एक्सप्लोरर

Auto Expo 2020 में MG Motor ने अपनी फुल-साइज एसयूवी Gloster से उठाया पर्दा

Hector और Hector Plus के बाद अब ऑटो एक्सपो में MG Motor ने अपनी नई फुल साइज एसयूवी Gloster पेश की है.

ऑटो एक्सपो 2020 में MG Motor ने अपनी फुल-साइज एसयूवी ‘Gloster’  को पेश किया है. आपको बता दें कि Hector और Hector Plus के बाद यह कंपनी की तीसरी एसयूवी है, लेकिन कंपनी इसे चीन के बाजार में Maxus D90 के नाम से बेचती है.

दमदार इंजन, ज्यादा पावर

चीन के बाजार में यह एसयूवी 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन में आती है जिसे 224hp की पावर मिलती है, यह इंजन 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन में आता है. लेकिन भारत में नई Gloster में भी 2.0-लीटर का टर्बो-डीजल इंजन मिलेगा जो 218hp की पावर देगा, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है.

ये होगी कीमत

बात कीमत की करें तो एमजी मोटर की नई Gloster की भारत में कीमत 35 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है. कंपनी इसे इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है. भारत में इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner, Ford Endeavour और Mahindra Alturas से होगा.

बोल्ड डिजाइन

नई Gloster एक बड़ी एसयूवी है, सामने से यह बेहद बोल्ड और मस्क्युलर जान पड़ती है. इसके फ्रंट में बड़ी क्रोम स्लेट्स के साथ बड़ी ग्रिल दी गई है, इसके अलावा इसमें एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प भी देखे जा सकते हैं. इसकी लंबाई 5005 mm, चौड़ाई 1932 mm और ऊंचाई 1875 mm है.

इसमें दिए गये स्पोर्टी अलॉय भी काफी आकर्षित करते हैं. इसके अलावा इसमें स्टाइलिश एलईडी टेललैम्प दिए गए हैं. कंपनी ने इसमें बोल्ड बोनट और बंपर दिया है, जहां क्रोम-बेजल्स के साथ फॉगलैम्प बेहतर नजर आती हैं

लग्जरी इंटीरियर

नई Gloster का कैबिन भी बेहद लग्जरी है. इसमें बढ़िया क्वालिटी देखने को मिलती है. इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी-इन्फर्मेशन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डिस्प्ले, कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी, लेदर अपहोस्ट्री और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget