एक्सप्लोरर

First Flex-Fuel Car: पेट्रोल और फ्लेक्स फ्यूल में से किस कार का माइलेज बढ़िया होगा, पढ़िए 6 सवालों के जवाब

Toyota Flex-Fuel Car: कुछ दिन में आपके पास एक और तरह की कार खरीदने का विकल्प होगा. ये होंगी फ्लेक्स फ्यूल कारें. फ्लेक्स फ्यूल- मतलब जिसमें पेट्रोल और ईथनॉल होगा, जो कि पेट्रोल से सस्ता पड़ेगा.

देश में एक नए युग की शुरुआत है. कार बनाने वाली कंपनी टोयोटा भारत में पहली बार फ्लेक्स फ्यूल कार पेश करेगी. फ्लेक्स फ्यूल का मतलब है, ऐसा तेल जो पेट्रोल और एथनॉल का मिश्रण होगा. कार पेश होने के बाद लोगों के मन में कई सवाल हैं. हमने कोशिश की है कि जरूरी पांच सवालों के जवाब दिए जाएं जो कार खरीदारों से ताल्लुक रखते हैं.

सवाल-1: भारत में पहली फ्लेक्स फ्यूल कार लॉन्च कब होगी? ये शोरूम में कबसे मिलेगी? 
जवाब: पहली फ्लेक्स फ्यूल कार लॉन्च होने की सटीक तारीख अभी किसी कंपनी ने नहीं बताई है. टोयोटा ने देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार पेश की है, जिसका इंजन सामान्य कारों की तरह 2.0 इंजन होगा. इसके प्रोडक्शन में अभी समय लगेगा और इसके बाद ही शोरूम से इसकी बिक्री शुरू होगी. टोयोटा के अलावा कई अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियां भी फ्लेक्स फ्यूल इंजन पर काम कर रही हैं. 

सवाल-2: सबसे पहली फ्लेक्स फ्यूल कार कब लॉन्च हुई थी? दुनिया के कितने देशों में फ्लेक्स फ्यूल कारें चल रही हैं
जवाब: Esurance के मुताबिक दुनिया की पहला फ्यूल वाहन 1996 में पेश किया गया था. इसे फोर्ड लेकर आई थी. ये कार नहीं थी बल्कि एक कमर्शियल वाहन था. अभी दुनिया में सबसे ज्यादा फ्लेक्स फ्यूल कारें ब्राजील में चलती हैं. एक डेटा के मुताबिक मार्च 2018 तक ब्राजील में कार, बाइक और लाइट ड्यूटी ट्रक को मिलाकर करीब 30.5 मिलियन यानी तीन करोड़ से ज्यादा ऐसे वाहन थे, जो फ्लेक्स फ्यूल से चलते हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अमेरिका है, जहां 2018 में करीब 2 करोड़ वाहन फ्लेक्स फ्यूल मॉडल के हैं. 

सवाल-3: क्या फ्लेक्स फ्यूल कार का इंजन अलग होगा? क्या ये पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा माइलेज देगी या कम?
जवाब: हां, फ्लेक्स फ्यूल कार का इंजन थोड़ा अलग होगा. इसे डेवलप करने में भी समय लगता है. इसलिए कंपनियां, डिमांड और मार्केट को देखते हुए धीरे-धीरे इस तरफ बढ़ रही हैं. जैसे CNG और पेट्रोल कार की तकनीक में अंतर होता है, इसी तरह फ्लेक्स फ्यूल इंजन की तकनीक भी अलग होगी. 

ग्रीन कार कांग्रेस की एक स्टडी कहती है कि फ्लेक्स फ्यूल वाली कार, पेट्रोल से ज्यादा बढ़िया माइलेज देती हैं. हालांकि, यह एथनॉल की मात्रा पर निर्भर करता है कि उसे पेट्रोल में कितने प्रतिशत मिलाया गया है. 

यहां देखें ग्रीन कार कांग्रेस की पूरी रिपोर्ट (https://www.greencarcongress.com/2007/12/study-finds-cer.html)

सवाल-4: फ्लेक्स फ्यूल में इस्तेमाल होने वाला E8, E20, E83, E85 इनका मतलब क्या है?
जवाब: फ्लेक्स फ्यूल में E8, E20, E83 की चीजें इस्तेमाल होती हैं. इस में E का अर्थ है, एथनॉल फ्यूल ब्लेंड. जो संख्या E के आगे लिखी है, वो दर्शाती है कि कितने परसेंट एथनॉल, पेट्रोल में मिलाया गया है. मान लीजिए E85 है, तो इसका मतलब है E85 फ्लेक्स फ्यूल में, एथनॉल की मात्रा 85 प्रतिशत है और पेट्रोल की 15 परसेंट.

सवाल-5: भारत में अभी फ्लेक्स फ्यूल को लेकर क्या चल रहा है? क्या इनका पेट्रोल पंप अलग होगा या जो हैं वहीं ये तेल मिलेगा?
जवाब: अगर टोयोटा की बात करें तो आज वो E85 फ्लेक्स फ्यूल कार पेश करेगी. लेकिन रोड एंड ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी ने कई बार कहा है कि देश में जल्द ही 100 परसेंट एथनॉल वाली कारें भी नजर आएंगी.  दिसंबर 2021 में केंद्र सरकार ने ऑटोमोबाइल कंपनियों को एक एडवाइजरी जारी की थी वह फ्लेक्सिबल फ्यूल इंजन बनाने की तरफ बढ़ें. सरकार ने 1 अप्रैल, 2025 से फ्लेक्स फ्यूल बाजार में लाने का लक्ष्य रखा है. शुरुआत 80 प्रतिशत पेट्रोल और 20 प्रतिशत इथेनॉल के साथ होगी. हालांकि, अभी भी पेट्रोल ब्लेंडिंग होती है, लेकिन वह काफी कम मात्रा में है. सरकार 2030 तक 200 प्रतिशत इथेनॉल वाहनों के लक्ष्य को लेकर चल रही है. एथेनॉल से पेट्रोल के मुकाबले कम धुआं होता है और यह पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है. अभी तक की स्थिति में फ्लेक्स फ्यूल भी मौजूदा पेट्रोल टंकी पर ही मिलेगा, लेकिन आगे इसके लिए अलग इंफ्रास्ट्रक्चर भी बनाया जा सकता है.

सवाल-6: इथेनॉल किससे बनता है?
उत्तर: एथनॉल, चावल, मक्का और शुगर का बाई प्रोडक्ट है.   

यह भी पढ़ें:-

Flying Car X2: बहुत कर ली सड़क पर कार की सवारी, अब कीजिए फ्लाइंग कार में बैठने की तैयारी

EV Charging Station: दिल्ली में ईवी कार लेने वालों को चार्जिंग के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान, लग चुके हैं इतने ईवी चार्जिंग स्टेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Red Light से गलत लेन तक, दिल्ली में हर घंटे 34 हजार लोग तोड़ रहे नियम
Red Light से गलत लेन तक, दिल्ली में हर घंटे 34 हजार लोग तोड़ रहे नियम
Jaguar की नई EV में 1015 HP का तूफान, मचाई खलबली
Jaguar की नई EV में 1015 HP का तूफान, मचाई खलबली
मार्केट में धूम मचाने आ रही है Tata की Avinya X, जानें कब होगी लॉन्च?
मार्केट में धूम मचाने आ रही है Tata की Avinya X, जानें कब होगी लॉन्च?
इस तरह करेंगे ड्राइविंग तो गिर जाएगा आपकी कार का माइलेज, जानें सही तरीका
इस तरह करेंगे ड्राइविंग तो गिर जाएगा आपकी कार का माइलेज, जानें सही तरीका

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को संदेश- 'युवा साथियों से कहूंगा कि...'
PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को संदेश- 'युवा साथियों से कहूंगा कि...'
'लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई...', UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दावा
'लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई...', UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दावा
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
'चयनकर्ताओं ने हिम्मत...', भुवनेश्वर कुमार की वापसी से खुश दिनेश कार्तिक का बयान वायरल
'चयनकर्ताओं ने हिम्मत...', भुवनेश्वर कुमार की वापसी से खुश दिनेश कार्तिक का बयान वायरल
'ज्ञानेश कुमार को इतना…', RJD सांसद मनोज झा का दो टूक जवाब
'ज्ञानेश कुमार को इतना…', RJD सांसद मनोज झा का दो टूक जवाब
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
Embed widget