एक्सप्लोरर

Lotus Eletre इलेक्ट्रिक एसयूवी से उठा पर्दा, 257kmph है टॉप स्पीड

ब्रिटिश स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी लोटस (Lotus) की पहली इलेक्ट्रिक कार लोटस एलेट्रे से पर्दा उठ गया है.

ब्रिटिश स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी लोटस (Lotus) की पहली इलेक्ट्रिक कार लोटस एलेट्रे से पर्दा उठ गया है. दावा है कि यह कंपनी की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार है. लोटस का कहना है कि उसकी नई इलेक्ट्रिक कर इस साल के आखिर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. यह कार भारत में लॉन्च नहीं की जाएगी. फिलहाल, इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. वैश्विक बाजार में 2023 से इसकी डिलीवरी की जाएगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई लोटस एलेट्रे बहुत पावरफुल है. यह महज 2.90 सेकेंड में 0-96 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 257 किलोमीटर प्रति घंटा है. कंपनी दावा करती है कि इसकी फुल चार्ज रेंज करीब 595 किलोमीटर है. इस कार के साथ 350kW का चार्जर भी दिया गया है.

खासियत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पहली कार होगी जो लिडार सिस्टम के साथ आएगी. लिडार सिस्टम को कार के सामने और रूफ पर लगाया गया है. लिडार एक ऐसी तकनीक है, जिसमें दूरी को मापने के लिए लेजर लाइट का इस्तेमाल किया जाता है. लिडार को लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग कहते हैं. यह रिमोट सेंसिंग तकनीक है. इसका इस्तेमाल हवाई जहाज और पानी के जहाजों में किया जाता है.

लोटस एलेट्रे का लुक काफी आकर्षक है. इस कार में आपको पार्किंग इमरजेंसी ब्रेक, एडीएएस, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, इंटेलिजेंट एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, कोलिजन मिटिगेशन सपोर्ट, लेन चेंज असिस्ट फ्रंट क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग समेत कई एडवांस फीचर्स देखने को मिलेंगे. 

इसके इंटीरियर की बात करें तो यह बहुत शानदार है. अंदर से गाड़ी का डिजाइन बहुत ही खूबसूरत है. इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम के अलावा कई इनोवेटिव गैजेट्स दिए गए हैं. एलेट्रे में रियर साइड व्यू कैमरा लगाया गया है. यह पांच सीटर इलेक्ट्रिक कार है. इसकी लंबाई पांच मीटर है. इसमें 5-स्पोक अलॉय व्हील दिए हुए हैं. यह ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस है. इस कार में 5 दरवाजे दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: बाइक की कीमत में मिल रही हैं स्विफ्ट वैगनआर ऑल्टो जैसी कारें, जानिए कहां

यह भी पढ़ें: Tata Nexon इलेक्ट्रिक कार में कितना बैटरी पैक, कितनी रेंज और कौनसा मोटर है? कीमत के साथ सब कुछ जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra की इस EV का बड़ा रिकॉर्ड, आनंद महिंद्रा ने ऐसे मनाया जश्न
Mahindra की इस EV का बड़ा रिकॉर्ड, आनंद महिंद्रा ने ऐसे मनाया जश्न
ट्रक और कमर्शियल गाड़ियां 1 अक्टूबर से महंगी, इस साल तीसरी बार बढ़े दाम
ट्रक और कमर्शियल गाड़ियां 1 अक्टूबर से महंगी, इस साल तीसरी बार बढ़े दाम
Ola-Uber के लिए बेस्ट CNG कारें, माइलेज भी जबरदस्त
Ola-Uber के लिए बेस्ट CNG कारें, माइलेज भी जबरदस्त
सफाई के बाद भी कार से नहीं जा रही बदबू, इन जगहों को पहले करें चेक
सफाई के बाद भी कार से नहीं जा रही बदबू, इन जगहों को पहले करें चेक

वीडियोज

Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच
SIR Controversy | Mumbai CJP Protest: EC ने माना 'शुद्ध' नहीं SIR? Seedha Sawal | BJP | Congress
SIR Controversy: SIR पर दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, Gyanesh Kumar के खिलाफ सड़क पर उतरे विपक्ष
Chitra Tripathi: जंतर-मंतर पर विपक्षी एकता..Rahul Gandhi गायब क्यों? विश्लेषक का विश्लेषण | Gyanesh
PM Modi Speaks With Smit Machchhar: बातचीत में भावुक हुए स्मित, प्रधानमंत्री ने दिया बड़ा संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
ममता बनर्जी को कांग्रेस में आने का अधीर रंजन ने दिया ऑफर, जानें क्या बोली BJP
ममता बनर्जी को कांग्रेस में आने का अधीर रंजन ने दिया ऑफर, जानें क्या बोली BJP
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
Embed widget