एक्सप्लोरर

सिट्रोएन eC3 इलेक्ट्रिक हैचबैक हुई ग्लोबल NCAP टेस्ट में फेल, मिली 0 स्टार रेटिंग 

सिट्रोएन की eC3 में 315 लीटर का बूट स्पेस मिलता है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm का है. इसके बैटरी, इलेक्ट्रिक मोटर और रेंज की बात करें तो Citroen eC3 में 29.2 kWh का बैटरी पैक मिलता है.

Citroen eC3 Electric Hatchback Global NCAP Rating: सिट्रोएन इंडिया ने अपनी इलेक्ट्रिक हैचबैक eC3 को सुरक्षा रेटिंग के लिए ग्लोबल NCAP टेस्ट किया है और इसके नतीजे काफी निराशाजनक हैं. फ्रंट ड्राइवर और पैसेंजर एयरबैग, बेल्ट लोड लिमिटर और सीट बेल्ट रिमाइंडर से लैस टेस्ट मॉडल को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 0 स्टार मिली है.

कितना मिला स्कोर

eC3 ने एडल्ट ऑक्यूपेंट टेस्ट में 34 में से 20.86 पॉइंट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में 49 में से 10.55 पॉइंट स्कोर किया है. GNCAP ने यह भी बताया कि ड्राइवर और पैसेंजर के सिर और गर्दन को दी जाने वाली सुरक्षा अच्छी थी. हालांकि, साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट नहीं किया गया क्योंकि साइड हेड प्रोटेक्शन ऑप्शनल तौर पर भी उपलब्ध नहीं है. इस टेस्ट में खासतौर से कार के बॉडीशेल को स्थिर माना गया.

जल्द शामिल होंगे नए सेफ्टी फीचर्स

इसके अलावा, यह इलेक्ट्रिक हैचबैक ABS के साथ EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर, रियर डोर मैनुअल चाइल्ड लॉक, हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम और स्पीड-सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक जैसे फीचर्स से लैस है. एक महीने पहले, कंपनी ने घोषणा की थी कि वह अपनी सभी कारों के सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग, आईएसओफिक्स और रियर सीट बेल्ट रिमाइंडर को शामिल करके इसे बढ़ाएगी. ये सभी फीचर्स 2024 के दूसरी छमाही से मिलने लगेंगे. 

सिट्रोएन eC3: स्पेसिफिकेशन

सिट्रोएन की eC3 में 315 लीटर का बूट स्पेस मिलता है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm का है. इसके बैटरी, इलेक्ट्रिक मोटर और रेंज की बात करें तो Citroen eC3 में 29.2 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसके साथ जुड़ा इलेक्ट्रिक मोटर 57 PS की पॉवर और 143 Nm का टॉर्क आउटपुट जेनरेट करता है. ARAI के अनुसार इसकी रेंज 320 किलोमीटर है. इस कार को 15A प्लग पॉइंट-चार्जर से 10-100 प्रतिशत तक चार्ज करने में 10 घंटे और 30 मिनट और DC फ़ास्ट-चार्जर से 10-80 प्रतिशत करने में 57 मिनट का समय लगता है.

यह भी पढ़ें - 

मैनुअल कार खरीदें या ऑटोमेटिक, कंफ्यूजन है तो विस्तार से जानिए दोनों की खूबियां और कमियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल से महंगा पड़ा EV का इंश्योरेंस क्लेम, खर्च 14% ज्यादा
पेट्रोल-डीजल से महंगा पड़ा EV का इंश्योरेंस क्लेम, खर्च 14% ज्यादा
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
Honda Elevate हुई और स्मार्ट, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
Honda Elevate हुई और स्मार्ट, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
Embed widget