एक्सप्लोरर

Kamika Ekadashi 2022: आज है कामिका एकादशी का व्रत, बन रहे हैं कई शुभ योग

Kamika Ekadashi 2022: सावन (Sawan 2022) की पहली एकादशी आरंभ हो चुकी है. 23 जुलाई 2022 की सुबह 11 बजकर 28 मिनट से एकादशी की तिथि प्रारंभ हो चुकी है. इस बार इस एकादशी पर कई शुभ योग बन रहे हैं.

Kamika Ekadashi 2022: सावन (Sawan 2022) की पहली एकादशी 24 जुलाई 2022 को पड़ रही है. इस एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से जाना जाता है. मान्यता के अनुसार श्रावण यानि सावन के महीने की कृष्ण की पड़ने वाली एकादशी तिथि को कामिका एकादशी कहा जाता है. इस बार की कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi 2022) बहुत ही विशेष है. कैसे आइए जानते हैं?

कामिका एकादशी का महत्व (Kamika Ekadashi 2022 Significance)
पौराणिक मान्यता के अनुसार कामिका एकादशी पर विधि पूर्वक भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की पूजा करने से वही फल प्राप्त होता है जो गंगा, काशी में पूजन का मिलता है. इस एकादशी में तुलसी की मंजरियों से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. मान्यता है कि भगवान विष्णु मोती, रत्न, मणि आदि चढ़ाने से भी इतने प्रसन्न नहीं होते, जितने कि तुलसी की मंजरी चढ़ाने से खुश होते हैं.

एकादशी की तिथि शुरू हो चुकी है (Kamika Ekadashi 2022 Date)
एकादशी का व्रत सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना गया है. 23 जुलाई से एकादशी की तिथि प्रारंभ हो चुकी है. एकादशी तिथि का समापन पंचांग के अनुसार 24 जुलाई 2022 को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट पर होगा. कामिका एकादशी का पारण मुहूर्त 25 जुलाई 2022 को प्रात: 05 बजकर 38 मिनट से 08 बजकर 22 मिनट तक है. कामिका एकादशी का व्रत 24 जुलाई को रखा जाएगा.

Sawan 2022: सावन का दूसरा सोमवार 25 जुलाई को है, इस दिन बन रहे हैं एक नहीं कई शुभ संयोग, देखें पूरी लिस्ट

कामिका एकादशी पर बनने वाले शुभ योग (Kamika Ekadashi 2022 Vrat Shubh Yog)
जब कोई एकादशी शुभ योग में पड़ती है तो उसका पुण्य कई गुना बढ़ जाता है. इस बार कामिका एकादशी पर कई शुभ योग बन रहे हैं-

  1. वृद्धि योग : 24 जुलाई को प्रात:काल से दोपहर बाद 02 बजकर 02 मिनट तक
  2. ध्रुव योग: 24 जुलाई को 02 बजकर 02 मिनट से शुरू
  3. द्विपुष्कर योग: 24 जुलाई को रात 10 बजे से 25 जुलाई सुबह 05 बजकर 38 मिनट तक.

ग्रहों की स्थिति (Astrology, Panchang 24 July 2022)
24 जुलाई 2022 को रोहिणी नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी-

  1. मंगल, राहु- मेष राशि (Aries)
  2. चंद्रमा- वृषभ राशि (Taurus)
  3. शुक्र- मिथुन राशि (Gemini
  4. सूर्य, बुध- कर्क राशि (Cancer)
  5. केतु- तुला राशि (Libra)
  6. शनि- मकर राशि (Capricorn)
  7. गुरु- मीन राशि (Pisces)

Weekly Horoscope: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि का 25 से 31 जुलाई तक का जानें, साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का 25 से 31 जुलाई तक का जानें, साप्ताहिक राशिफल

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है.

वर्तमान में Youth Protest, CJP आंदोलन और एक्टर शाहरुख खान को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 21 अगस्त 2026, मकर राशि वालों को मिलेगी पुराने विवादों से मुक्ति, मीन को जीवनसाथी का साथ; जानें मेष से मीन का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अगस्त 2026, मकर राशि वालों को मिलेगी पुराने विवादों से मुक्ति, मीन को जीवनसाथी का साथ; जानें मेष से मीन का भाग्य
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget