एक्सप्लोरर

Challan Rules: बाइक चलाते हुए न करें ये काम, चालान के साथ रद्द हो सकता है लाइसेंस

Traffic Challan: यदि कोई व्यक्ति हेलमेट पहने हुए है लेकिन उसने अपने हेलमेट के स्ट्रिप के लॉक को बंद नहीं किया है तो भी व्यक्ति का एक हजार रूपये का चालान काटा जा सकता है.

Traffic Rules: देश में प्रतिदिन बाइक से चलने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक है. ऐसे में काफी सारे लोग ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए बाइक चलाते हैं. जिसमें हेल्मेट न पहनना से लेकर बाइक चलाते वक्त मोबाइल या ब्लूटूथ डिवास का प्रयोग करने वाले लोगों को सड़कों पर बहुत आसानी से देखा जा सकता है. इसलिए आज हम आपको बाइक चलाते वक्त लोगों की उन गलतियों के बारे बताने जा रहे हैं, जिसका उन्हें भारी नुकसान भुगतना पड़ सकता है. 

ब्लूटूथ डिवाइस

मोटरसाइकिल चलाते समय इयरफोन का इस्तेमाल करना या फिर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना घातक साबित हो सकता है. ऐसा करने पर सड़क दुर्घटना होने के अधिक चांसेस होते हैं. यातायात पुलिस कम्यूनिकेशन डिवाइस का इस्तेमाल करने वाले राइडर्स के खिलाफ चालान काट रही है. अगर आप भीऐसी गलतियां कर रहे हैं तो आपको भारी चालान का सामना करना पड़ सकता है. आइये जानते हैं इसको लेकर क्या है नियम.

ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल करना

यदि कोई व्यक्ति बाइक चलाते हुए मोबाइल फोन या ब्लूटूथ डिवाइस का उपयोग करते हुए पकड़ा जाता है मोटर वाहन अधिनियम के नियमों के अनुसार ट्रैफिक पुलिस ऐसे व्यक्ति का एक हजार रूपये का चालान काट सकती है. इसके साथ ही व्यक्ति के ड्राइविंग लाइसेंस को भी तीन महीने के लिए रद्द किया जा सकता है.  

बिना बीआईएस के न पहनें हेल्मेट 

मोटर वाहन एक्ट अधिनियम की धारा 194डी के मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति बिना हेल्मेट पहने मोटरसाइकिल चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसका 1000 रुपये का चालान काटा जा सकता है. साथ ही बिना बीआईएस के हेल्मेट का इस्तेमाल करने पर भी ट्रैफिक पुलिस वाहन चालक का 1000 रुपये तक का चालान काट सकती है.  

हेलमेट पहनने पर भी कट सकता चालान

यदि कोई व्यक्ति हेलमेट पहने हुए है लेकिन उसने अपने हेलमेट के स्ट्रिप के लॉक को बंद नहीं किया है तो भी व्यक्ति का एक हजार रूपये का चालान काटा जा सकता है. इसलिए बाइक चलाते समय हेलमेट के लॉक को जरूर बंद करना चाहिए.

यह भी पढ़ें :-

Electric Cars: खरीदनी है इलेक्ट्रिक कार तो इन कारों पर कर सकते हैं विचार, मिलती है जर्बदस्त रेंज

Harley Davidson: इस दमदार बाइक की कीमतों में भारी कटौती, खरीदना है तो यही है बढ़िया मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Red Light से गलत लेन तक, दिल्ली में हर घंटे 34 हजार लोग तोड़ रहे नियम
Red Light से गलत लेन तक, दिल्ली में हर घंटे 34 हजार लोग तोड़ रहे नियम
Triumph ने खोले 3 नए पत्ते, नई Street Triple 798 और 2 Tiger तैयार
Triumph ने खोले 3 नए पत्ते, नई Street Triple 798 और 2 Tiger तैयार
Pulsar बाइक पर 12,000 रुपये तक का ऑफर, मौका हाथ से न जाने दें
Pulsar बाइक पर 12,000 रुपये तक का ऑफर, मौका हाथ से न जाने दें
EV ही Future नहीं? TVS के बड़े बयान से छिड़ सकती है नई बहस
EV ही Future नहीं? TVS के बड़े बयान से छिड़ सकती है नई बहस

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
Embed widget