एक्सप्लोरर

Steel Wheel vs Alloy Wheel: कार के लिए कौन से व्हील बेहतर हैं, स्टील या अलॉय? समझ लीजिये 

शुरुआती समय में अलॉय व्हील्स में मैग्नीशियम का यूज होता था, जिसकी वजह से इन्हें मैग व्हील्स भी कहा जाता था.

Steel Wheel and Alloy Wheel: शुरुआती समय में गाड़ियों का सफर स्पोक व्हील के साथ शुरू हुआ, जो आज सैकड़ो डिजाइन के साथ अलॉय के रूप में जारी है. और इसका क्रेज भी जबरदस्त तरीके से देखने को मिलता है. लेकिन आपकी कार के लिए कौन सा व्हील ज्यादा बेहतर है और क्यों? आगे हम इसकी जानकारी देने जा रहे हैं.

अलॉय व्हील्स

शुरुआती समय में अलॉय व्हील्स में मैग्नीशियम का यूज होता था, जिसकी वजह से इन्हें मैग व्हील्स भी कहा जाता था. मैग व्हील वजन में काफी हल्के होते थे, जिसकी वजह से इनके क्रैक होने की शिकायतें मिलने लगीं, जिसके चलते मैग्नीशियंम की जगह एल्युमीनियम ने ले ली. जो काफी मजबूत होते हैं.

अलॉय व्हील्स के फायदे-

अलॉय व्हील स्टील व्हील के मुकाबले वजन के मामले में काफी हल्के होते हैं. जिससे गाड़ी के वेट में कमी आती है, जिसके चलते गाड़ी का माइलेज बेहतर देखने को मिलता है. इसके अलावा अलॉय व्हील वाली गाड़ियों की राइड क्वालिटी, स्टील व्हील वाली गाड़ियों से बेहतर होती है. वहीं रख रखाव के मामले में भी बेहतर हैं, क्योंकि इनमें जंग लगने का झंझट नहीं होता. अगर अलॉय व्हील की क्वालिटी अच्छी है, अलॉय व्हील कार के चलते साइड प्रोफाइल दिखने में अच्छा लगता है.

नुकसान-

अलॉय व्हील स्टील व्हील के मुकाबले महंगे होने के चलते आपकी जेब ज्यादा ढीली करते हैं.

अलॉय व्हील में क्रैक आने पर रिपेयरिंग का खर्च ज्यादा होता है, साथ ही इसे पूरी तरह ठीक करना काफी दिक्कत वाला काम होता है.

स्टील व्हील्स

अलॉय व्हील के मुकाबले स्टील व्हील मजबूत होते हैं, जिसके चलते इनमें क्रैक होने की संभावना कम होती है. स्टील व्हेल को बनाने में लोहे, कार्बन और क्रोमियम जैसी मटेरियल का यूज किया जाता है. यही वजह है कि इनका प्रयोग ज्यादातर गाड़ियों में देखने को मिलता है.

स्टील व्हील्स के फायदे-

अलॉय व्हील की तुलना में स्टील व्हील काफी सस्ते होते हैं, इसीलिए ऑटोमोबाइल्स कंपनियां एंट्री लेवल और बजट कारों में इनका यूज करती हैं.

बिना किसी खास रख रखाव के इनका यूज लंबे समय तक किया जा सकता है.

स्टील व्हील जल्दी मुड़ते या ख़राब नहीं होते, अगर मुड़ भी जाएं तो इन्हें ठीक करवाना आसान है.

नुकसान-

चूंकि स्टील व्हील का वजन अलॉय व्हील के मुकाबले ज्यादा होता है, जिसका असर गाड़ी के माइलेज और परफॉरमेंस पर पड़ता है.

अगर सही से देखरेख न की जाये तो, धीरे धीरे इनमें जंग लगने लगती है और आपकी जेब भी ढीली होने लगती है.

वहीं दिखने में भी ये सादा सिंपल होते हैं.

यह भी पढ़ें- वित्त वर्ष 2024 में होगी चार मिलियन से अधिक नए पैसेंजर व्‍हीकल्‍स की बिक्री, बनेगा नया रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra का बड़ा EV प्लान, Cargo Three-Wheelers पर लगाएगी दांव
Mahindra का बड़ा EV प्लान, Cargo Three-Wheelers पर लगाएगी दांव
Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?
Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget