एक्सप्लोरर

बेहद कम दाम में मिल रही हैं Maruti Suzuki की कारें, WagonR से लेकर Swift तक सब हैं यहां

अगर आप एक कार खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन आपका बजट बहुत ज्यादा नहीं है तो यहां हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

नई दिल्ली: अगर आपका बजट एक नई कार खरीदने का नहीं है तो आप सेकेंड हैंड कार के बारे में सोच सकते हैं. सेकेंड हैंड कार खरीदते समय भी कुछ सावधानियां रखनी चाहिए, लेकिन कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां पर आपको अच्छी कंडीशन वाली सेकेंड हैंड कारें मिल जायेंगी. इन्ही में से एक जगह है मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू (True Value). यहां पर आपको बेहद कम कीमत में अच्छी कंडीशन वाली कारें आसानी से मिल जायेंगी.

1.65 लाख रुपये में खरीदें Swift

मारुति True Value पर इस समय एक वाइट कलर की Swift मिल रही है, मॉडल 2011 का है. कार 47,320 किलोमीटर तक चल चुकी है. पेट्रोल इंजन वाली इस कार की कीमत 1.65 लाख रुपये है. इसका रजिस्ट्रेशन मुंबई का है.

2.85 लाख रुपये में WagonR खरीदने का बढ़िया अवसर

True Value पर मारुति सुजुकी की एक WagonR भी आपको 2.85 लाख रुपये में मिल जाएगी. यह साल 2013 का पेट्रोल मॉडल है. कार 98,971 किलोमीटर चली हुई है. इस कार का रजिस्ट्रेशन Malappuram का है. इस कार का 1st ऑनर है और गाड़ी का रंग वाइट है. फैमिली क्लास को यह कार काफी पसंद आती है.

3.42 लाख रुपये में डिजायर खरीदने का मौका

अगर आप True Value पर मारुति सुजुकी की एक डिजायर देख रहे हैं तो यहां पर एक पेट्रोल मॉडल आपको 3.42 लाख रुपये में मिल जाएगा. यह साल 2012 का पेट्रोल मॉडल है. कार 42,035 किलोमीटर चली हुई है. इस कार का रजिस्ट्रेशन मुंबई का है. इस कार का 1st ओनर है और गाड़ी बेज कलर में  है.

Maruti True Value के अलावा आप सेकंड हैण्ड कारों के लिए महिंद्रा फर्स्ट चॉइस, करोल बाग, लाजपत नगर जैसी मार्केट में जा सकते हैं. इसके अलावा आजकल हर कंपनी सेकंड हैण्ड कार्स में डील करती हैं. आइये जानते हैं एक सेकंड हैण्ड कार खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिये.

पुरानी कार खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

पुरानी कार खरीदते समय, सबसे पहले तो आपको अपना बजट फिक्स करना होगा, उसके बाद बजट के हिसाब से अपनी कार सर्च करनी होगी. कार फाइनल करने से पहले उसके सभी जरूरी पेपर्स देख लें. साथ में अगर कोई मैकेनिक को लेकर जायेंगे तो आपको ही फायदा होगा.

इसके अलावा कार की सर्विस हिस्ट्री भी चेक करें, ऐसे में आपको यह पता चल जायेगा कि कार की कब-कब सर्विस हुई है. इसके अलावा कार खरीदते समय RC जरूर देख लें. यह जरूर देखें कि देख लें कि RC में लिखी डेट बोनट के नीचे गाड़ी की मैन्युफैक्चर डेट से मिलती है या नहीं. सबसे जरूरी बात ये है कि जल्दबाजी में कोई भी सौदा न करें.

यह भी पढ़ें

ट्यूब वाले टायर्स की तुलना में ट्यूबलेस टायर्स क्यों होते ज्यादा बेहतर? जानें कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?
कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget