एक्सप्लोरर

Auspicious Gift: शादी के शुभ अवसर पर वर-वधू को उपहार देने की सोच रहें तो इन बातों पर दें ध्यान

Auspicious Gift: शादी-विवाह में हमेशा शुभ चीजें ही उपहार में देनी चाहिए. वर-वधू को शादी में कुछ ऐसे तोहफे देने चाहिए जिससे उनके जीवन में शुभता आए. इसलिए वर-वधू को उपहार देते समय इन बातों पर ध्यान दें.

Auspicious Gift for Marriage: भारतीय संस्कृति में उपहार लेने-देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. शादी-विवाह के मौके पर तो सभी वर-वधू को कुछ-न-कुछ तोहफे जरूर देते हैं. लेकिन नवविवाहित का तोहफा भी खास होना चाहिए, जिससे कि उनके नए जीवन की शुरुआत सकारात्मकता और शुभता के साथ हो.

शादी-विवाह को हिंदू धर्म में मांगलिक कार्य कहा गया है, जोकि 16 संस्कारों में महत्वपूर्ण माना जाता है. शादी जैसे पवित्र बंधन में बंधकर वर-वधू नए जीवन की शुरुआत करते हैं. लेकिन शादी में सम्मलित होने वाले लोगों के मन में यह दुविधा रहती है कि इस खास मौके पर आखिर तोहफा क्या दिया जाए.

तोहफे का लेन-देन कई मौकों पर किया जाता है. लेकिन बात जब वर-वधू के गिफ्ट की तो आपको यह जरूर जान लेना चाहिए, कि कौन सा उपहार वर-वधू के लिए शुभ रहेगा और किन चीजों को इस शुभ मौके पर देने से बचना चाहिए. जानते हैं शादी में वर-वधू को क्या गिफ्ट दें.

  • शगुन का लिफाफा: विवाह में सबसे अधिक प्रचलन लिफाफा का ही होता है. इसमें लोग भेंट स्वरूप कुछ रुपये डालकर देते हैं. लेकिन शादी-विवाह और मांगलिक कार्यों में शगुन का लिफाफा देते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इसमें 1 रुपये का सिक्का शगुन के रूप में जरूर डालें या फिर 1100, 2100 या 5100 इस तरह से रुपये दें. कभी भी शादी-विवाह और शुभ कामों में बराबार में रुपये (जैसे 100, 200, 500) नहीं देने चाहिए
  • आभूषण: शादी में उपहार स्वरूप आभूषण देने की परंपरा भी वर्षों से चली आ रही है. आप अपने सामर्थ्यनुसार चांदी या सोने के आभूषण वर-वधू को दे सकते हैं. इसके अलावा तांबे, कांस आदि के बर्तनों को भी शुभ माना जाता है.
  • श्रृंगार या सौंदर्य का सामान: शादी में श्रृंगार व सौंदर्य प्रसाधान से जुडी चीजें देना भी शुभ माना जाता है.
  • साज-सजावट की चीजें: विवाह में घर की साज-सजावट की चीजें भी दी जा सकती हैं. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ये तोहफे वास्तु के अनुसार हो, जिससे कि वर-वधू के जीवन से नकारात्मकता दूर रहे.

शादी-विवाह भूलकर भी ये चीजें गिफ्ट न करें

  • किसी अन्य से मिला हुआ उपहार शादी में नहीं देना चाहिए.
  • वर-वधू को ताजमहत की तस्वीर या शोपीस गिफ्ट न करें.
  • काले रंग की कोई भी चीज शादी में गिफ्ट न करें.
  • चाकू या तेजधार वाली चीजें शादी में गिफ्ट करना होता है अशुभ.
  • गैस चूल्हा या अग्नि से संबंधित चीजें भी शादी में नहीं देनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दरिद्रता को न्योता देती हैं ये गलतियां, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget