एक्सप्लोरर

Hyundai Creta के मुकाबले की होगी TATA की नई मिड साइज SUV, कूप स्टाइल में पावरफुल इंजन से होगी लैस

Tata Mid Size SUV: टाटा मोटर्स (Tata Motors) भारत में एक मिड साइज एसयूवी पेश करने को लेकर काम कर रही है, इसका कोड नेम टाटा ब्लैकबर्ड (Tata Blackbird) है.

Tata Mid Size SUV Coupe Style: टाटा मोटर्स (Tata Motors) भारत में एक मिड साइज एसयूवी पेश करने को लेकर काम कर रही है, इसका कोड नेम टाटा ब्लैकबर्ड (Tata Blackbird) है. कंपनी अपनी एसयूवी रेंज को और मजबूत करने के लिए नई ब्लैकबर्ड मिड साइज एसयूवी ला रही है. माना जा रहा है कि टाटा ब्लैकबर्ड बाजार में हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) को मुकाबला देगी. 

कंपनी इसे डोमेस्टिक पोर्टफोलियो में टाटा हैरियर (TATA Harrier) के नीचे रखेगी. संभावना है कि टाटा ब्लैकबर्ड एक प्रीमियम मिड साइज की कूपे एसयूवी होगी, जो एक्स1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है. टाटा नेक्सन (Tata Nexon) भी एक्स1 प्लेटफॉर्म पर ही आधारित है. हालांकि, स्टाइल के लिहाज से यह नेक्सन से पूरी तरह से अलग होगी. 2021 में नेक्सन कॉम्पैक्ट SUV कंपनी की टॉप सेलर रही थी.

यह भी पढ़ें: Toyota Hilux का भारत में लॉन्च जल्द, 18 इंच के अलॉय व्हील के साथ मिल सकता है केवल इस इंजन का ऑप्शन

टाटा ब्लैकबर्ड एक पांच सीटों वाली SUV हो सकती है, जिसका बाजार में हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, एमजी एस्टोर, फॉक्सवैगन ताइगुन, स्कोडा कुशाक, निसान किक्स, रेनॉल्ट डस्टर से मुकाबला होगा. इसके अलावा मारुति सुजुकी और टोयोटा (Toyota) की आने वाली मिड साइज एसयूवी को भी टाटा ब्लैकबर्ड टक्कर देगी. 

इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन विकल्प हो सकते हैं. कार के मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों ट्रांसमिशन दिए जा सकते हैं. इसके काफी जानदार होने की संभावना है. हालांकि, कंपनी इसे कब तक बाजार में उतारने की योजना बना रही है, इसे लेकर स्थिति कुछ साफ नहीं है.

यह भी पढ़ें: Upcoming Bike: इस महीने आने वाली हैं ये नई बाइक, एक तो पापा की 'Cool' मोटरसाइकिल है

17 जनवरी को लॉन्च किया Tata Safari Dark Edition
गौरतलब है कि टाटा 17 जनवरी को सफारी का डार्क एडिशन (Tata Safari Dark Edition) लॉन्च किया. इससे पहले कंपनी Harrier, Nexon और Altroz का डार्क एडिशन जारी कर चुकी है. सफारी डार्क एडिशन में ओबेरॉन ब्लैक एक्सटीरियर बॉडी कलर प्लस फेंडर और टेलगेट पर मैस्कॉट्स के साथ-साथ 18 इंच ब्लैकस्टोन अलॉय व्हील्स मिलते हैं. 

इंजन के साथ कोई बदलाव नहीं है जो कि एक नया 2.0 लीटर टर्बो डीजल है जिसमें 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है. सफारी गोल्ड एडिशन पर दी जाने वाली कुछ फीचर्स यहां भी हैं, जबकि ऑलओवर फीचर की सूची में एक वायरलेस चार्जर, जेबीएल ऑडियो सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और बहुत कुछ शामिल हैं. XT+/XTA+ और XZ+/XZA+ ट्रिम्स पर उपलब्ध, Safari डार्क एडिशन की कीमत स्टैंडर्ड Safari ट्रिम्स से 20-60,000 रुपये ज्यादा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे ये ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे ये ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget