एक्सप्लोरर

BMW भारत में लॉन्च करेगी बाइक्स की नई रेंज, प्री-बुकिंग हुई शुरू

BMW Touring Motorcycle: भारतीय बाजार में बहुत जल्द BMW की टूरिंग बाइक रेंज लॉन्च होने वाली है. BMW ने इनके लिए प्री बुकिंग की घोषणा की है.

BMW Upcoming Bikes in 2022: दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी बीएमडब्लू (BMW) बहुत जल्द अपनी टूरिंग बाइक की रेंज पेश करेगी. बीएमडब्ल्यू (BMW) ने इस टूरिंग मोटरसाइकिल रेंज के लिए प्री-बुकिंग भी स्टार्ट कर दी है. कंपनी 2022 में कई बाइक्स को लॉन्च करने का प्लान कर रही है. इसमें बीएमडब्ल्यू के 1600 जीटीएल, बीएमडब्ल्यू आर 1250 आरटी, बीएमडब्ल्यू के 1600 बैगर और बीएमडब्ल्यू के 1600 ग्रैंड अमेरिका शामिल हैं, जिन्हें इस साल मई में लॉन्च किया जा सकता है.

बीएमडब्ल्यू आर 1250 आरटी के फीचर्स
इसके फीचर्स की बात करें तो आपको इसमें 10.25 इंच का बड़ा टीएफटी डिस्प्ले देखने को मिलेगा, जो टेलीमेट्री, नेविगेशन, इंफोटेनमेंट और कनेक्टेड ऐप फीचर्स से लैस होगा. आपको इसमें कई बेहतरीन फीचर्स जैसे एबीएस प्रो, रडार के साथ कस्टमाइजेबल बटन, डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल, एक्टिव क्रूज कंट्रोल, मल्टीपल राइडिंग मोड, इलेक्ट्रॉनिक एडस्टेबल सस्पेंशन, हिल स्टार्ट कंट्रोल, एडाप्टिव हेडलैम्प, स्पोर्ट्स साइलेंसर, सीट हीटिंग, टीपीएमएस समेत कई एडवांस चीजें देखने को मिलेंगी.

कैसा होगा बीएमडब्ल्यू आर 1250 आरटी का इंजन?
आपको नई बीएमडब्ल्यू आर 1250 आरटी (BMW R 1250 RT) में बीएमडब्ल्यू बॉक्सर (BMW Boxer) इंजन देखने को मिलेगा. यह एक 2-सिलेंडर इंजन है. इसमें शिफ्टकैम वेरिएबल इनटेक टेक्नोलॉजी दी गई है. यह 136 बीएचपी मैक्सिमम पावर और 143 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. आपको इसमें एक नया फ्रंट मिलता है, जो काफी स्लिमर है. इसमें एलईडी हेडलैम्प्स और एक नया विजर दिया गया है, जिससे राइडर को एक बेहतर व्यू मिलता है.

भारत का पावरफुल स्कूटर
भारत में बीएमडब्ल्यू ने पिछले साल (2021) में अपने मैक्सी स्कूटर सी 400 जीटी (C400GT) को लॉन्च किया था, जिसने भारत के सबसे पॉवरफुल स्कूटर के रूप में जगह बनाई थी. बीएमडब्लू ने इस स्कूटर को 9.95 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत में लॉन्च किया था. इस स्कूटर में 350cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो कि 33.5 बीएचपी का पॉवर और 35 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है.

भारत में बढ़ी बीएमडब्लू की बिक्री
बीएमडब्ल्यू ने पिछले साल 2021 में भारत में 5 हजार बाइक की डिलीवरी की है, जो कि 2020 की तुलना में डबल थी. कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया था कि उसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइकों में जी 310 आर और जी 310 जीएस थी. कंपनी के मुताबिक पिछले साल बिक्री में इन दोनों मॉडलों का योगदान 90 फीसद रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget