एक्सप्लोरर

TVS NTORQ 125 Race Edition: नए कलर में लॉन्च हुआ टीवीएस का यह स्कूटर, जानें क्या है खासियत 

TVS NTORQ 125 Race Edition का मरीन ब्लू कलर, दिल्ली एक्स-शोरूम में मूल्य 87,011 रुपये रखा गया है. ग्राहक टीवीएस के इस नए स्कूटर की बुकिंग कंपनी के डीलरशिप पर कर सकते हैं.

TVS NTORQ 125: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स (TVS Motor) ने देश में अपने स्कूटर टीवीएस एनटॉर्क 125 रेस एडिशन (TVS NTORQ 125 Race Edition) को एक नए मरीन ब्लू रंग में लॉन्च किया है. साथ ही स्कूटर के पुराने रेस एडिशन रेड कलर में भी बिक्री होती रहेगी. स्कूटर का यह नया कलर दिखने में बहुत नया और आकर्षक लगता है. ब्लैक, मैटेलिक ब्लैक और मैटेलिक ब्लू जैसे रंगों का मिश्रण इस स्कूटर को अलग रोड प्रेजेंस का एहसास कराता है. 

इंजन 

इस स्कूटर में एक 124.8 cc का 4-स्ट्रोक, 3-वॉल्व, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड SOHC, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 7,000 आरपीएम पर 6.9 kW/9.38 PS का मैक्सिमम पावर आउटपुट के साथ 5,500 आरपीएम पर 10.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. यह स्कूटर 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 9 सेकेंड में प्राप्त कर सकता है. यह स्कूटर 95 kmph की अधिकतम रफ्तार से चल सकता है. 

फीचर्स

इस स्कूटर में TVS SmartXonnectTM के साथ कई स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स देखने को मिलते हैं, जो इसमें मिलने वाले फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है. इसमें पार्किंग ब्रेक, इंजन किल स्विच, डुअल साइड स्टीयरिंग लॉक और बाय स्विच सहित 60 से ज्यादा फीचर्स देखने को मिलते हैं. साथ ही इसमें एक्सटर्नल फ्यूल फिल, TVS पेटेंट EZ सेंटर स्टैंड, एक बड़ा 20-लीटर अंडरसीट स्टोरेज, USB चार्जर की भी सुविधा मिलती है.

लुक और डिजाइन

टीवीएस के इस स्कूटर में दिया गया सिग्नेचर एलईडी टेल लाइट इसे एक शार्प और आक्रामक लुक देता है. साथ ही इसमें टेक्सचर्ड फ्लोरबोर्ड, के साथ के साथ स्टील्थ एयरक्राफ्ट के डिजाइन से प्रेरित, डायमंड कट अलॉय व्हील और स्पोर्टी स्टब मफलर देखने को मिलता है. 

कीमत

TVS NTORQ 125 Race Edition का मरीन ब्लू कलर, दिल्ली एक्स-शोरूम में मूल्य 87,011 रुपये रखा गया है. ग्राहक टीवीएस के इस नए स्कूटर की बुकिंग कंपनी के डीलरशिप पर कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें :-

Used Cars: खरीदनी है पुरानी कार तो पहले पढ़िए ये खबर, इन गाड़ियों को खरीदने में रहता है फायदा 

Car Comparison: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी या ईवी जानिए कौन सी गाड़ी खरीदना आपके लिए होगा बेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget