एक्सप्लोरर

Vastu Tips: घर के पर्दे भी बदलते हैं भाग्य, जानें पर्दों से जुड़े वास्तु शास्त्र के ये नियम

Curtain Color Vastu: वास्तु में घर के पर्दों से जुड़े कुछ खास नियम हैं. इन नियमों का पालन ना करने से नुकसान भी हो सकता है. आइए जानते हैं कि घर के पर्दों से जुड़े वास्तु के ये नियम.

Vastu Tips For Curtain: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज़ में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा होती है. इसका प्रभाव घर के रहने वाले सदस्यों पर भी पड़ता है. घर में लगे पर्दे घर की सुंदरता को बढ़ाते हैं और धूप-धूल से भी घर को बचाते हैं. वास्तु शास्त्र में घर के पर्दों से जुड़े कुछ खास नियम बनाए गए हैं. पर्दों से जुड़े वास्तु के इन नियमों का पालन ना करने से नुकसान भी हो सकता है. आइए जानते हैं कि घर के किस कमरे में कैसा पर्दा लगाना चाहिए.

ड्राइंग रूम का पर्दा

ड्राइंग रूम या फिर घर में मेहमानों के लिए कोई अलग कमरा है तो वहां बादामी या फिर क्रीम रंग के पर्दे लगाएं. माना जाता है कि इससे घर में रौनक बनी रहती है और घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है. 

घर के मुखिया का कमरा 

घर के मुखिया के कमरे में खिड़की और दरवाजे पर नीले, भूरे या फिर नारंगी रंग के पर्दे लगाने चाहिए.इससे घर के मुखिया का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. इस रंग के प्रभाव से घर के सदस्यों की तरक्की होती है. 

बेडरूम का पर्दा

अगर आपकी नयी- नयी शादी हुई है तो पर्दों के रंग के चुनाव पर विशेष ध्यान दें. पति-पत्नी को अपने कमरे में लाल, बैंगनी या फिर गुलाबी रंग के पर्दे लगाने चाहिए. इससे दाम्पत्य जीवन में एक नयी ऊर्जा का संचार होता है. साथ ही पति-पत्नी के बीच रोमांस बढ़ता है.

स्टडी रूम का पर्दा

बच्चों के पढ़ने के कमरे में हरे, नीले या फिर गुलाबी रंग के पर्दे लगवाएं. ये रंग शांति और आरोग्यता के सूचक माने जाते हैं. स्टडी रूम हो तो उसमें हरे रंग का पर्दा लगाने से बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है और उनका मन पढ़ाई में लगता है.

पूजा घर

घर का सबसे पवित्र स्थान पूजा घर ही होता है. इस कमरे में पर्दे हमेशा नारंगी या फिर हल्के पीले रंग के लगाने चाहिए. ये दोनों ही रंग शुद्धता के प्रतीक माने जाते हैं. इस रंग के पर्दे लगाने से पूरे घर में सात्विक माहौल बना रहता है.

घर की शांति के लिए पर्दों का रंग

अगर आपके घर में घर के सदस्यों के बीच अक्सर कलह रहती है या फिर उनकी आपस में नहीं बनती है तो आप अपने घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग के पर्दे लगाएं. इससे आपके घर के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा और आपसी रिश्ते भी मजबूत होंगे. अगर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है तो अपने घर की उत्तर दिशा में नीले रंग का पर्दा लगांए. इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगेगी.

ये भी पढ़ें

सूरदास ने भगवान कृष्ण से क्यों मांगा था अंधे होने का वरदान? जानें यह पौराणिक कथा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखा कूड़ादान रोक सकता है धन आगमन, जानें सही दिशा
Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखा कूड़ादान रोक सकता है धन आगमन, जानें सही दिशा
Devshayani Ekadashi: चातुर्मास से पहले घर के ये 3 कोने बदल देंगे आपकी किस्मत! जानिए देवशयनी एकादशी के अचूक उपाय
क्या आपके घर में भी रुकता नहीं पैसा? चातुर्मास शुरू होने से पहले करें ये छोटा सा वास्तु काम
Vastu Tips: क्या रात में कपड़े धोना शुभ होता है? वास्तु में क्या कहा गया है, जानिए मान्यता और सच
Vastu Tips: क्या रात में कपड़े धोना शुभ होता है? वास्तु में क्या कहा गया है, जानिए मान्यता और सच
Vastu Tips: क्या पूजा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करना सही माना जाता है? जानिए क्या है नियम
Vastu Tips: क्या पूजा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करना सही माना जाता है? जानिए क्या है नियम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget