एक्सप्लोरर

Tarot Card Reading: टैरो कार्ड्स से जानें क्या कहते हैं आपको किस्मत के सितारे, पढ़ें 07 जनवरी का टैरो राशिफल

Tarot Card Rashifal 07 January 2025: टैरो कार्ड के अनुसार 07 जनवरी 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? इस दिन कौन सा कार्ड आपकी लाइफ में खुशियां भरने जा रहा है, जानें अपना टैरो राशिफल.

Tarot Rashifal 07 January 2025: टैरो कार्ड से भी दैनिक जीवन में होनी वाली अच्छी बुरी घटनाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है.मंगलवार, 07 जनवरी 2025 का दिन बिजनेस, करियर, शिक्षा, लव लाइफ और जॉब आदि को लेकर कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं सभी राशियों का टैरो राशिफल-

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Horoscope)-

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि सप्ताह के पहले दिन अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, साथ मिलकर पुरानी यादों को ताजा करेंगे. कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी से दूरी बनाकर रखें अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं. पारिवारिक जीवन सामान्य गति से चलती रहेगी.

वृषभ टैरो राशिफल (Tauras Tarot Horoscope)-

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कार्यस्थल में अपने काम से काम रखें और किसी से ना उलझें, अनावश्यक वार्तालाप इसका कारण बन सकता है. घर पर खुशी का माहौल रहेगा. नए लोगों से मित्रता होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में धन-संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है.

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Horoscope)-

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कार्यक्षेत्र में सावधानी से कार्य करें और धैर्य बनाए रखें. गुस्सा आपको नुकसान पहुंचा सकता है, प्रति उत्तर देते समय सावधानी बरतें. दादा-दादी या माता-पिता का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, उनकी सेहत का विशेष ख्याल रखें.

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Horoscope)-

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि सप्ताह के पहले दिन दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है और आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए मित्रों से कर्ज लेना पड़ सकता है. धुम्रपान और अनैतिक कार्यों से बचें. परिवार का आशीर्वाद और सहयोग आपको मिलता रहेगा.

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Horoscope)-

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज घरेलू माहौल अनुकूल बना रहेगा. जो लोग धन संबंधी या वित्तीय सहायता पाना चाहते हैं, उनके लिए समय बहुत अच्छा रहेगा. भाई-बहनों और मित्रों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं. तनाव को दूर करने के लिए किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें.

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Horoscope)-

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि अगर आप नई नौकरी खोज रहे रहें तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त होगी. अति लोभ और बहार के खाने से बचें. आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है. परिवार की जरूरतों का ध्यान रखेंगे. सरकारी नौकरी करने वाले आज अपने काम पर ध्यान दें.

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Horoscope)-

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपका समय परिवार और दोस्तों के साथ एक खुश मिजाज माहौल में व्यतीत होगा, जो आपको नयी उर्जा व स्फूर्ति से भर देगा. सप्ताह के पहले दिन बिजनस या नौकरी में भी धन वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं. भाइयों के साथ किसी खास कार्यक्रम की योजना बनाएंगे.

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope)-

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नौकरी पेशा जातकों के पास काम अधिक होगा, सहकर्मियों से ज्यादा बातचीत में ना उलझें. आप इस समय को अपनी बुद्धि के इस्तेमाल अपने पक्ष में कर पाएंगे. जब भी आप धन निवेश की कोई योजना बनाते हैं, तब अपने घरवालों की सलाह अवश्य लें अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है.

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Horoscope)-

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होंगे. विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है, वे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आपको अपने माता-पिता से कीमती वस्तु या प्रॉपर्टी मिलने वाली है, जिसके कारण आप बहुत ही प्रसन्न दिखाई देंगे.

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Horoscope)-

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है. विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे. आप घर, जमीन या कोई नया वाहन खरीद सकते हैं. अगर आप विदेशी व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको लाभ अवश्य होगा.

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Horoscope)-

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही ना बरतें अन्यथा रिश्तों में मनमुटाव हो सकता है. पारिवारिक बिजनस में भविष्य की योजनाएं बहुत सूझबूझ कर बनाएं. आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने के लिए आपके द्वारा किए जाने वाले प्रयास रंग लाएंगे.

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Horoscope)-

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि सप्ताह के पहले दिन आजीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे. आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक हो सकता है. किसी मांगलिक कार्य पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है, इसलिए पहले से ही सावधान रहें.

ये भी पढ़ें: Ganga Sagar Mela 2025: गंगा सागर स्नान की सही डेट क्या है, इस दिन का धार्मिक महत्व जानें

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर भद्रा का साया, क्या भगवान विष्णु की पूजा पर भी पड़ेगा असर?
Papankusha Ekadashi 2026: भद्रा में कर सकते हैं विष्णु पूजा? जानें व्रत के नियम
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
दशहरे पर 2 योगों का संयोग, शुभ काम करने से पहले जानें कौन-सा नियम मानें
Dussehra 2026: दशहरे पर रवि और विडाल योग साथ, शुभ काम के लिए कौन-सा समय सही?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget