एक्सप्लोरर

Lotus Cars: भारतीय बाजार में एंट्री के लिए तैयार है अंग्रेजी स्पोर्ट्सकार निर्माता कंपनी लोटस, 9 नवंबर को होगी शुरुआत

Lotus Cars: एलेट्रे ब्रांड की फ्यूचरिस्टिक कार है, जो एसयूवी क्रेज को बढ़ावा देती है. यह आकर्षक एसयूवी अपने आधुनिक डिजाइन के साथ सबका ध्यान खींचेगी, और इसका केबिन भी बड़ा और बोल्ड है.

Lotus Cars in India: फेमस अंग्रेजी स्पोर्ट्सकार कंपनी लोटस 9 नवंबर, 2023 को भारतीय बाजार में एंट्री करेगी. लोटस, अब चीनी ब्रांड जीली के स्वामित्व में है, अपनी कारों को नई दिल्ली के एक्सक्लूसिव मोटर्स के माध्यम से बेचेगी, जो पूरे देश के लिए वितरक के रूप में भी काम करेगा. लोटस की भारत योजनाओं के बारे में अधिक जानकारी अगले कुछ समय में घोषित की जाएगी, जिसमें कौन सी कारें और कौन से एडिशन पेश किए जाएंगे, बुकिंग कब शुरू होगी और डिलीवरी कब शुरू होने की उम्मीद है, की सूचना मिलेगी. सूत्रों के अनुसार पहले दो मॉडल पेट्रोल से चलने वाली एमिरा स्पोर्ट्सकार और ऑल-इलेक्ट्रिक एलेट्रे एसयूवी होने की संभावना है. दोनों को सीबीयू यूनिट के तौर पर भारत लाया जाएगा, जिस कारण इनकी कीमत ज्यादा होगी. इन दोनों के लॉन्च के बाद और भी मॉडल आने की उम्मीद है, हालांकि कोई टाइमलाइन या मॉडल के नाम की पुष्टि नहीं की गई है.

लोटस अमीरा

एमिरा एक हल्की स्पोर्ट्सकार जिसका उद्देश्य अधिक पॉवर या आराम के बजाय तेज और ड्राइविंग आनंद प्रदान करना है. जो इसे एलिस, एक्सिज, एस्प्रिट और एलन जैसे प्रसिद्ध लोटस मॉडल का सक्सेसर बनाता है. यह फिट और फिनिश और आरामदायक सुविधाओं से लैस है. डोर पर पॉकेट और कप होल्डर, डिजिटल इंस्ट्रुमेंट और सेंट्रल टचस्क्रीन काफी लग्जरी फील देते हैं, जो अन्य कारों में देखने को नहीं मिलती है. भारत में यह दो पावरट्रेन के विकल्प में उपलब्ध है. जिसमें एक 365hp, 2.0-लीटर चार-सिलेंडर AMG-सोर्स्ड इंजन और एक 406hp 3.5-लीटर V6 टोयोटा-सोर्स्ड इंजन शामिल है. जिसमें क्रमशः 8-स्पीड ऑटोमेटिक और 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है. उम्मीद है कि जब एमिरा भारत में लॉन्च होगी तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.5-3 करोड़ रुपये के बीच होगी.

Lotus Cars: भारतीय बाजार में एंट्री के लिए तैयार है अंग्रेजी स्पोर्ट्सकार निर्माता कंपनी लोटस, 9 नवंबर को होगी शुरुआत

लोटस एलेट्रे

एलेट्रे ब्रांड की फ्यूचरिस्टिक कार है, जो एसयूवी क्रेज को बढ़ावा देती है. यह आकर्षक एसयूवी अपने आधुनिक डिजाइन के साथ सबका ध्यान खींचेगी, और इसका केबिन भी बड़ा और बोल्ड है. 47 प्रतिशत हाई क्वालिटी स्टील और 43 प्रतिशत एल्युमीनियम के उपयोग के बावजूद, एलेट्रे का वजन 2,520 किलोग्राम है और इसकी लंबाई 5.1 मीटर और चौड़ाई 1.6 मीटर है. इसका ड्रैग कॉफिशिएंट 0.26 है, और इसे एक बार चार्ज करने पर 600 किमी की अधिकतम रेंज मिलती है. लोटस इस ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी को तीन वेरिएंट्स में पेश करेगी- एलेट्रे (611एचपी), एलेट्रे एस (611एचपी), और एलेट्रे आर (918एचपी). तीनों एक ही 109kWh बैटरी पैक से लैस है. इसे 350kW के फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है. एलेट्रे की एक्स-शोरूम कीमत 2.5-3.1 करोड़ रुपये के बीच होने की उम्मीद है.

Lotus Cars: भारतीय बाजार में एंट्री के लिए तैयार है अंग्रेजी स्पोर्ट्सकार निर्माता कंपनी लोटस, 9 नवंबर को होगी शुरुआत

यह भी पढ़ें :- 3 लाख रुपये से कम कीमत में आती हैं ये 5 पॉवरफुल बाइक, देखिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget