एक्सप्लोरर

Aaj Ka Rashifal 5 May 2025: किस राशि को मिलेगा प्रमोशन, कौन रहेगा मानसिक तनाव में?

Horoscope Today 5 May 2025: जानें आज किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, किसकी ज़िंदगी में होगी नई शुरुआत और कौन सी राशि होगी मानसिक तनाव में. पढ़ें राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 5 May 2025: आज किसे मिलेगा काम में फायदा, कौन सी राशि रहेगी मानसिक उलझनों में, और किसकी लव लाइफ में आएगा नया मोड़? जानें आज का राशिफल (Today Horoscope).

मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए कामकाजी मोर्चे पर राहत भरा रहेगा. खासकर अगर आप कोई बड़ी परियोजना संभाल रहे हैं, तो आपकी मेहनत का फल आपको मिल सकता है. हालांकि, व्यक्तिगत रिश्तों में किसी नज़दीकी व्यक्ति के साथ मतभेद हो सकता है. इस समय आपके खर्चों में भी इज़ाफा हो सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें. मानसिक शांति बनाए रखें, क्योंकि काम का दबाव बढ़ सकता है.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है. यदि आपने किसी लंबी अवधि के लिए निवेश किया है, तो अब आपको उसके अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. करियर में आपके कठिन परिश्रम की सराहना होगी. पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा, लेकिन किसी पुराने विवाद को लेकर थोड़ी तकरार हो सकती है. स्वास्थ्य में थोड़ा ध्यान रखें, खासकर पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे पानी अर्पित करें.

मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है. कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण कार्य के दौरान आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है. आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा, और अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. प्रेम संबंधों में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं, लेकिन चिंता की बात नहीं है. छात्रों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा.
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और जल अर्पित करें.

कर्क राशि (Cancer)
नौकरी पेशा को लेकर कर्क राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा. प्रमोशन और नए जॉब की संभावना बन रह है. लेकिन कामकाज के साथ ही परिवार के लिए भी समय निकालें. विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी. आज लाइफ पार्टनर से नाराजगी दूर होगी.
उपाय: भगवान शिव की उपासना करें.

सिंह राशि (Leo)भविष्य में किए निवेश का आपको लाभ मिलेगा,लेकिन यह आपकी उम्मीद से कम रहेगा. सेहत को लेकर इस समय आपको सावधान रहना चाहिए. आज परिवार में कुछ बदलाव हो सकता है, जोकि आपको रिश्तों के मायने सिखाएगा. किसी काम को लेकर बड़ा फैसला लेना हो तो एक-दो दिन अभी रुक जाएं. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा.
उपाय: आज के दिन सूर्य देव को जल चढ़ाएं.

कन्या राशि (Virgo)
आज के दिन धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं. क्योंकि हानि की संभावना बन रही है. घरेलू समस्याएं बढ़ सकती हैं. कार्यक्षेत्र में भी बढ़ते काम का बोझ अपनी मानसिक चिंता को बढ़ा सकता है. लकिन अपना काम पूरे लगन के साथ करें. वैवाहिक जीवन में कुछ गलतफहमियों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है.
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं.

तुला राशि (Libra)
पारिवारिक रिश्तों में खिटपिट रहेगी. लेकिन खट्टे-मीठे अनुभवों के साथ कुछ मीठे अहसास भी होंगे. रोज के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. आपको नियम और कानून का उल्लंघन किसी तरह से नहीं करना चाहिए. सेहत को लेकर बरती गई सावधानी से स्वास्थ्य को लाभ होगा. वैवाहिक जीवन में प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी.
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें और घी का दीप जलाएं.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
कार्यक्षेत्र में आज सफलता के योग बन रहे हैं. बिजनेस का ग्रोथ भी ऊपर बढ़ेगा. खासकर जो लोग पॉलिटिकल लेवल पर काम कर रह हैं उनके कार्य में निखार आएगा. आज सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा. साथी के साथ रिश्तों में प्यार बढ़ेगा.
उपाय: हल्दी और केसर का टीका लगाकर घर से बाहर जाएं.

धनु राशि (Sagittarius)
पारिवार के कुछ सदस्य जो आपसे रूठे हुए थे, वो आज मान जाएंगे. व्यापारियों को बिजनेस में नए ऑर्डर मिलेंगे, लेकिन दिन खर्च से भरा रहेगा. परिवार की कोई सलाह आज आपके बहुत काम आ सकती है.
उपाय: पीपल वृक्ष में जल चढ़ाएं.

मकर राशि (Capricorn)
आपको वर्कप्लेस पर सीनियर, जूनियर, सहकर्मी सभी का सम्मान करना चाहिए. आज परिवार के किसी सदस्य की सेहत गड़बड़ा सकती है. कामकाज से समय निकालकर परिवार के साथ भी कुछ समय बिताएं. आज सामाजिक स्तर पर कुछ समस्या हो सकती है.स्टूडेंट्स को स्टडी में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.
उपाय: छायापात्र का दान करें.

कुंभ राशि (Aquarius)
प्रॉपर्टी की खरीद या बिक्री से जुड़ा काम कर सकते हैं. बिजनेसमैन को कई आर्डर मिलेंगे, जिससे मुनाफा होगा. इस तरह से बिजनेसैन से व्यापार का ग्राफ ऊंचा होगा. आज आपको ऐसा धन भी मिल सकता है, जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की होगी.
उपाय: शिव मंत्र का जाप करें.

मीन राशि (Pisces)
आज आप पर कामकाज का बोझ बढ़ सकता है. लेकिन प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए दिन सुकून भरा रहेगा. सोशल वर्कर के लिए दिन शुभ है. आपको काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है.
उपाय: पीले रंग की चीजों का दान करें.

FAQs - 5 मई 2025 का राशिफल

Q1: क्या मेष राशि वालों को प्रमोशन मिलेगा?
A: हां, कार्यस्थल पर आज आपके प्रयासों का फल मिलने की संभावना है. यदि आपने अपने कार्यों में कड़ी मेहनत की है तो प्रमोशन का मौका मिल सकता है.

Q2: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
A: आज वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा. हालांकि, स्वास्थ्य में थोड़ी दिक्कत हो सकती है, इसलिए स्वास्थ का ध्यान रखें.

Q3: क्या मिथुन राशि वालों को आज धन लाभ होगा?
A: हां, मिथुन राशि के जातकों के लिए आज अचानक धन लाभ के योग हैं, लेकिन किसी गलतफहमी से बचें और ध्यान से निर्णय लें.

Q4: कर्क राशि के लिए आज क्या सलाह है?
A: सामने वाले का स्वयं को प्रतियोगी मानना उचित है, लेकिन उसे कमजोर समझना आपकी बेवकूफी है.

Q5: सिंह राशि के जातकों के लिए आज कौन सी सलाह है?
A: आज सिंह राशि के जातकों को अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने का समय है. आप जिस दिशा में काम कर रहे हैं, वहां सफलता आपके कदम चूमेगी.

Q6: कन्या राशि वालों को आज किससे बचना चाहिए?
A. आज कन्या राशि वालों को वाद-विवाद से बचने की सलाह दी जाती है, वरना मामला गंभीर हो सकता है.

Q7: क्या तुला राशि वालों के खर्च बढ़ेंगे.
A. हां, आज तुला राशि वालों के खर्चों में वृद्धि आएगी, जिसे आपको कंट्रोल करना होगा.

Q8: क्या वृश्चिक राशि वालों को आज सफलता मिलेगी.
A. हां आज वृश्चिक राशि वालों के सफलता के योग बन रहे हैं. खासकर वर्कप्लेस पर सफलता हासिल होगी.

Q9: धनु राशि के लिए आज क्या सलाह है?
A. बड़ों की कठोरता को बर्दाशत करे. याद रखें यह आपको सक्षम बनाएगी.

Q10: मकर राशि वाले आज क्या करने से बचे?
A.  वाणी में मधुरता लाएं और कटु शब्दों के प्रयोग से बचें.

Q11: कुंभ राशि के लिए धन की दृष्टि से दिन कैसा रहेगा?
A. आज आपको अनएक्सपेक्टेड धन लाभ मिल सकता है.

Q12: आज मीन राशि के लिए क्या सलाह है?
A.आप अपने सिद्धांतों के प्रति अटल रहें, क्योंकि आपके सिद्धांत ही आपके जीवन की जमा-पूंजी है.

ये भी पढ़ें: Tarot Card Predictions May 5, 2025: टैरो कार्ड से जानें कैसे रहेगा आपका 5 मई का दिन, पढ़ें 12 राशि टैरो राशिफल

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 29 October 2026: करवा चौथ पर वृषभ में उच्च के रहेंगे चंद्रमा, रात 08:11 बजे अर्घ्य, जानें 12 राशियों का हाल
आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2026: परिघ योग और अभिजीत मुहूर्त का संयोग, करवा चौथ पर किसकी खुलेगी किस्मत?
Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की थाली में क्या रखें? पूजा से पहले मिला लें सामान, जानें मुहूर्त
करवा और छलनी ले आए? करवा चौथ की पूजा से पहले ये सामान भी मिला लें
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget