एक्सप्लोरर

Electric Car: इलेक्ट्रिक हैचबैक कार MG 4 को यूरो NCAP से मिली 5 स्टार रेटिंग, BYD Atto 3 पाई गई सबसे सुरक्षित

MG India, 4 ईवी को भारत में लाने के लिए बाजार का मूल्यांकन कर रही है, और यदि यह भारत में आयेगी तो यह एयर ईवी के बाद लॉन्च हो सकती है. भारतीय बाजार में यह कार CBU या CKD रूट के जरिए आयात की जा सकती है.

MG Electric Car: एमजी मोटर्स की इलेक्ट्रिक हैचबैक कार MG 4 EV ने नए मानकों के अनुसार सुरक्षा परीक्षणों में यूरो NCAP से 5-स्टार रेटिंग हासिल की है. इस इलेक्ट्रिक हैचबैक कार को इसी साल जुलाई में अनवील किया गया था. एमजी इंडिया आगामी ऑटो एक्सपो 2023 में एमजी 4 ईवी को प्रदर्शित करेगी. अगर यह कार भारत में लॉन्च की जाती है, तो एमजी 4 ईवी हैचबैक, बीवाईडी एट्टो 3 और आने वाले कोना इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट को टक्कर देगी. MG 4 EV SAIC के मॉड्यूलर स्केलेबल प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसे CBU या CKD यूनिट के तौर पर भारत में लाया जा सकता है.

कैसे रहे यूरो एनसीएपी टेस्टिंग के परिणाम

यूरो NCAP की टेस्टिंग में MG 4 EV को एडल्ट ऑक्यूपेंट टेस्ट के लिए 38 में से 31.6 अंक यानि 83 % स्कोर प्राप्त हुआ. जबकि इस कार को चाइल्ड ऑक्यूपेंट टेस्ट में 49 में से 39.5 अंक यानि 80 प्रतिशत स्कोर प्राप्त हुआ है. सेफ्टी सिस्टम की टेस्टिंग में, MG की EV हैचबैक को 78 प्रतिशत प्राप्त हुए है. कमजोर सड़क उपयोगकर्ताओं के परीक्षण में इस कार को 54 में से 40.6 स्कोर मिला है. परीक्षण की गई कार लेफ्ट हैंड ड्राइव थी, जबकि राइट हैंड ड्राइव वर्जन के लिए भी समान रेटिंग मानी जाएगी.  

बीवाईडी एटो 3 को भी मिली 5 स्टार रेटिंग

BYD की Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी को भी Euro NCAP की सुरक्षा टेस्टिंग में 5-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है. BYD की इस कार को एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी के लिए क्रमशः 91 और 89 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. हालांकि, असुरक्षित सड़क उपयोगकर्ताओं और सुरक्षा सिस्टम की टेस्टिंग में एटो 3 को क्रमशः 69% और 74% स्कोर मिला है, जो की MG 4 ईवी के मुकाबले कुछ कम है.

एमजी 4 ईवी में क्या है खास?

MG 4 EV कंपनी के SAIC के मॉड्यूलर स्केलेबल प्लेटफॉर्म पर आधारित है. जिसमें यह कार 51 kWh और 64 kWh के दो बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है, जो क्रमशः 170 hp और 203 hp की पॉवर जेनरेट करता है. जबकि दोनों में 250 Nm का समान टॉर्क मिलता है. इस कार में सिंगल-मोटर, रियर-व्हील-ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन का सपोर्ट मिलता है.  

चार्जिंग की बात करें तो इसे, 7kW के एसी चार्जर का उपयोग करके, 51 kWh और 64 kWh के बैटरी पैक को क्रमशः 7.5 घंटे और 9 घंटे में 10 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. जबकि 150kW के चार्जर से इसकी बैटरी 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक क्रमशः 35 मिनट और 39 मिनट में चार्ज हो सकती है. 

भारत में कब होगी लॉन्च

एमजी इंडिया फिलहाल 4 ईवी को भारत में लाने के लिए बाजार का मूल्यांकन कर रही है, और यदि यह भारत में आयेगी तो यह एयर ईवी के बाद लॉन्च हो सकती है. भारतीय बाजार में यह कार CBU या CKD रूट के जरिए आयात की जा सकती है.

यह भी पढ़ें :- अगले साल आने वाला है हुंडई क्रेटा का फेसलिफ्ट वर्जन, किआ भी लॉन्च करेगी सेल्टोस का फेसलिफ्ट अवतार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Alto K10 से लेकर Baleno तक, महंगी हो गईं मारुति की कारें
Alto K10 से लेकर Baleno तक, महंगी हो गईं मारुति की कारें
कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget