एक्सप्लोरर

Vastu Tips: वास्तु से जुड़े 7 प्रभावशाली उपाय, जिससे दूर होगी पैसों की किल्लत

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र से जुड़े उपाय जीवन में बदलाव ला सकते हैं, जानते हैं वो कौन से 7 प्रभावशाली उपाय हैं जिनको करने से घर में पॉजीटिन ऊर्जा बढ़ाई जा सकती हैं और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की ऊर्जा का सीधा प्रभाव उसमें रहने वाले लोगों के मानसिक, शारीरिक और आर्थिक जीवन पर पड़ता है. यदि घर में सात्विक और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे, तो न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है. 7 वास्तु उपायों को अपनाकर आप अपने घर में सात्विकता और समृद्धि ला सकते हैं.

1. तुलसी का पौधा लगाएं: तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) या पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है. प्रतिदिन तुलसी में जल अर्पित करें और शाम को दीपक जलाएं. इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मकता बढ़ती है.

2. पूजा स्थल का सही स्थान: घर में पूजा स्थल को उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करना चाहिए. यह दिशा आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाती है और मन को शांत रखती है. पूजा स्थल को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें. पूजा के समय मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखें.

3. साफ-सफाई और अव्यवस्था से बचें: घर में अव्यवस्था और गंदगी नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है. विशेष रूप से उत्तर-पूर्व दिशा में कचरा या भारी सामान न रखें. नियमित रूप से घर की सफाई करें और पुराने, टूटे-फूटे सामान को हटा दें.

4 .शंख और घंटी की ध्वनि: संध्या काल में शंख बजाना और घंटी की ध्वनि करना घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है. यह ध्वनि वातावरण को शुद्ध करती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है.

5. सही दिशा में सोना: वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोते समय सिर को दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए. उत्तर दिशा में सिर रखकर सोने से अनिद्रा और मानसिक तनाव हो सकता है. सही दिशा में सोने से नींद अच्छी आती है और मानसिक संतुलन बना रहता है.

6. दीवारों पर शुभ चित्र लगाएं: घर की दीवारों पर हरियाली, जलप्रपात या सात घोड़ों की तस्वीरें लगाना शुभ माना जाता है. ये चित्र सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं और मानसिक प्रसन्नता प्रदान करते हैं.

7. श्रीयंत्र की स्थापना करें: घर के ईशान कोण या ब्रह्मस्थान में स्फटिक श्रीयंत्र की स्थापना करें. यह यंत्र न केवल लक्ष्मी प्रदायक होता है, बल्कि घर में स्थित वास्तु दोषों का भी निवारण करता है. शुभ मुहूर्त में इसकी स्थापना करें और नियमित रूप से पूजा करें.

इन उपायों को अपनाकर आप अपने घर में सात्विक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं, जिससे मानसिक शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहेगी. मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए इन सरल और प्रभावी वास्तु उपायों को अपने जीवन में शामिल करें.

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करना ये काम, रुठ कर चलीं जाएंगी धन की देवी लक्ष्मी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget