एक्सप्लोरर

Suzuki Intruder : सुजुकी ने इंडिया में अपने इस मॉडल को क्यों किया बंद?

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी Intruder क्रूजर मोटरसाइकिल के व्यवसाय को गुपचुप तरीके बंद कर दिया है.हालांकि कंपनी की तरफ से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

Suzuki Intruder in India : Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) की तरफ से भारत में सुजुकी की Intruder (इंट्रूडर) क्रूजर मोटरसाइकिल को अचानक से बंद कर दिया गया.क्रूजर मोटरसाइकिल को शायद कम बिक्री होने की वजह से बंद कर दिया गया है.साथ ही कंपनी ने पहले चिप की कमी और कई अन्य कारकों के कारण मैन्युफेक्चरिंग में समस्याओं का हवाला दिया था.तो हो सकता है कि V-Storm SX 250 जैसी नई मोटरसाइकिल बनाने के लिए इसे को बंद कर दिया गया हो.हालांकि कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन हां! बाइक को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया गया है।

Suzuki Intruder को 2017 में लॉन्च किया गया था.उस समय इस बाइक की सीधी टक्कर Bajaj Avenger (बजाज एवेंजर) के साथ थी.इस बाइक को सफल Gixxer प्लेटफॉर्म पर बनाया गया था और इसमें रोडस्टर के समान इंजन और फीचर्स थे.हालांकि, इसकी बिक्री सुजुकी की उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पाई.इस बाइक के एक्सटीरियर डिजाइन को ग्राहकों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं मिलीं.काम बिक्री का कारण यह रहा कि भारतीय बाजार में बाइक्स के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ी और इस बीच यह बाइक अपने वजूद को न बचा सकी.

2017 में इसकी लॉन्चिंग हुई फिर एक साल बाद, बाइक को फ्यूल इंजेक्शन के साथ अपडेट किया गया था, और 2020 में इसे बीएस 6-अनुपालन इंजन के साथ भी अपडेट किया गया था.इस अपडेट ने बाइक की कीमत में बढ़ोतरी की.अपडेट के बाद बाइक की कीमत एक्स-शोरूम में 1.20 लाख रुपये से ऊपर हो गई.

इसके विपरीत Bajaj Avenger 220 ने कम कीमत में ज्यादा पावरफुल इंजन की पेशकश की, लेकिन इंट्रूडर ऐसा नहीं कर पाई.अब जब काफी लंबे समय से इसके फीचर्स को भी अपडेट नहीं किया गया था.ऊपर से कम बिक्री, उत्पादन से जुड़ी समस्याएं और नए और महत्वपूर्ण मॉडलों की शुरूआत जैसी वजहों के बीच वाहन निर्माता ने इस मॉडल को बंद कर देना ही मुनाफे का सौदा समझा होगा।

इन ट्रिक्स से पुराना Cooler देगा AC जैसी ठंडक, गर्मी में ओढ़नी पड़ जाएगी रज़ाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget