एक्सप्लोरर

Sawan 2022: सावन के महीने में भोलेनाथ को चढ़ाएं उनका पसंदीदा फूल, जानें- कौन सा फूल पूरी करेगा मनोकामना

Sawan 2022: पंडित सुरेश श्रीमाली से जानिए भगवान शिव को सावन माह में खुश करने के लिए और अपनी मनवांछित कामना की पूर्ति करने के लिए कौन से पुष्प चढ़ाए जाते हैं.

Sawan 2022: जन-जन के कल्याणकारी और देव हो या दानव सभी की भक्ति से प्रसन्न होकर वरदान देने वाले महादेव को सावन प्रिय है. सावन में शिव पूजन यानी ब्रह्माण्ड का पूजन है. जिस प्रकार विभिन्न कामनाओं की पूर्ति के लिए भिन्न प्रकार के द्रव्यों से अभिषेक किया जाता है. उसी प्रकार सावन माह में महादेव को अपनी कामनापूर्ति के लिए भिन्न-भिन्न पुष्पों से प्रसन्न किए जाने का वर्णन भी शिवमहापुराण में आता है. पंडित सुरेश श्रीमाली से जानिए भगवान शिव को खुश करने के लिए कौन से पुष्प चढ़ाने चाहिए.
 
कौन से पुष्प चढ़ाने से क्या लाभ मिलेगा

शिव पुराण के अनुसार भोलेनाथ को धतूरा सबसे प्रिय है. धतूरा अर्पण करने से कुलदीपक संतान की प्राप्ति होती है. जो कुल का नाम रोशन करता है. सफेद आक या मदार का पुष्प भी भोलेनाथ को प्रिय है और इसके अर्पण से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है. गुलाबी आभा वाले आक पुष्प अर्पण करने से मान-सम्मान में वृद्धि और लंबी आयु की प्राप्ति होती है. नीलकंठ को शमी वृक्ष के पत्तो से भी प्रसन्न किया जाता है. इससे मोक्ष की प्राप्ति संभव होती है और शनि जनित कष्टों का नाश हो जाता है. सुंदर, सुशील और गृहकार्य में दक्ष पत्नी की कामना हो तो शशि शेखर को बेला के पुष्प अर्पण करें इससे मनचाही पत्नी मिलेगी.

हरसिंगार के पुष्प से मिलेगा धन-धान्य

वहीं घर में धन-धान्य की कभी कमी न आए इसके लिए भोलेबाबा को जूही के पुष्प अर्पित करें. कनेर के पुष्प से देवाधिदेव प्रसन्न होकर रोग नाश करते हैं तो बिल्बपत्र या शंख पुष्प से हर इच्छित वस्तु की प्राप्ति होती है. हरसिंगार के पुष्प से भी धन-धान्य की प्राप्ति और पॉजिटीविटी आती है. जपाकुसुम पुष्प से शत्रु का नाश होता और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. बेला से सुंदर सुयोग्य पत्नी की प्राप्ति होती है. शंखपुष्प के पुष्प से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है. 
 
जानें किन पुष्पों को शिव पूजन में नहीं चढ़ाते  

शिवलिंग पर एक कमल का पुष्प चढ़ाने से एक हजार अन्य फूल चढ़ाने का फल प्राप्त होता है. इसलिए जब कोई बड़ी मनोकामना की पूर्ति है तो कमल का पुष्प एक हजार एक जैसी बड़ी संख्या में चढ़ाएं. शिवलिंग पर कमल का पुष्प चढ़ाने से सबसे पहला सुख ये प्राप्त होता है कि गरीबी 7 जन्मों तक छू भी नहीं सकती. अगर आपके घर में हमेशा पैसों की तंगी रहती है तो आप शिवलिंग पर कमल के पुष्प को अपनी श्रद्धा अनुसार अर्पण करना. आप जैसे ही शिवलिंग पर कमल का पुष्प चढ़ाना शुरू करेंगे. आपकी गरीबी हर पुष्प के साथ खत्म होती चली जाएगी.

यदि आप सावन सोमवार या प्रदोष को शिवलिंग पर कमल का पुष्प चढ़ाते है तो इसका फल हजार गुना हो जाता है. जरूरी नहीं है कि आप सावन के सभी सोमवार व्रत कर पूजा करें. जब भी आपको लगे कि इस सोमवार को शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करना है, तो आप अपनी श्रद्धा अनुसार करें और कमल का पुष्प चढ़ाएं. ऐसा आप यदि पूर्ण श्रद्धा भाव से करेंगे तो आपको शीघ्र बदलाव देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें-

First Sawan 2022 Somwar Yoga: कल सावन के पहले सोमवार पर बन रहे 3 अति शुभ योग, जानें मुहूर्त, पूजा विधि

Sawan 2022 Shiv Mandir: शिव जी का इकलौता मंदिर जहां नहीं है नंदी की प्रतिमा, जानिए क्या है वजह

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण और अमावस्या का दुर्लभ संयोग, भारत में दिखेगा नहीं फिर भी इन 4 राशियों को क्यों रहना होगा सावधान?
12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण, अमावस्या बढ़ाएगी असर! इन 4 राशियों की नौकरी, पैसा और रिश्ते पर संकट
रांची में बवाल, सड़कों पर लाठियां...क्या पहले ही भारत की कुंडली ने लिख दी थी 10 अगस्त की पूरी पटकथा?
रांची में जो हुआ, उसकी आशंका पहले बता दी थी! भारत की कुंडली के ये संकेत हुए सच
सावन सोमवार और कमजोर चंद्रमा का रहस्य: जानें महादेव के मस्तक पर विराजे 'सोम' का ज्योतिषीय कनेक्शन
Sawan Somwar 2026: क्या आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है? जानें महादेव और 'सोम' का गहरा ज्योतिषीय कनेक्शन
Kal Ka Rashifal 11 August 2026: कल मंगलवार को कर्क, तुला और मकर राशि वाले रहें बेहद सावधान, करियर व सेहत पर मंडराया संकट!
कल का राशिफल 11 अगस्त 2026 कर्क, मकर और तुला राशि वालों के लिए खतरे की घंटी! जानें मंगलवार को किन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget