एक्सप्लोरर

EV Infrastructure: इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इन राजमार्गों पर स्थापित होगें 253 फास्ट चार्जिंग स्टेशन

राज्य सरकार के अंतर्गत कार्य करने वाली संस्था REIL, स्टेटिक कंपनी से चार्जर खरीदकर इन्हें चार मुख्य राजमार्गों पर लगाएगी.

EV Charging Stations: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रसार बहुत तेजी से हो रहा है, जिसके लिए देश में ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की कवायद बहुत तेजी से चल रही है. साल 2022 में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार कई गुना बढ़ गया है और अब आने वाले सालों में इन्हें चार्ज करने में होने वाली परेशानियों को भी बहुत हद तक कम किया जाने वाला है. इसके लिए चार्जिंग स्टेशन मैन्युफैक्चरिंग ब्रांड Statiq भारत के चार चुनिंदा राजमार्गों पर 253 फास्ट चार्जर की स्थापना करेगी.  

यहां लगेंगे चार्जिंग स्टेशन

कंपनी के अनुसार वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, मेरठ-गंगोत्री हाईवे, चेन्नई-बेल्लारी हाईवे और मंगलदाई-वाकरो हाईवे जैसे जोड़ने 4 प्रमुख राजमार्गों पर 253 फास्ट चार्जर लगाएगी. इस कंपनी को राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड (रील) से इस काम के लिए टेंडर मिला है.

क्या होगा फायदा?

इस टेंडर को पूरा करने के लिए राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड को 210 फास्ट चार्जर्स 50kW से अधिक चार्जिंग क्षमता वाले और 100kW के 43 फास्ट चार्जर्स की लगाने की आवश्यकता है. ये चार्जर फोर व्हीलर EVs को बहुत तेजी से चार्ज करेंगे. इससे कंपनी लोगों चार्जिंग स्टेशन के लिए परेशान होने की समस्या को कम करने के साथ ही उन्हें लंबी दूरी की यात्रा करने में सहायता करेगी. 

फेम-2 परियोजना का है हिस्सा

राज्य सरकार के अंतर्गत कार्य करने वाली संस्था REIL, स्टेटिक कंपनी से चार्जर खरीदकर इन्हें चार मुख्य राजमार्गों पर लगाएगी. यह परियोजना फेम-2 स्कीम का हिस्सा है, जिसके लिए REIL घरेलू ईवी चार्जिंग के आधारभूत ढांचे को विकसित करने के लिए बहुत तेजी से काम कर रही है. 

कंपनी ने क्या कहा?

स्टेटिक कंपनी के सरकारी मामलों और नीतियों के चीफ ऑफिसर अमन रहमान ने इस कॉन्ट्रैक्ट के कंपनी को मिलने के मौके पर कहा कि "हमारी उन सभी स्कीम्स में भागीदार होना चाहते हैं जिससे देश में EVs को बढ़ावा मिल सके. इलेक्ट्रिक व्हीकल सप्लाई इक्विपमेंट (EVSE) स्पेस भारत को ICE वाहनों से इको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. हम आगे भी ऐसे प्रोजेक्ट्स को हासिल करने की कोशिश करेंगे.”

यह भी पढ़ें :- गलत मोबाइल चार्जर करा सकता है कार का भारी नुकसान, खरीदते वक्त रहें सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget