एक्सप्लोरर

New SUV : आने वाली है Volkswagen की एक और एसयूवी, Taigun compact SUV के इस फेसलिफ्ट वर्जन में होगा बहुत कुछ खास

New SUV :  Volkswagen भारतीय बाजार में एक और नई एसयूवी कार लेकर आ रही है. कंपनी का अगला मॉडल New Tiguan premium SUV होने वाला है. आइए जानते हैं इस कार में और क्या खास मिलने वाला है.

New SUV :  Volkswagen (वोक्सवैगन) ने हाल ही में अपनी Taigun compact SUV कार को लॉन्च किया हो, लेकिन इसके बाद भी कंपनी यहीं नहीं रुकी है. कंपनी भारतीय बाजार के लिए एक और नई एसयूवी कार लेकर आ रही है. कंपनी का अगला मॉडल New Tiguan premium SUV होने वाला है. इसके अलावा कंपनी भारत में 4 और एसयूवी लाने की योजना पर कायम है. कंपनी अपनी नई Tiguan premium SUV को 7 दिसंबर 2021 को लॉन्च करेगी. इससे पहले कंपनी ने अपने औरंगाबाद प्लांट में इस नई कार की असैंबली भी शुरू कर दी है. यह मॉडल Taigun का फेसलिफ्ट वर्जन होगा. इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर में आपको कई बदलाव देखने को मिलेंगे. आइए जानते हैं इस कार में और क्या खास मिलने वाला है.

एक्सटीरियर

अगर नए मॉडल की एक्सटीरियर की बात करें तो यह बदले हुए बंपर, ग्रिल और हेडलैंप्स के साथ शार्प दिखता है. वहीं इसमें 18 इंच का अलॉय व्हील भी होगा. Tiguan 5 सीटर वर्जन में थोड़ी छोटी कार है, जबकि इसके इस फेसलिफ्ट वर्जन में तीन रो के साथ स्पेस ज्यादा मिलेगा.


New SUV : आने वाली है Volkswagen की एक और एसयूवी, Taigun compact SUV के इस फेसलिफ्ट वर्जन में होगा बहुत कुछ खास

इंटीरियर

इस नए मॉडल के इंटीरियर में भी काफी बदलाव किया गया है और इसका लुक अलग और नया दिखता है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन, थ्री जोन क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर सीट्स, एमबिएंट लाइटिंग और कई अन्य कमाल के फीचर्स आपको मिलेंगे. अगर सेफ्टी की बात करें तो इस नई कार में 6 एयरबैग होंगे. इसके अलावा इसमें एबीएस (ABS), ईएसपी (ESP), एएसआर (ASR), ईडीएल (EDL), ऑटो-होल्ड, हिल स्टार्ट असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल, टीपीएमएस (TPMS), रियर में 3 हेडरेस्ट, 3-पॉइंट सीट बेल्ट, आईएसओफिक्स (ISOFIX) और ड्राइवर अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर भी दिए गए हैं.

इंजन

अगर मौजूदा Tiguan से इसकी तुलना करें तो आने वाली कार में सबसे बड़ा बदलाव इसका इंजन है. इसमें से डीजल इंजन हटा दिया गया है. अब यह सिर्फ पेट्रोल इंजन SUV है. नई Tiguan में आपको 2.0L TSI टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 190PS और 320Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है. इसमें 4 MOTION ऑल-व्हील ड्राइव और पैडल शिफ्टर के साथ 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन भी होगा. इस कार का मुकाबला Hyundai Tucson और Jeep Compass जैसी नई मिडसाइज़ प्रीमियम SUVs से होगा.

ये भी पढ़ें

Audi Q5 vs Mercedes GLC, BMW X3, Volvo XC60 जानें इनकी कीमत और क्या है स्पेसिफिकेशन्स में अंतर

Best Mileage SUVs: ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप 5 मिड साइज SUV, बजट में मिलेंगी और पैसे भी बचाएंगी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
टेस्ट ड्राइव के दौरान अगर ठुक जाए कार, तो कौन भरेगा इसका नुकसान?
टेस्ट ड्राइव के दौरान अगर ठुक जाए कार, तो कौन भरेगा इसका नुकसान?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget