एक्सप्लोरर

Electric Scooter Range: इलेक्ट्रिक स्कूटर से इस तरह मिलेगी बेस्ट परफॉर्मेंस, फॉलो करने होंगे ये टिप्स

How To Get Best Range in Electric Scooter: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. लेकिन लोग ईवी खरीदने के साथ ही वाहन की रेंज को लेकर चिंतित रहते हैं.

Best Range in Electric Scooter: देश में बढ़ते समय के साथ ही इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड भी  बढ़ती जा रही है. इलेक्ट्रिक स्कूटर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं, जो अपनी रोजाना की जिंदगी में दो पहिया वाहन का प्रयोग करते हैं और केवल आस-पास के शहरी इलाके में ही उन्हें इस स्कूटर की आवश्यकता होती है.

वहीं इन ईवी की डिमांड की बढ़ने की वजह इन इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत है. इसके साथ ही ये इलेक्ट्रिक स्कूटर किफायती दाम में भी बाजार में आ रहे हैं. इसके अलावा इन वाहनों की प्रति किलोमीटर रनिंग कॉस्ट भी काफी कम है. लेकिन लोग इन ईवी की रेंज को लेकर चिंता में रहते हैं. चलिए यहां हम आपको बताते हैं कि इलेक्ट्रिक स्कूटर से किस तरह बेहतर रेंज मिल सकती है.

ईवी पर डालें कम बोझ

इलेक्ट्रिक स्कूटर पर जितना हो सके, कम वजन ही लेकर चलना चाहिए, क्योंकि वाहन पर अतिरिक्त भार के होने से इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज पर फर्क पड़ता है. इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज राइडर और स्कूटर के भार पर दोनों पर निर्भर करती है. स्कूटर पर भार को कम करके आप अपनी ईवी की रेंज बढ़ा सकते हैं.

सही रास्ते का करें चुनाव

इलेक्ट्रिक स्कूटर से किसी भी सफर पर निकलने से पहले अपने रास्ते के बारे में सही-सही जानकारी पता कर लें. ऐसे रास्ते का चुनाव करें, जहां कम-से-कम ट्रैफिक मिले. इसके साथ ही ऊबड़-खाबड़ रास्ते की जगह सपाट सतह वाले रास्ते से होकर जाएं. इसके आप एक बेहतर और सुरक्षित राइड तो कर ही पाएंगे, साथ ही स्कूटर की रेंज भी बढ़ेगी.

टायर प्रेशर का रखें ध्यान

इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज, टायर प्रेशर से सीधी प्रभावित होती है. अगर टायर पूरी तरह से फूला हुआ है, तब टायर और सड़क के बीच में सबसे कम कॉन्टैक्ट रह जाता है, जिस वजह से रोलिंग रजिस्टेंस कम होता है. इसे इलेक्ट्रिक स्कूटर की मोटर बिना किसी दबाव के बेहतर काम करती है. वहीं टायर प्रेशर के ज्यादा या कम होने पर मोटर पर प्रभाव पड़ता है, जिससे ईवी की रेंज कम हो जाती है.

बैटरी का रखें ध्यान

अगर इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी सही तरीके से काम करेगी, तो वाहन के बेहतर रेंज देने की संभावना बढ़ जाती है. इसके लिए ऐसा जरूरी नहीं कि आप ईवी की बैटरी को हमेशा फुल चार्ज करके रखें. ईवी की बैटरी को दोबारा चार्ज करना तब ही बेहतर रहता है, जब उसकी बैटरी 15 फीसदी से नीचे जाए.

ये भी पढ़ें

Skoda Future Plan: स्कोडा कर रही भारत में पांव जमाने की तैयारी, सेल्स बढ़ाने के लिए करेगी ये काम

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget