एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2021: मेष से मीन राशि तक रहेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव, जानें इस दिन का राशिफल

सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 10 जून को लग रहा है. ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर रहेगा.ज्येष्ठ अमावस्या (jyeshtha amavasya ) को वृष राशि में सूर्य ग्रहण लग रहा है.मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा, ग्रहण का प्रभाव, आइए जानते हैं राशिफल.

Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण 10 जून, गुरुवार को लग रहा है. पंचांग के अनुसार इस दिन ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. इसे शनि अमावस्या, ज्येष्ठ अमावस्या और शनि जयंती के नाम से भी जाना जाता है. 148 वर्ष बाद शनि जयंती पर सूर्य ग्रहण की स्थिति बन रही है. सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, आइए जानते हैं-
राशिफल
मेष राशिफल: मेष राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. आपको क्रोध से बचने की सलाह दी जाती है. धन का गलत प्रयोग हानि पहुंचा सकता है. अपयश भी प्राप्त हो सकता है.

वृष राशिफल: वृष राशि वाले अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें. नकारात्मक विचारों से दूर रहें. राहु आपकी राशि में गोचर कर रहा है. इसलिए सेहत और करियर को लेकर सावधान रहें. भ्रम की स्थिति संबंधों को प्रभावित कर सकती है.

Chanakya Niti: लक्ष्मी जी का आशीर्वाद चाहिए तो इन बातों का ध्यान रखें, जानें आज की चाणक्य नीति

मिथुन राशिफल: सेहत और धन के मामले में सतर्कता बरतें. गलत कार्यों को भूलकर भी न करें. अचानक लाभ और हानि की स्थिति बन सकती है. धन का निवेश सोच समझ कर करें. लव रिलेशन में बाधा आ सकती है. 

कर्क राशिफल: क्रोध की स्थिति से बचने का प्रयास करें. नहीं तो मुसीबत में पड़ सकते हैं. मन को शांत रखने की कोशिश करें. वाणी दोष की स्थिति न बनने दें. धैर्य बनाएं रखें. प्रतिद्वंदियों से सतर्क रहें.

सिंह राशिफल: मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है. लेकिन अपने अधिकार और पद की गरिमा बनाए रखने का प्रयास करना होगा. किसी का अहित न करें. प्रेम और विनम्रता को बनाएं रखें. अचानक लाभ होने की स्थिति बनी हुई है. धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि लें.

कन्या राशिफल: कन्या राशि वालों को सेहत के मामले में सावधान रहने की जरूरत है. कर्ज लेने और देने की स्थिति से बचें. परिवार के सदस्यों से संंबंधों को मजबूत और मधुर बनाने का प्रयास करें.

तुला राशिफल: धन के मामले में किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें. हानि की स्थिति बन सकती है. जीवन साथी का ध्यान रखें. तनाव और कलह की स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें. जरूरतमंद लोगों की मदद करें.

Uttarkahand में फूलदेई पर्व की धूम, लोकगीतों से गूंज उठा प्रदेश | Uttarkhand Prime

वृश्चिक राशिफल: धोखा मिल सकता है. इसलिए सतर्क रहें. अज्ञात भय की स्थिति बनी रहेगी. नकारात्मक विचारों से दूर रहें. किसी का अपमान न करें. संतान को लेकर चिंता हो सकती है. सेहत का ध्यान रखें. स्वच्छता के नियमों को अपनाएं.

धनु राशिफल: करियर को लेकर गंभीर रहना होगा. किसी भी प्रकार की लापरवाही बड़ी हानि का कारण बन सकती है. ज्ञान और शिक्षा के मामले में अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं. धन की बचत करें, भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करने की योजना बना सकते हैं.

मकर राशिफल: शनि देव को शांत करने की कोशिश करें. रूके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं. शनि आपकी राशि में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं. सेहत का ध्यान रखें. लोगों का सम्मान करें और निर्णय लेने से पहले सभी बिंदुओं की जांच अवश्य कर लें

कुंभ राशिफल: नए कार्य को आरंभ करने की योजना बना सकते हैं. क्रोध और अहंकार से दूर रहने का प्रयास करें. शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं. इसलिए अपनी योजनाओं को लेकर सतर्कता बरतें. 

मीन राशिफल: कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होगी. ऑफिस में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त करने में सफलता प्राप्त करेंगे. साहस बना रहेगा.जीवन साथी की सेहत का ध्यान रखें.

यह भी पढ़ें: 
Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण कल लग रहा है. सूर्य ग्रहण से जुड़ी हर जानकारी और क्या होता है 'Ring Of Fire' यहां पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gems Astrology: कन्या लग्न के लिए रत्नों का पूरा रहस्य, सही चुनाव बदल सकता है जीवन
कन्या लग्न के लिए रत्नों का पूरा रहस्य, सही चुनाव बदल सकता है जीवन
Surya Gochar 2026: सूर्य के कर्क राशि में गोचर से शेयर बाजार और मानसून पर क्या पड़ेगा असर? जानें ज्योतिषीय संकेत
Surya Gochar 2026: सूर्य के कर्क राशि में गोचर से शेयर बाजार और मानसून पर क्या पड़ेगा असर? जानें ज्योतिषीय संकेत
Kal Ka Rashifal, 1 July 2026: बुधवार को ब्रह्म योग के महासंयोग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत; जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और मेष से मीन का हाल
बुधवार को ब्रह्म योग के महासंयोग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत; जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और मेष से मीन का हाल
Shani Sade Sati: जुलाई से शनि की साढ़ेसाती का असर! कैसे बचें शनि के प्रकोप से, घर बैठे करें ये आसान उपाय
Shani Sade Sati: जुलाई से शनि की साढ़ेसाती का असर! कैसे बचें शनि के प्रकोप से, घर बैठे करें ये आसान उपाय

वीडियोज

कुदरत का डबल अटैक! Venezuela में भूकंप के बाद बाढ़ | Climate Crisis | Latest News
Farah Khan ने बताया क्यों Bigg Boss होस्ट करना था आसान, Lock Upp पर भी कही बड़ी बात
‘Ab Hoga Hisaab’ की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, Sanjay Kapoor, Mouni Roy और Shaheer Sheikh की Interesting बातचीत
Mumbai Rains: मुंबई में आंधी-बारिश का डबल अटैक, उखड़े पेड़, रास्ते ब्लॉक, गाड़ियां तबाह | Breaking
Ketan Murder New Update: CCTV और गेट टेस्ट से खुलेगा सच? | Siya Goyal | Pune | Maharastra | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
मुंबई के चेंबूर इलाके में स्कूल वैन पर गिरा पेड़, हादसे में कई बच्चे जख्मी
मुंबई के चेंबूर इलाके में स्कूल वैन पर गिरा पेड़, हादसे में कई बच्चे जख्मी
Germany vs Paraguay: फीफा विश्वकप 2026 से जर्मनी की टीम बाहर,ऑरलैंडो गिल ने पैराग्वे को दिलाई ऐतिहासिक जीत
FIFA World Cup 2026 से जर्मनी की टीम बाहर, ऑरलैंडो गिल ने पैराग्वे को दिलाई ऐतिहासिक जीत
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
Monsoon Update: आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
Indian Army Chief: कौन हैं जनरल धीरज सेठ, जिनके हाथ होगी अब भारतीय सेना की कमान, उपेंद्र द्विवेदी की ली जगह, जानें
कौन हैं जनरल धीरज सेठ, जिनके हाथ होगी अब भारतीय सेना की कमान, उपेंद्र द्विवेदी की ली जगह, जानें
Train Accident Viral Video: ट्रेन से टकराते ही उछल कर दूर गिरा शख्स, मौत का लाइव वीडियो वायरल
ट्रेन से टकराते ही उछल कर दूर गिरा शख्स, मौत का लाइव वीडियो वायरल
Embed widget