एक्सप्लोरर

9 कारें जिनका आपको था इंतजार, लॉकडाउन के चलते टल गई इनकी लॉन्च डेट

कोरोना वायरस महामारी के बीच जारी लॉकडाउन से ऑटो इंडस्ट्री को भी काफी नुकसान हुआ है. कई मोस्ट अवेटेड कारों की लॉन्चिंग डेट को इस लॉकडाउन के चलते टालना पड़ा है.

नई दिल्ली: यह दुनिया के लिए बुरा समय है क्योंकि कोरोना वायरस महामारी ने दुनिया को लॉकडाउन कर दिया है और हमें इस आगे बढ़ने से रोकने के लिए इसे गंभीरता से पालन करने की आवश्यकता है. अगले तीन हफ्तों तक बंद रहने वाले सभी ऑटो और वाहनों के निर्माण के परिणामस्वरूप ऑटो इंडस्ट्री को भी बड़ा नुकसान हो रहा है.

पिछले एक साल में आर्थिक मंदी से उबरते हुए, ऑटो सेक्टर को 2020 में सुधार की उम्मीद थी और इन नई कारों से खरीदारों को शोरूमों में वापस जाने के लिए लुभाने की उम्मीद भी थी. हम उन नौ कारों का जिक्र कर रहे हैं जिनकी लॉन्चिंग डेट कोरोना वायरस की वजह से टल गई.

Hyundai Tucson Facelift

हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट ने भारत में 2020 ऑटो एक्सपो में अपनी शुरुआत की थी, जो विश्व स्तर पर सामने आने के लगभग दो साल बाद और नई हुंडई क्रेटा के लॉन्च के बाद बिक्री पर जाने वाली थी. हालांकि, लॉकडाउन ने हुंडई की लॉन्च योजनाओं को भविष्य के लॉन्च के लिए फिलहाल रोक दिया है.

Hyundai Verna Facelift

न्यू जनरेशन हुंडई वरना नई टेक्नोलॉजी के साथ बिल्कुल तैयार है लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे लॉन्च नहीं किया जा सका. कार के फीचर्स के बारे में पहले ही खुलासा किया जा चुका है.

Renault Duster 1.3 TCe Petrol

रेनो डस्टर 1.3 टीसीई पेट्रोल से 2020 ऑटो एक्सपो में पर्दा उठा था, जो अब बंद हो चुके डस्टर डीजल वैरिएंट के रूप में है. हालांकि, बिक्री पर नए वैरिएंट को देखने से पहले कुछ समय लग सकता है. एसयूवी के इंटीरियर में ज्यादा बदवाल देखने को नहीं मिलेगा. इस कार की शुरुआती की कीमत 12 लाख रुपये तक होगी.

Mahindra XUV300 Sportz Edition

2020 ऑटो एक्सपो में महिंद्रा XUV300 स्पोर्ट्ज़ एडिशन को प्रदर्शित किया गया था. अप्रैल 2020 में बिक्री पर जाने की उम्मीद है, अब लॉन्च में कुछ हफ्तों की देरी हो सकती है.

New Generation Honda City

फिफ्थ जनेरेशन की होंडा सिटी को 16 मार्च 2020 को लॉन्च किया जाना था, लेकिन इस लॉन्च को कोरोना वायरस को देखते हुए स्थगित करना पड़ा. लॉकडाउन की वजह इसके लॉन्च में देरी हो सकती है. अगर स्थिति सामान्य हो गईं तो इसे मई के आसपास इसे लॉन्च किया जाएगा.

Skoda Rapid 1.0 TSI

1.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन स्कोडा रैपिड को अगले महीने लॉन्च किया जाना था लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसके ग्राहकों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है.

Skoda Karoq

नई रैपिड के अलावा स्कोडा इंडिया ने भी कारोक कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए बुकिंग शुरू कर दी और इसकी डिलीवरी 6 मई 2020 से देनी थी. लेकिन अब लॉकडाउन के चलते इसकी डिलिवरी में देरी हो सकती है.

Mercedes-Benz EQC

14 अप्रैल तक जारी लॉकडाउन के बीच मर्सिडीज बेंज ईक्यूसी थोड़ा इंतजार करना होगा. जर्मन ऑटो जाएंट ने इस साल की शुरुआत में भारत में अपना इलेक्ट्रिक ब्रांड मर्सिडीज EQC के रूप में पेश किया था.

Honda WR-V Facelift

Honda WR-V faclift इस महीने की शुरुआत में ही सामने आ गई थी और इसे अप्रैल 2020 में लॉन्च होना था. लेकिन अब इस कार का इंतजार कर रहे लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. ये कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध होगी.

ये भी पढ़ें

बेहद कम दाम में मिल रही हैं Maruti Suzuki की कारें, WagonR से लेकर Swift तक सब हैं यहां Maruti Suzuki की नई फेसलिफ्ट Swift जल्द होगी लॉन्च, मिल सकता है पावरफुल इंजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Royal Enfield खरीदने वाले रुकें, 1.85 लाख रुपये में आई नई Jawa
Royal Enfield खरीदने वाले रुकें, 1.85 लाख रुपये में आई नई Jawa
अब Lamborghini में दौड़ेगी Police, जानें क्यों मिली यह Supercar?
अब Lamborghini में दौड़ेगी Police, जानें क्यों मिली यह Supercar?
Petrol Bike-Scooter की बढ़ी टेंशन, EV बिक्री में बड़ा उछाल
Petrol Bike-Scooter की बढ़ी टेंशन, EV बिक्री में बड़ा उछाल
Thar लेकर Footpath पर चढ़े तो क्या कटेगा Challan? जानें नियम
Thar लेकर Footpath पर चढ़े तो क्या कटेगा Challan? जानें नियम

वीडियोज

Juhi Mui: 😯Sanyam की नाराजगी में Juhi ने खुद को दी सजा! छोटी बांधकर बढ़ाई अपनी परेशानी। #sbs
Bollywood News: दुआ के जन्मदिन पर चमकी नन्हीं राजकुमारी, दीपिका ने शेयर की खास झलक (09.09.26)
गरबा विवाद पर अमृता फडणीस का बयान
BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ?
बांकीपुर में PK की जीत, स्टूडेंट प्रोटेस्ट में AK 47, सुपर सीएम Nitish

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
'आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है...' अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है...' अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
विधानसभा चुनावों के लिए BJP को 1400 करोड़ का चंदा! कांग्रेस को कितना मिला?
विधानसभा चुनावों के लिए BJP को 1400 करोड़ का चंदा! कांग्रेस को कितना मिला?
BRICS समिट: दिल्ली एयरपोर्ट का बड़ा अपग्रेड, टर्मिनल-3 का पियर C शुरू
BRICS समिट: दिल्ली एयरपोर्ट का बड़ा अपग्रेड, टर्मिनल-3 का पियर C शुरू
SBI में 207 पदों पर भर्ती, शानदार सैलरी के साथ नौकरी का मौका
SBI में 207 पदों पर भर्ती, शानदार सैलरी के साथ नौकरी का मौका
iPhone 18 Launch LIVE Updates: महज 5 घंटे बाद लॉन्च होगी नई iPhone सीरीज, जानें एक-एक पॉइंट
महज 5 घंटे बाद लॉन्च होगी नई iPhone सीरीज, जानें एक-एक पॉइंट
Embed widget