एक्सप्लोरर

Audi Q5 vs Mercedes GLC, BMW X3, Volvo XC60 जानें इनकी कीमत और क्या है स्पेसिफिकेशन्स में अंतर

Audi Q5, Mercedes GLC, BMW X3, Volvo XC60 Comparison: ऑडी लगभग 2 साल के अंतराल के बाद Q5 एसयूवी को भारत में वापस लाई है.

Audi q5 vs Rivals: ऑडी ने हाल में अपनी अपग्रेड एसयूवी 2021 Q5 को लॉन्च किया है. लेकिन, क्या यह मर्सिडीज जीएलसी, बीएमडब्ल्यू एक्स3 और हाल ही में लॉन्च हुई वोल्वो एक्ससी60 जैसे अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ उम्मीदों पर खरा उतरेगी? इस सवाल के साथ हम इन प्रीमियम लक्ज़री SUVs की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस का कंपेरिजन आपके लिए लेकर आए है. ऑडी लगभग 2 साल के अंतराल के बाद Q5 एसयूवी को भारत में वापस लाई है. 2021 Q5 फेसलिफ्ट SUV अब BS 6 पेट्रोल इंजन से लैस है और इसे पहले मॉडल की तुलना में काफी अपग्रेड किया गया है.

कीमतें
2021 Audi Q5 फेसलिफ्ट SUV की परफॉरमेंस प्लस वेरिएंट को 58.93 लाख (एक्स-शोरूम) रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. हाई-स्पेक टेक्नोलॉजी वेरिएंट को 63.77 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया है. वहीं, मर्सिडीज जीएलसी की शुरुआती कीमत 58.51 लाख (एक्स-शोरूम) है. 

भारत में BMW X3 की कीमत 57.90 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और इसके टॉप-स्पेक ट्रिम के लिए 63.50 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. हालांकि, वोल्वो XC60 इस श्रेणी में सबसे महंगा विकल्प है, जिसकी कीमत 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

स्पेसिफिकेशन्स
2021 ऑडी Q5 डीजल वेरिएंट में नहीं आती. अब इसे 2.0-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है, जो सेवन-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन के साथ आता है. नई Q5 249 bhp की पावर और 370 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकती है. एसयूवी की 237 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड है. यह शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड सिर्फ 6.3 सेकंड में छू सकती है. यह 17.01 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है, जो एआरएआई द्वारा प्रमाणित है.

Q5 की तुलना में, Mercedes GLC 2.0-लीटर टर्बो इंजन के साथ 9G-ट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है. इंजन 194 bhp की पीक पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है.

बीएमडब्ल्यू एक्स3 की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर चार-सिलेंडर इंजन है, जो आठ-स्पीड ऑटोमैटिक स्टेपट्रॉनिक ट्रांसमिशन के साथ आता है. यह इंजन 248 bhp की मैक्सिमम पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है.

वहीं, वोल्वो XC60 में भी 2.0-लीटर चार-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो आठ-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. यह SUV 247 bhp की पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है.

यह भी पढ़ें-
World's Most Expensive Bike: 81.75 करोड़ रुपये की है दुनिया की सबसे महंगी मोटरसाइकिल, इसके बारे में जानिए
Car Loan Tips: छोटा टेन्योर या लंबा, कौन सा ऑप्शन आपके लिए रहेगा सही?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget