एक्सप्लोरर

कावासाकी ने भारत में लॉन्च की अपनी नई निंजा 650 बाइक, शानदार लुक के साथ कीमत बढ़ी इतनी

New Kawasaki Ninja 650 Launched: नई कावासाकी निंजा 650 अपने नए वर्जन में काफी आकर्षक और बोल्ड लुक में पेश की गई है. इसके पुराने वर्जन पर कंपनी की ओर से 25 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

Kawasaki New Bike Launched in India: प्रीमियम बाइक कंपनी कावासाकी ने अपनी मिड साइज स्पोर्ट टूरिंग बाइक निंजा 650 के नए वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने बाइक के नए वर्जन को नए लाइम ग्रीन कलर में लॉन्च किया है. कंपनी ने इस बाइक की लॉन्चिंग के साथ ही कीमत में बढ़ोतरी भी की है. अब यह बाइक अपने पहले वर्जन के मुकाबले 11 हजार रुपये महंगी हो गई है.

कैसा है कावासाकी निंजा 650 का नया लुक? 

नई कावासाकी निंजा 650 बाइक अपने नए वर्जन में काफी आकर्षक और बोल्ड लुक में पेश की गई है. हालांकि, इस बाइक के बॉडीवर्क में बदलाव देखा गया है. बाइक के बॉडीवर्क में हरे रंग का इस्तेमाल मुख्य रूप से किया गया है, जिसमें हरे रंग के साथ व्हाइट, येलो और ब्लैक कलर की स्ट्रीप दी गई हैं.

कंपनी बाइक के पुराने वर्जन पर दे रही डिस्कांउट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ कावासाकी डीलर्स के पास अभी भी पुराने मॉडल की बाइक्स स्टॉक में बची हुई है. ऐसे में कंपनी लोगों को बाइक के पुराने वर्जन की खरीद पर 25 हजार रुपये का बंपर डिस्कांउट दे रही है. जिसके बाद इस बाइक के पुराने वर्जन की एक्स शोरूम कीमत अब 6.91 लाख रुपये तय कर दी गई है.

कावासाकी निंजा 650 के स्पेसिफिकेशन्स

नई कावासाकी निंजा 650 के स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इसके टेक्निकल फीचर्स पिछले मॉडल जैसे ही हैं. इसमें एक 649 सीसी पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है. यह इंजन 8000 rpm पर 67 bhp  की पावर और 6700 rpm पर 64 nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. वहीं, इस नए वर्जन बाइक को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है. इस नए बाइक का वजन 196 किलोग्राम है और बाइक में 41 एमएम के टेलिस्कोपिक फोर्क्स और प्री-लोड एडजेस्टेबल मोनोशॉक के साथ 17 इंच का अलॉय व्हील लगाया गया है. 

यह भी पढ़ें:-

शोरूम तैयार! बस अब भारत में लॉन्चिंग की तैयारी कर रही Tesla, जानें क्या होगी पहली कार की कीमत? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

21 लाख रुपये की Triumph बाइक में ऐसा क्या खास? दुनिया में सिर्फ 750 यूनिट्स ही बिकेंगी
21 लाख रुपये की Triumph बाइक में ऐसा क्या खास? दुनिया में सिर्फ 750 यूनिट्स ही बिकेंगी
Hero की नई बाइक्स का मेगा प्लान, 150cc से 411cc तक जल्द आएंगे कई नए मॉडल
Hero की नई बाइक्स का मेगा प्लान, 150cc से 411cc तक जल्द आएंगे कई नए मॉडल
Yamaha की नई Sports Bike जल्द होगी लॉन्च, KTM RC200 की बढ़ी टेंशन, जानें क्या होगा खास
Yamaha की नई Sports Bike जल्द होगी लॉन्च, KTM RC200 की बढ़ी टेंशन, जानें क्या होगा खास
अगर खरीदने का प्लान था तो जान लें, Bajaj की ये बाइक अब नहीं मिलेगी
अगर खरीदने का प्लान था तो जान लें, Bajaj की ये बाइक अब नहीं मिलेगी

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget