एक्सप्लोरर

दिन में खरीदा था इस कंपनी का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, रात में बैटरी फटने से हो गई शख्स की मौत, 3 घायल

दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. तमाम अलग-अलग घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है.

दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. तमाम अलग-अलग घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है. इसी बीच अब आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में विस्फोट हुआ है. हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए हैं. हादसा शुक्रवार की रात को विजयवाड़ा के सूर्यरावपेट में हुआ. इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी चार्चिंग पर लगी थी, उसी दौरान वह फट गई.

सूर्यरावपेट पुलिस के अनुसार, मृतक कोटाकोंडा शिव कुमार (40) डीटीपी ऑपरेटर के रूप में काम करता था. हादसे में उसकी पत्नी के हरथी (30) और दो बच्चे- बिंदू श्री (10) और शशि (6) बच गए. हालांकि, सभी गंभीर रूप से घायल हैं. बता दें कि शिव कुमार ने शुक्रवार को ही बूम मोटर्स का कॉर्बेट 14 इलेक्ट्रिक वाहन खरीदा था और उसी रात यह हादसा हो गया.

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात उसने बैटरी अलग करके घर के अंदर चार्ज करने के लिए लगा दी. बैटरी को आगे के कमरे में चार्ज करने के लिए रखा गया था और परिवार पीछे के कमरे में सोया था. शनिवार तड़के करीब 3 बजे बैटरी फट गई और घर की बिजली की वायरिंग भी उससे प्रभावित हो गई, जिससे बिजली का तार जल गया और भारी धुआं फैल गया. 

पुलिस ने कहा कि आनन-फानन में परिजन रसोई की ओर दौड़े लेकिन वहां से निकलने का रास्ता नहीं मिला. पुलिस के अनुसार, कमरे में वेंटिलेशन भी कम था और परिवार वहीं फंस गया था. धुएं के गुबार से परिवार का दम घुट गया. पुलिस ने 174 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आग पर काबू पाने वाले स्थानीय लोगों ने घर के अंदर फंसे परिवार को बचाया और पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित किया. अस्पताल ले जाते समय शिव कुमार की दम घुटने और जलने से मौत हो गई. हादसे में उसकी पत्नी और बच्चे 30 फीसदी तक झुलस गए और उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

यह भी पढ़ें-
Upcoming Car Launch: होंडा से लेकर किआ और मर्सडीज तक, मई में लॉन्च हो सकती हैं ये कार
Kia Carens CNG: किआ कैरेंस का सीएनजी वर्जन भी जल्द हो सकता है लॉन्च, स्पाई इमेज में सामने आईं ये डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget