एक्सप्लोरर

Car Comparison: मारुति ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस में कौन-सी है बेहतर, देखिए फुल कंपेरिजन 

ग्रैंड विटारा की एक्स शोरूम कीमत 10.4 लाख से शुरू होती है और टॉप-एंड हाइब्रिड वैरिएंट के लिए 19.4 लाख रुपये तक जाती है.  क्रेटा की कीमतें भी 10.4 लाख रुपये से शुरू होकर 18.2 लाख रुपये तक जाती हैं.

Grand Vitara vs Hyundai Creta vs Kia Seltos: मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित  ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) के साथ कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में प्रवेश कर लिया है. अपने प्रतिद्वंद्वियों की तरह, मारुति ने भी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी को कई कॉन्फ़िगरेशन और इंजन विकल्पों के साथ लॉन्च किया है. यहां हम आपको बताने वाले हैं कि ग्रैंड विटारा, सेल्टोस और क्रेटा जैसे अपने दो प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले कितनी बेहतर है. 

कौन है साइज में बड़ी?

अगर लंबाई की बात करें तो, ग्रैंड विटारा सबसे लंबी है, जबकि सेल्टोस सबसे चौड़ी है. व्हीलबेस के मामले में सेल्टोस और क्रेटा का व्हीलबेस ग्रैंड विटारा से अधिक लंबा है. स्टाइल के मामले में, ग्रैंड विटारा,  स्पोर्टी सेल्टोस और रेडिकल क्रेटा से अलग एक नए डिजाइन में आती है. 

किसमें ज्यादा है स्पेस?

क्रेटा और सेल्टोस का व्हीलबेस लंबा है जिससे इनमें केबिन के अंदर अधिक स्पेस मिलता है, जबकि ग्रैंड विटारा भी इससे ज्यादा पीछे नहीं है. बूट स्पेस के मामले में, ग्रैंड विटारा में 373 लीटर  का बूट स्पेस मिलता है, जबकि सेल्टोस और क्रेटा में 433 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.

कौन सी एसयूवी है सबसे तेज?

ग्रैंड विटारा में 102bhp और 115bhp की पॉवर जेनरेट करने वाला माइल्ड हाइब्रिड और मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन मिलता है. जिसमें 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और ईसीवीटी ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है.  क्रेटा और सेल्टोस में भी 115 PS की पॉवर के साथ 1.5 लीटर के एंट्री लेवल इंजन का विकल्प  मिलता है, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल, आईएमटी और सीवीटी ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलते हैं. क्रेटा और सेल्टोस दोनों में 6-स्पीड ऑटोमेटिक और मैनुअल के साथ 115 PS की पॉवर के साथ 1.5 लीटर डीजल मिलता है, जबकि डीसीटी ट्रांसमिशन के साथ 140 PS की पॉवर के साथ एक 1.4 L टर्बो इंजन भी मिलता है. पावर के मामले में सेल्टोस और क्रेटा ज्यादा ऑफर करती है, जबकि ग्रैंड विटारा हाइब्रिड तकनीक के साथ इलेक्ट्रिक मोड ऑफर करती है.

किसका माइलेज है बेहतर?

क्रेटा 17-21 kmpl तक का माइलेज मिलता है, जबकि सेल्टोस भी 16-21 kmpl के बीच माइलेज देती है. वहीं दूसरी ओर, ग्रैंड विटारा 19-28 kmpl के बीच ज्यादा बेहतर माइलेज देती है. जो कि हाइब्रिड वर्जन में भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली एसयूवी है.

किस एसयूवी में हैं ज्यादा फीचर्स?

तीनों ही SUVs में सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक, वायरलेस चार्जिंग, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं. ग्रैंड विटारा और क्रेटा में फुल पैनोरमिक सनरूफ मिलता है जबकि सेल्टोस में स्टैंडर्ड सनरूफ मिलता है. क्रेटा में पावर्ड हैंडब्रेक मिलता है, जबकि क्रेटा और सेल्टोस में ग्रैंड विटारा की तुलना में बड़ी टचस्क्रीन भी मिलती है. हालांकि ग्रैंड विटारा और सेल्टोस में एक 360 डिग्री कैमरा फीचर भी  है, जबकि वेंटिलेटेड सीट्स की सुविधा तीनों में देखने को मिलती है. क्रेटा और सेल्टोस में एयर प्यूरीफायर भी मिलता है जबकि सेल्टोस में फ्रंट पार्किंग सेंसर भी देखने को मिलता है. तीनों ही एसयूवी में छह एयरबैग सहित अन्य सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

कीमत में कौन है बेहतर?

ग्रैंड विटारा की एक्स शोरूम कीमत 10.4 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप-एंड हाइब्रिड वैरिएंट के लिए 19.4 लाख रुपये तक जाती है.  क्रेटा की कीमतें भी 10.4 लाख रुपये से शुरू होकर 18.2 लाख रुपये तक जाती हैं, इसका टॉप मॉडल ग्रैंड विटारा से सस्ता है. सेल्टोस की कीमत भी 10.4 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि इसका टॉप-एंड वैरिएंट की कीमत 18.6 लाख रुपये है. अपनी हाइब्रिड तकनीक के साथ ग्रैंड विटारा प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में थोड़ी महंगी है, लेकिन इसमें अधिक माइलेज देखने को मिलता है. जबकि इसके मिड वेरिएंट की कीमत क्रेटा और सेल्टोस के बराबर ही है. क्रेटा डीजल इंजन, स्पेस और फीचर्स के साथ अधिक लोकप्रिय है जबकि सेल्टोस का लुक भी बेहद अग्रेसिव है. अब यह देखना दिलचस्प है कि इस सेगमेंट में ग्रैंड विटारा कैसे फिट होती है.

यह भी पढ़ें:-

डेढ़ लाख रुपये से कम में लॉन्च हुई Kawasaki W175, इस रेंज में हैं और भी कई शानदार बाइक

Off Roading Bikes: चट्टानी और पहाड़ी रास्तों पर भी आराम से चल सकती हैं ये ऑफ रोडिंग बाइक, देखें लिस्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kia Syros EV और Sorento Hybrid जल्द होंगी लॉन्च, जानिए क्या होगा खास
Kia Syros EV और Sorento Hybrid जल्द होंगी लॉन्च, जानिए क्या होगा खास
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
Duster को टक्कर देने आ गई Nissan Tekton, लुक और सेफ्टी फीचर्स से मचाएगी हलचल
Duster को टक्कर देने आ गई Nissan Tekton, लुक और सेफ्टी फीचर्स से मचाएगी हलचल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget