एक्सप्लोरर

Tata Nexon EV और MG ZS EV में कौन है बेहतर? दोनों के बारे में जानें जरूरी डिटेल्स

एक तरफ एमजी मोटर्स की ZS EV काफी दमदार इलेक्ट्रिक व्हीकल मानी जा रही है. वहीं, दूसरी ओर टाटा नेक्सन EV भी कम नहीं है. चलिए दोनों का कंपैरिजन करते हैं.

पेट्रोल के बढ़े हुए दाम से लोग परेशान हैं. ऐसे में लोग कम खर्च में चलने वाले वाहनों के विकल्प तलाश रहे हैं. इसीलिए, बीते कुछ समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री तेजी से बढ़ी है. बड़ी संख्या में लोग इलेक्ट्रिक वाहन अपना रहे हैं. इसी डिमांड को देखते हुए तमाम कार कंपनियां इलेक्ट्रिक कारों पर फोकस कर रही हैं. बाजार में अभी भी कई इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं. टाटा और एमजी की इलेक्ट्रिक कारें भी बाजार में हैं. इसीलिए, आज हमने टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक और एमजी जैडएस इलेक्ट्रिक का कंपैरिजन किया है. चलिए, जानते हैं कि दोनों में क्या-क्या खास है.

Tata Nexon EV
Tata Nexon EV की कीमत 14,29,000 रुपये से शुरू होती है. कार में IP67 सर्टिफाइड 30.2 kwh की लिथियम आयन बैटरी है. कार में परमानेंट मैगनेट AC Motor है, जो 127bhp मैक्सिमम पावर और 245 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है. यह कार 9.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है. फास्ट चार्जर से इसे 1 घंटे में 80 पर्सेंट तक चार्ज कर सकते हैं. अगर आप होम चार्जर का इस्तेमाल करते हैं तो बैटरी फुल चार्ज होने में 8 घंटे लगेंगे. 

Tata Nexon EV एक बार फुल चार्ज होने पर अधिकतम 312 किलोमीटर तक चल सकती है. कार में पावर स्टीयरिंग, एंटी-लॉक ब्रैकिंग सिस्टम, एयर कंडीशन, ड्राइवर और पैसेंजर एयरबैग्स और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मिलते हैं. इसमें 5 लोग आराम से बैठ सकते हैं. इसकी लंबाई 3993mm, चौड़ाई 1811mm और व्हीलबेस 2498mm है. यह कार 127bhp पावर के साथ 245nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट कर सकता है.

MG ZS EV
एमजी जैडएस ईवी में 44.5kWh का बैटरी पैक है. इसका इलेक्ट्रिक मोटर 142.7PS अधिकतम पावर और 353Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है. यह 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज 8.5 सेकेंड में पकड़ लेती है. यह सिंगल चार्ज पर 419 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देती है. ईवी की शुरुआती कीमत 21,49,800 रुपये है. इसमें एंड्राइड ऑटो और ऐप्पल कार प्ले के साथ 8 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, एयर प्यूरीफायर, पैनोरमिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, 6 एयरबैग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एबीएस जैसे कई फीचर्स मिल जाते हैं.

एसी फास्ट चार्जर से यह 6 से 8 घंटे में 100 चार्ज हो जाती है. वहीं, एक रेगुलर 15 एम्पीयर वॉल सॉकेट के इस्तेमाल से फुल जार्ज होने में यह 17 से 18 घंटे का समय लेती है. 50kW DC सुपर फास्ट चार्जर से ZS EV 50 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है. यह सिंगल फुल चार्ज पर 419 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देती है.

यह भी पढ़ें-
Scram 411 से लेकर RC390 तक... बाजार में आने वाली हैं ये प्रीमियम बाइक्स, जानें लेटेस्ट जानकारी
Kia Seltos और Hyundai Creta में कौन बेहतर? जानें कीमतें, फीचर्स और माइलेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget