एक्सप्लोरर

Sun Transit 2022: सिंह राशि में बनने जा रहा है अतिसुंदर योग, खुल जाएंगे किस्मत के ताले

Sun Transit 2022: सिंह राशि (Leo) वालों के लिए अच्छी खबर है. अगस्त 2022 में आपकी राशि में सूर्य का गोचर (Surya Gochar 2022) होने जा रहा है. सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं.

Surya Gochar 2022, Surya Rashi Parivartan, Sun Transit 2022: अगस्त 2022 का महीना सिंह राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है. सिंह राशि में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव आपकी राशि में गोचर करने जा रहे हैं. इतना ही नहीं एक अतिशुभ योग भी बनाने जा रहे हैं, जो बुध ग्रह की युति से बनेगा. सूर्य का गोचर सिंह राशि में कब हो रहा है? आइए जानते हैं-

सिंह राशि में सूर्य राशि परिवर्तन 2022 (Sun Transit 2022)
पंचांग के अनुसार सूर्य वर्तमान समय में कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं. 17 अगस्त 2022 को प्रात: 07 बजकर 14 मिनट पर सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश होगा. एक साल बाद ये शुभ संयोग बन रहा है. 

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं (Leo Lord Astrology)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं. जब कोई ग्रह अपने ही घर में आता है तो ये अत्यंत शुभ माना जाता है. सिंह राशि में सूर्य स्वयं को बहुत ही आरामदायक स्थिति में महसूस करते हैं, जिस कारण ये शुभ फल प्रदान करते हैं.

सिंह राशि में बुधादित्य योग बनेगा (Budhaditya Yoga in Leo)
सिंह राशि में सूर्य के प्रवेश करते ही है बुध के साथ युति बनाएगें. सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा. ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य योग को बहुत ही शुभ योग माना गया है. ये योग बनने से सिंह राशि वालों को शिक्षा, जॉब, बिजनेस, धन और दांपत्य जीवन में बहुत ही अच्छे फल प्रदान करेगा.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope 2022)
सिंह राशि में सूर्य का गोचर आपके लिए लकी साबित होगा. इस दौरान ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. प्रमोशन की स्थिति भी बन सकती है. लंबे समय से अटके पड़े काम बन सकते हैं. धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी. विवाह में आने वाली देरी दूर होगी. भूमि, भवन आदि खरीद सकते हैं, किसी नए कार्य की शुरूआत कर सकते हैं. भविष्य को ध्यान में रखकर कुछ बड़ी प्लानिंग कर सकते हैं.

सूर्य के उपाय (Surya Ke Upay)
सूर्य की शुभता को बढ़ाने के लिए ये उपाय कर कर सकते हैं-

  1. रविवार के दिन सूर्य देव को जल चढ़ाएं.
  2. पिता की सेवा करें.
  3. अपने बॉस और उच्च पद पर आसीन लोगों की निंदा करने से बचें.
  4. जरूरतमंद व्यक्तियों को दान दें.
  5. गुड़, तांबा आदि का दान कर सकते हैं.
  6. सूर्य मंत्र का जाप करें- ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा.

ये भी पढ़ें - 

Shani Dev: सावन के ये अगले तीन शनिवार कुंभ व मकर समेत इन 5 राशियों की बदल देंगे किस्मत, करें ये उपाय

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 9 July 2026: गुरुवार को सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, वृश्चिक राशि के कर्मचारियों को मिलेगा बंपर इंक्रीमेंट!
गुरुवार को सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, वृश्चिक राशि के कर्मचारियों को मिलेगा बंपर इंक्रीमेंट!
वृषभ राशि Horoscope 2026: अगले 6 महीने आपके लिए कितने शुभ?
वृषभ राशि वालों, जुलाई के बाद बदल सकती है आपकी आर्थिक स्थिति! पढ़ें अगले 6 महीनों का भविष्यफल
14 Vidya 64 Kala List: क्या हैं वो 14 विद्याएं और 64 कलाएं, जो साधारण इंसान को भी बना देती हैं 'महामानव'?
14 Vidya 64 Kala List: क्या हैं वो 14 विद्याएं और 64 कलाएं, जो साधारण इंसान को भी बना देती हैं 'महामानव'?
Mrityu Panchak End Today: मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय
मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget