एक्सप्लोरर

Vastu Tips: घर में लगे ये 4 पौधे लाते हैं खुशहाली, जीवन के सारे दुख-दर्द हो जाते हैं दूर

Plant Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में पेड़ों और पौधों का महत्व बहुत माना जाता है. इसके अनुसार पेड़-पौधों से निकलने वाली ऊर्जा का प्रभाव घर के सदस्यों पर भी पड़ता है.

Vastu Tips For Plants: वास्तु में ऊर्जा का खास महत्व होता है. वास्तु के अनुसार पेड़-पौधों में भी खास ऊर्जा होती है. वास्तु में कुछ ऐसे पेड़-पौधे माने गए हैं जिन्हें घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है. 

अगर इन पेड़-पौधों की दिशा अगर वास्तु के अनुसार न हो तो अशुभ परिणाम भी भुगतने पड़ते हैं. आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर या आसपास कौन से पेड़ लगाने चाहिए जिससे घर में धन का आगमन होता रहता है.

तुलसी 

वास्तु में तुलसी के पौधे को बहुत शुभ माना जाता है. इसे लक्ष्मी माता का दर्जा दिया गया है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर में कभी भी धन की कमी नही होती है. तुलसी का पौधा घर से नकारात्मक दोषों को दूर करता है. 

तुलसी का पौधा भूलकर भी घर की दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए. इस दिशा में लगाने से इसके अशुभ परिणाम मिलते हैं. तुलसी के पौधे को हमेशा ईशान कोण में लगाना चाहिए. स्नान के बाद हर दिन तुलसी को जल चढ़ाना चाहिए.

आंवला

पुराणों में आंवला के वृक्ष को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके अनुसार आंवला के वृक्ष पर देवताओं का वास होता है. माना जाता है कि आंवले का पेड़ और इसका फल भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है. 

वास्तु के अनुसार घर में आंवले का पेड़ हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना लाभकारी होता है. घर में आंवले का पेड़ लगाकर नियमित रूप से इसकी पूजा करनी चाहिए. इससे घर में देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है और सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं.

शमी का पौधा

ज्योतिष शास्त्र में शमी के पौधे का संबंध शनि ग्रह से माना गया है. शनि देव को प्रसन्न करने के लिए घर के पास शमी का पौधा लगाकर उसकी नियमित पूजा करनी चाहिए. इस पौधे की पूजा करने से घर में खुशहाली आती है और आर्थिक स्थिति बेहतर बनती है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी के पेड़ को हमेशा घर के मुख्य द्वार की बाईं तरफ थोड़ी दूरी पर लगाना चाहिए. पौधे को इस तरह लगाना चाहिए की इसकी छाया घर पर न पड़े.

अशोक का पेड़

हिंदू धर्म में अशोक का पेड़ बहुत ही शुभ माना गया है. यह पेड़ घर से वास्तु दोष को दूर करता है. माना जाता है कि जिस घर में अशोक का पेड़ होता है, वहां नकारात्मक ऊर्जा कभी नहीं आती है. 

इसे घर में या घर के पास लगाने से अन्य अशुभ वृक्षों के दोष समाप्त हो जाते हैं. माना जाता है कि जिस घर में अशोक का पेड़ होता है वहां कभी मतभेद नहीं होते हैं. उस घर में कभी दुख नहीं आता है. इसे लगाने घर के लोग हमेशा तरक्की करते हैं.

ये भी पढ़ें

सूर्य ग्रहण की काली छाया से इस राशि के लोग हो जाएंगे व्याकुल, जानें इन राशियों का राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget