एक्सप्लोरर

BMW: भारत में बनी सुपरस्पोर्ट बाइक BMW G 310 RR अब चीन में भी होगी एक्सपोर्ट, BMW की 310 सीरीज के लिए है दूसरा सबसे बड़ा मार्केट

BMW G310 RR: भारत BMW की 310 सीरीज के लिए सबसे बड़ा बाजार है, जिसकी दुनिया में 50,000 में से 15,000 से अधिक यूनिट्स यहीं बेची गई हैं. इसके बाद चीन में इसकी लगभग 6000 यूनिट्स की बिक्री की गई है.

BMW G310 RR Export: बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया(BMW Motorrad India) जल्द ही अपनी नई लॉन्च हुई बीएमडब्ल्यू जी310 आरआर(BMW G310 RR) का अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात शुरू करेगी. हाल ही में लॉन्च की गई सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल बीएमडब्ल्यू की 310 सीरीज (BMW 310 Series) में तीसरी पेशकश है. इस सीरीज में कंपनी की बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस  एडवेंचर(BMW G 310 GS Adventure) और बीएमडब्ल्यू जी 310 आर नेकेड(BMW G 310 R Naked) मोटरसाइकिल पहले से मार्केट में उपलब्ध हैं. BMW G310 RR के अन्य दो मॉडलों की तरह ही इसे भी TVS द्वारा अपने होसुर प्लांट में डेवलेप किया गया है और TVS Apache RR 310 के साथ 310 सीरीज की मोटरसाइकिलें BMW Motorrad और TVS Motor Company के कोलेबरेशन का ही रिजल्ट हैं. 

BMW की 310 सीरीज के लिए चीन है दूसरा सबसे बड़ा बाजार 

भारत के बाद चीन बीएमडब्ल्यू मोटरराड(BMW Motorrad) के लिए 310 सीसी मोटरसाइकिलों के लिए दूसरा सबसे बड़ा बाजार है और अब बीएमडब्ल्यू जी 310 आरआर(BMW G310 RR) का एक्सपोर्ट भी भारत से चीन किया जाएगा. बीएमडब्ल्यू मोटरराड एशिया, चीन, पेसेफिक और अफ्रीका के प्रमुख मार्कस मुलर-ज़ाम्ब्रे ने कहा कि बीएमडब्लू जी 310 आरआर का निर्यात चीन के बाजार से शुरू किया जाएगा, जो भारत के बाद हमारे लिए इस प्रोडक्ट का दूसरा बाजार होगा. चीन में यह प्रोडक्ट 2023 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा. जी 310 आरआर को केवल भारत में ही बनाया जाएगा और यहीं से बेचे जाने के लिए चीन भेजा जाएगा.

BMW की 310 सीरीज की सेल्स

भारत बीएमडब्ल्यू की 310 सीराज के लिए सबसे बड़ा बाजार है, जिसकी दुनिया में 50,000 में से 15,000 से अधिक यूनिट्स यहीं बेची गई हैं. इसके बाद चीन में इसकी लगभग 6000 यूनिट्स की बिक्री की गई है. इन दो बाजारों के बाद लैटिन अमेरिकी और यूरोपीय बाजार हैं. यह देखते हुए कि बीएमडब्लू जी 310 आरआर लगभग पूरी तरह से टीवीएस अपाचे आरआर 310 पर आधारित है, जबकि कुछ मामलों में जैसे बेहतर मिशेलिन रोड 5 टायर और टीवीएस के प्रोडक्ट में मौजूद पेटल डिस्क ब्रेक इसमें नहीं मिलते हैं.  हालांकि, इस प्रोडक्ट को एक्सपोर्ट को ध्यान में रखकर विकसित किया गया था और इसे उन बाजारों में एक बेहतरीन पेशकश माना जाएगा जहां टीवीएस अपाचे आरआर 310(TVS Apache RR 310) अनुपस्थित है. इसके बावजूद, भारत के G 310 RR के लिए सबसे बड़ा बाजार बने रहने की संभावना है, क्योंकि कुछ खरीदार जर्मन निर्माता बीएमडब्लू(BMW) के बैज और ब्रांड वैल्यू के कारण TVS के बजाय इस मोटरसाइकिल का चुनेंगे. 

यह भी पढ़ें-

Compact SUV: भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी की बूम, कुल इंडस्ट्री सेल्स में है 40 फीसदी की हिस्सेदारी

Tesla: एलन मस्क ने बताया कब शुरू होगी CyberTruck की डिलीवरी, फ्यूचरिस्टिक है डिजाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget