइलिश मैक्सी स्कूटर लॉन्च, जानें क्या है खास
Suzuki Maxi Scooter: दमदार फीचर्स के साथ Suzuki का स्टाइलिश मैक्सी स्कूटर लॉन्च, जानें क्या है खास
MG Starlight 560: भारत में नई SUV की एंट्री की तैयारी, जल्द हो सकती है लॉन्च, जानें क्या है खास
MG Starlight 560: भारत में नई SUV की एंट्री की तैयारी, जल्द हो सकती है लॉन्च, जानें क्या है खास
E20 Petrol: क्या प्रीमियम पेट्रोल में भी मिलाया जा रहा एथेनॉल, क्या यह भी आपकी पुरानी गाड़ी के लिए खतरनाक?
क्या प्रीमियम पेट्रोल में भी मिलाया जा रहा एथेनॉल, क्या यह भी आपकी पुरानी गाड़ी के लिए खतरनाक?
Advertisement

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Israel US War: अमेरिका ने जंग में उतारा EA-37B कम्पास कॉल लड़ाकू विमान, ईरान को कर देगा अंधा, क्यों कहा जा रहा रडार और GPS का काल
अमेरिका ने जंग में उतारा EA-37B कम्पास कॉल लड़ाकू विमान, ईरान को कर देगा अंधा, जानें कितना ताकतवर
राघव चड्ढा के वीडियो पर अब संजय सिंह का पलटवार, बोले- 'बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है...'
राघव चड्ढा के वीडियो पर अब संजय सिंह का पलटवार, बोले- 'बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है...'
'सिर्फ अमेरिकी धरती पर जन्म नागरिकता का आधार नहीं', ट्रंप सरकार ने SC में क्या कहा जिसने बढ़ा भी इंडियंस की टेंशन?
'सिर्फ अमेरिकी धरती पर जन्म नागरिकता का आधार नहीं', ट्रंप सरकार ने SC में क्या कहा जिसने बढ़ा भी इंडियंस की टेंशन?
मैच के बाद आपस में भिड़े डेविड वॉर्नर और मोईन अली, पाकिस्तान सुपर लीग में भयंकर बवाल
मैच के बाद आपस में भिड़े डेविड वॉर्नर और मोईन अली, पाकिस्तान सुपर लीग में भयंकर बवाल
दूसरी बार 'मां' बनीं सोनम कपूर ने अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सिंपल लुक ने जीता दिल
दूसरी बार 'मां' बनीं सोनम कपूर ने अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सिंपल लुक ने जीता दिल
Explained: मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री… नीतीश, ज्योति बसु, मुलायम चूक गए मौका! जानें PM रेस के अनसुने किस्से
PM रेस के अनसुने किस्से! मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री.. नीतीश, मुलायम.. चूक गए
Viral video: मौत बनी बच्चों का खेल... मासूमों के कंधों पर गुड़िया का जनाजा, कलेजा थाम कर देखना ये वीडियो
मौत बनी बच्चों का खेल... मासूमों के कंधों पर गुड़िया का जनाजा, कलेजा थाम कर देखना ये वीडियो
Bhu Naksha Portal: ऑनलाइन ऐसे देख सकते हैं अपने खेत का नक्शा, जान लीजिए तरीका
ऑनलाइन ऐसे देख सकते हैं अपने खेत का नक्शा, जान लीजिए तरीका
Embed widget