एक्सप्लोरर

Citroen ने पेश किया C3 Aircross का नया स्पेशल 'धोनी एडिशन’, जानिए रेगुलर मॉडल कितनी है अलग? 

सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में आती है. जिस कारण यह अपने सेगमेंट में हुंडई क्रेटा, किया सेल्टॉस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, हाइराइडर और स्कॉर्पियो जैसी कारों के साथ मुकाबला करती है.

Citroen C3 Aircross Dhoni Edition: सिट्रोएन इंडिया ने हाल ही में एमएस धोनी को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है. इस बड़ी घोषणा के बाद, फ्रांसीसी ऑटोमेकर ने भारत में C3 एयरक्रॉस का नया स्पेशल 'धोनी एडिशन' पेश किया है. 

कैसा है C3 एयरक्रॉस धोनी एडिशन?

इस नए स्पेशल एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसके रियर डोर पैनल पर दिए गए नए स्ट्रिप्ड-डिजाइन '7' डिकल्स और फ्रंट डोर पर 'धोनी एडिशन' ग्राफिक्स हैं. इसके अलावा, इस स्पेशल एडिशन C3 एयरक्रॉस बुक करने वाले ग्राहकों को एमएस धोनी के साथ मिलकर सुनिश्चित मर्चेंडाइज जीतने का मौका भी मिलेगा. इसके अलावा, इस स्पेशल एडिशन में इल्यूमिनेटेड डोर सिल्स, थीम वाले कुशन और सीट बेल्ट कुशन और फ्रंट डैश कैमरा भी है.

पावरट्रेन में नहीं हुआ है कोई बदलाव

मैकेनिकल रूप से, सिट्रोएन ने इस एसयूवी के पावरट्रेन ऑप्शंस में कोई बदलाव नहीं किया है. C3 एयरक्रॉस धोनी एडिशन में रेगुलर मॉडल की तरह ही 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक टॉर्क कन्वर्टर यूनिट से जुड़ा है. यह 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 109 बीएचपी/190 एनएम और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ 109 बीएचपी/205 एनएम का आउटपुट जेनरेट करता है.

किससे होता है मुकाबला?

सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में आती है. जिस कारण यह अपने सेगमेंट में हुंडई क्रेटा, किया सेल्टॉस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर और महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी कारों के साथ मुकाबला करती है. इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार हुंडई क्रेटा है, जो तीन पावरट्रेन विकल्पों के साथ आती है. जिसमें एक 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 6-स्पीड MT, CVT ट्रांसमिशन के साथ 115 PS/144 Nm का आऊटपुट जेनरेट करता है, जबकि दूसरा 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 7-स्पीड DCT के साथ 160 PS/253 Nm और तीसरा 1.5-लीटर डीजल इंजन 6-स्पीड MT, 6-स्पीड AT के साथ 116 PS/250 Nm का आऊटपुट जेनरेट करता है.

यह भी पढ़ें -

देखिए 2024 नई BMW 5 सीरीज LWB का फर्स्ट लुक, जानिए इंटीरियर और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG गाड़ी से कितना होता है पॉल्यूशन, यह पेट्रोल-डीजल से कितना कम?
CNG गाड़ी से कितना होता है पॉल्यूशन, यह पेट्रोल-डीजल से कितना कम?
क्या प्राइवेट CNG गाड़ियों पर भी लग सकती है रोक, जानें कितना फैलाती हैं पॉल्यूशन?
क्या प्राइवेट CNG गाड़ियों पर भी लग सकती है रोक, जानें कितना फैलाती हैं पॉल्यूशन?
Public Transport Complaint: सरकारी बस में कंडक्टर ने ज्यादा किराया वसूला? यहां करें शिकायत
सरकारी बस में कंडक्टर ने ज्यादा किराया वसूला? यहां करें शिकायत
BMW i5 होगी सस्ती और लंबी, 669KM की मिलेगी रेंज
BMW i5 होगी सस्ती और लंबी, 669KM की मिलेगी रेंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget