एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Upcoming Cars: अगले दो सालों में मारुति सुजुकी पेश करेगी ये कारें, देखें लिस्ट

आने वाले दो सालों में मारुति सुजुकी कई गाड़ियां भारतीय मार्केट में उतारने वाली है. इनमें कई गाड़ियां पुरानी हैं, जिनका अपडेटेड वर्जन लाया जाएगा.

मारुति सुजुकी, भारत के हर घर के लिए जाना-पहचान नाम है. अब इस कंपनी ने भारतीय बाजार के लिए कुछ बड़े प्लान बनाए हैं. अगले कुछ वर्षों में कंपनी अपने मौजूदा कारों की कई नई जनरेशन और फेसलिफ्ट वर्जन लाएगी. इसके साथ ही, नए मॉडल भी लाने की योजना है. इतना ही नहीं, कंपनी अपने एसयूवी पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना बना रही है. आइए, आपको बताते हैं कि मारुति सुजुकी की कुछ ऐसी कारों के बारे में बताते हैं, जो अगले दो सालों में भारतीय बाजार में आ सकती है.

मारुति स्विफ्ट सीएनजी
इस कार का लॉन्च मई-जून 2022 में हो सकता है. मारुति सुजुकी स्विफ्ट हैचबैक के सीएनजी वर्जन की टेस्टिंग कर रही है. कंपनी पहले ही नई डिजायर सीएनजी लॉन्च कर चुकी है, जो फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है. टेलगेट पर CNG बैजिंग को छोड़कर, नए मॉडल में कोई डिज़ाइन परिवर्तन नहीं होगा.

न्यू जनरेशन मारुति सुजुकी ब्रेजा
मारुति सुजुकी इस कार का लॉन्च मई-जून 2022 में कर सकती है. मारुति सुजुकी की लोकप्रिय सब कॉम्पैक्ट 4 मीटर एसयूवी विटारा ब्रेज़ा, 2022 के मध्य में अपनी सेकेंड जनरेशन में प्रवेश करेगी. नई कार में केबिन के अंदर बड़े बदलाव दिखाई देंगे. इसमें बिल्कुल नया डैशबोर्ड, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल होगा.

न्यू जनरेशन मारुत सुजुकी ऑल्टो 800
इस कार का लॉन्च साल 2022 के सेकेंड हाफ में हो सकता है. ऑल-न्यू सेलेरियो की तरह, 2022 मारुति ऑल्टो 800 को सुजुकी के नए हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किए जाने की संभावना है. नए मॉडल में वाहन के पावर-टू-वेट अनुपात, हैंडलिंग और एनएचवी स्तरों में सुधार होगा. इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में खास बदलाव किए जाएंगे.

न्यू मारुति सुजुकी MPV
मारुति सुजुकी एक नई MPV पर काम कर रही है, जिसे साल 2023 में लॉन्च किया जा सकता है. सुजुकी और टोयोटा ने भारतीय बाजार के लिए मिलकर कई नए मॉडल बनाने जा रही हैं. इन्हीं में से एक सी-सेगमेंट MPV है. यह मॉडल FWD (फ्रंट-व्हील-ड्राइव) मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकता है. इसके दो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किए जाने की संभावना है, एक माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ और दूसरा एक मजबूत हाइब्रिड सिस्टम के साथ.

मारुति सुजुकी जिम्नी
इस कार के भी साल 2023 में लॉन्च किए जाने की संभावना है. यह उन कारों में से एक है, जिनका भारत में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. ऐसी चर्चाएं हैं कि नई मारुति सुजुकी जिम्नी को न्यू जनरेशन मारुति जिप्सी के रूप में फिर से ब्रांडेड किया जा सकता है. 5-डोर जिम्नी के जिम्नी सिएरा पर आधारित होने की संभावना है.

अन्य कारें
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मारुति मिड-साइज एसयूवी, नई मारुति कूप एसयूवी, मारुति सी-सेगमेंट एसयूवी, मारुति इलेक्ट्रिक एसयूवी और मारुति बलेनो सीएनजी भी लॉन्च होंगी. हालांकि, कंपनी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं है.

यह भी पढ़ें-
Upcoming Car Launch: होंडा से लेकर किआ और मर्सडीज तक, मई में लॉन्च हो सकती हैं ये कार
Kia Carens CNG: किआ कैरेंस का सीएनजी वर्जन भी जल्द हो सकता है लॉन्च, स्पाई इमेज में सामने आईं ये डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
पांच साल चलने के बाद ऐसे कम हो जाती है नई कार की कीमत, यहां समझिए
पांच साल चलने के बाद ऐसे कम हो जाती है नई कार की कीमत, यहां समझिए
E85 फ्यूल के साथ आ सकती है मारूति की यह कार, जानिए इसकी खासियत
E85 फ्यूल के साथ आ सकती है मारूति की यह कार, जानिए इसकी खासियत
लंबे सफर के लिए बेहद आरामदायक हैं 10 लाख में आने वाली ये कारें, देख लें लिस्ट
लंबे सफर के लिए बेहद आरामदायक हैं 10 लाख में आने वाली ये कारें, देख लें लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget